देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला करने वाले सभी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एस.पी. वैद्य ने दी है। दक्षिण कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठेभड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। आपको बता दें कि इसी साल जुलाई में आतंकियों ने घाटी के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा की एक बस पर गोलीबारी की थी। जिसमें सात यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 19 घायल हो गए थे।
डीजीपी एस.पी. वैद्य ने आज सुबह ट्वीट कर जानकारी दी है, पहले अबु इस्माइल और अब बाकी के बचे तीन आतंकियों अबु माविया, फुरकान और यावर को ढेर करने के बाद अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले सभी आतंकियों को मार गिराया गया है।
इस ऑपरेशन में सेना को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सेना ने लश्कर के नए कमांडर फुरकान को मार गिराया है। फुरकान ने हाल ही में अबू इस्माइल की जगह ली थी। इस ऑपरेशन में एक आतंकी को जिंदा भी पकड़ा गया है।
आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर में बहादुरगढ़-बोनीगम में मुठभेड़ हुई थी। ये तीनों आतंकी सोमवार को रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला करते हुए श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर ट्रैक किए गए थे। आतंकी एक घर में छुप गए थे, जिसके बाद सेना ने उस घर को ही उड़ा दिया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के चीफ एस.पी. वैद्य ने ट्वीट कर कहा, हमने तीसरे आतंकी की भी बॉडी को रिकवर कर लिया है, एक आतंकी को जिंदा पकड़ा गया है।
वैद्य ने ट्वीट कर कहा कि पहले अबू इस्माइल और अब ये तीन अबू माविया, फुरकान और यावर ग्रुप के साथ ही अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले सभी आतंकी खत्म हो गए हैं।आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के नौगाम में 14 सितंबर को लश्कर कमांडर अबु इस्माइल अपने साथी अबु कासिम समेत सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गिराया था।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बटेंगू इलाके में 10 जुलाई, 2017 की रात करीब 8.20 श्रद्धालुओं से भरी बस पर बाइक से आए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। इस हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी तभी लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
अमरनाथ कहा जाने वाला परशुराम महादेव मंदिर