BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दुनिया की 108 सुंदरियों को पछाड़ भारत की मानुषी चिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड-2017

दुनिया की 108 सुंदरियों को पछाड़ भारत की मानुषी चिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड-2017सान्या। भारत की सुंदरी मानुषी छिल्लर ने शनिवार को मिस वर्ल्ड-2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया। इसी के साथ उन्होंने सौंदर्य की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगितामें ताज पाने से 16 साल से चूकते रहे अपने देश के लिए ताज हासिल कर देशवासियों का गौरव बढ़ाया। मानुषी से पहले ये खिताब वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था, जो अब प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री हैं। हॉलीवुड फिल्म में काम कर वह अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री भी कहलाने लगी हैं। मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूर्टो रिको की स्टेफनी डेल वैले ने 21 वर्षीय मानुषी छिल्लर को ताज पहनाया। इस दौरान वह काफी भावुक दिखाई दीं। 

 

दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियों को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा को पहला रनरअप घोषित किया गया, जबकि सान्या सिटी एरिया में आयोजित समारोह में मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल को दूसरे रनरअप के रूप मेंघोषित किया गया। हरियाणा में डॉक्टर माता-पिता के घर में जन्मी मानुषी छिल्लर ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन से पढ़ाई की है। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, ‘‘केवल एक चीज जो मैं मानती हूं वह निश्चित रूप से अनिश्चितता है, जो इस ताज के साथ जुड़ी हुई है और यही इसकी विशेषता है।’’ मानुषी ने यह भी कहा था कि उन्हें ताज जीतने का पूरा भरोसा है। खिताब के अलावा, मानुषी ने ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ पुरस्कार भी जीता। सुंदरी मानुषी छिल्लर ने इस साल फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब जीता था। साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More