देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने फिर से भारतीय पोस्ट को निशाना बनाकर सीजफायर का उल्लंघन किया। भातरीय सुरक्षाबलों ने इस गोलाबारी का मुंहतोड जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना की ओर से जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना की ओर से यह गोलाबारी सोमवार शाम को की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना की ओर से सोमवार शाम बिना किसी उकसावे के यह गोलाबारी की गई। ज्ञातव्य है कि सीजफायर की घटना करीब एक हफ्ते की शांति के बाद सामने आई है। इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से 15 से 17 नवंबर तक लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। यह सीजफायर उल्लंघन पुंछ जिले में हुआ था। इस दौरान एक सेना का जवान भी घायल हुआ था। इससे पहले 2 नवंबर को सांबा जिले में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय बीएसएफ जवानों की एक टुकडी पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक जवान की मौत हो गई थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सेना के शीर्ष अधिकारी ने किया मणिपुर का दौरा, जमीनी हालात का जायजा लिया
समन्वय 2022: भारतीय वायु सेना आसियान देशों के साथ करेगी आपदा राहत अभ्यास
वायु सेना के विमानों की आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन कल, बाड़मेर में राजमार्ग की हवाई पट्टी तैयार