BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोदी, BJP ने लांघी मर्यादा, गिराया राजनीति का स्तर,माफी मांगे: कांग्रेस

मोदी, BJP ने लांघी मर्यादा, गिराया राजनीति का स्तर,माफी मांगे: कांग्रेसनई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं पर लगातार मर्यादा लांघने का आरोप लगाया और कहा कि राजनीति का स्तर गिराने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि मर्यादा लांघने के ताजा दोषी भाजपा सांसद परेश रावल की वह टिप्पणी थी, जिसे उन्होंने युवा देश द्वारा मोदी को निशाना बनाने वाला एक व्यंग्य जारी करने के बाद की थी। रावल ने मंगलवार देर रात ट्वीट को डिलीट कर दिया था और स्वीकार किया था कि यह अच्छा नहीं था। 

 

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मोदी और भाजपा की मूर्खतापूर्ण, गंदी, असंवेदनशील, अपमानजनक और भद्दी टिप्पणी करने के बाद उससे सरासर मुकर जाने की आदत बन गई है। भाजपा के किसी छोटे कार्यकर्ता ने भी अवांछित टिप्पणियों के लिए कभी माफी नहीं मांगी है। 

 

सिंघवी ने कहा कि चाहे यह उनके राजनीतिक विरोधी हो, या कोई समुदाय, चाहे महिलाएं हों या दलित- भाजपा के लोगों ने सभी को अपनी टिप्पणियों में निशाना बनाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अपमानजनक टिप्पणियां करना, बातचीत के स्तर को नीचे गिराना और उसके बाद उसके लिए माफी नहीं मांगना, भाजपा का मंत्र बन गया है। सिंघवी ने सवाल किया कि उन्होंने कांग्रेस को निशाना बनाया और उसकी तुलना दीमक से की। उन्होंने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को खूनी पंजा कहा। क्या मोदी ने माफी मांगी, जब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रात का चौकीदार कहा था? सिंघवी ने सवाल किया, क्या उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जर्सी गाय और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जर्सी बछड़ा कहने के लिए माफी मांगी? सिंघवी ने फिर सवाल किया, क्या मोदी ने अपने उस कथ्य पर खेद जताया? जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने 20 लोगों से पूछा और सभी ने कहा कि वे सोनियाजी को क्लर्क की नौकरी भी नहीं देना चाहेंगे। क्या उन्होंने मनमोहन सिंह पर अपने रेनकोट वाली टिप्पणी के लिए माफी मांगी या पत्रकारों को बाजारू कहने के लिए माफी मांगी?

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More