देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हैदराबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप पहली बार भारत आई हैं। ज्ञातव्य है कि इवांका ट्रंप ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में हिस्सा लेने हैदराबाद पहुुंची हैं। यह समिट भारत और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। इवांका ट्रंप इस सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगी।
इवांका के लिए शाही इंतजाम:
अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप के लिए हैदराबाद में शाही इंतजाम किए गए हैं। समिट के उद्घाटन के बाद इंवाका का पीएम मोदी के साथ डिनर का कार्यक्रम है। हैदराबाद के प्रसिद्ध फलकनुमा पैलेस में इवांका सहित अन्य खास मेहमानों के लिए रात्रि भोज रखा गया है। इस रात्रि भोज की मेजबानी पीएम मोदी करेंगे। जिस डाइनिंग टेबल पर भोज का इंतजाम किया गया है, वह दुनिया की सबसे बडी डाइनिंग टेबल है। इस पर 101 लोगों के बैठने की जगह है। रात्रि भोज के लिए खास सोने-चांदी के बर्तन और कटलरी सजाए जाएंगे। इतना ही नहीं खाना बनाने के लिए ताज समूह से विशेष एक्सपर्ट शेफ बुलाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दावत में हैदराबादी जायके का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि रात्रि भोज में खास हैदराबादी बिरयानी परोसी जाएगी। बिच्छु के आकार वाले फलकनुमा पैलेस को भी खासा सजाया जा रहा है। इस पैलेस की सजावट थाईलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर के खास फूलों से की जाएगी।
इवांका की सुरक्षा के कडे इंतजाम, अमेरिकी सेक्रेट सर्विस रहेगी तैनात: इवांका ट्रंप की सुरक्षा के लिए कडे बंदोबस्त किए गए हैं। कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे विशेष मेहमानों के लिए 10 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं इवांका की सुरक्षा के लिए 2500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
हैदराबाद को किले में तब्दिल किया गया है। साथ ही इवांका के लिए अमेरिकी सेक्रेट सर्विस भी तैनात रहेगी। इसके अलावा किसी खतरे से निपटने के लिए ग्रे-हाउंड और ऑक्टोपस एन्टी टेरर टास्क फोर्स के कमांडो भी तैनात किए गए हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को टाल सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत
ट्रंप ने सीरिया से हटाए प्रतिबंध, कार्यकारी आदेश पर किया हस्ताक्षर
हैदराबाद पहुंचे राम चरण, फैंस ने किया भव्य स्वागत