BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मेट्रो उद्घाटन : केजरीवाल नहीं बुलाने पर आप नाराज, मांगे अपने हिस्से के पैसे

मेट्रो उद्घाटन : केजरीवाल नहीं बुलाने पर आप नाराज, मांगे अपने हिस्से के पैसेनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेजेंटा लाइन मेट्रो की शुरुआत करने जा रहे है। साउथ दिल्ली और नोएडा को जोडऩे वाली मेजेंटा लाइन मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्योता नहीं दिया जिससे आम आदमी पार्टी ने नाराजग़ी ज़ाहिर की है। आप नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के सामने दिल्ली सरकार का 50 प्रतिशत हिस्सा लौटने की मांग भी रख दी है।

 

तीसरे फेज में मेजेंटा लाइन जनकपुरी वेस्ट से नोएडा के बॉटनिकल गार्डन के बीच चलेगी, लेकिन शुरुआत में ये कालकाजी मंदिर से बॉटनिकल गार्डन के बीच चलाई जा रही है। 25 दिसंबर को नई लाइन का उद्घाटन कार्यक्रम नोएडा में रखा गया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हैं।

 

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि मेट्रो में 50 प्रतिशत की साझेदारी निभाने वाली आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल मेजेंटा लाइन के उद्घाटन में नजऱ नहीं आएंगे। दिल्ली सीएम को निमंत्रण न मिलने की जानकरी मिलते ही आप नेता केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए हैं।

 

आप नेता संजय सिंह का कहना है कि राजनीतिक विरोध की वजह से इतनी नफरत बढ़ गयी है कि प्रधानमंत्री एक चुने हुए मुख्यमंत्री के संग बैठना पसंद नहीं कर रहे हैं। इससे पहले जब फरीदाबाद से जब मेट्रो का उद्घाटन हुआ था, तब भी अरविंद केजरीवाल को नहीं बुलाया गया था। धर दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अजीब मांग रख दी है। सौरभ का कहना है कि फेज 3 में 46 हजार करोड़ खर्च हुए हैं और उसमें से केंद्र सरकार ने महज 460 करोड़ खर्च किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को तमाम हिस्सेदारों का 40 हजार करोड़ रुपए लौटा दें और ख़ुद उदघाटन करें। पीएम मोदी को फेज 1 और फेज 2 का खर्च भी लौटा दें ताकि पुराने तमाम स्टेशन का उदघाटन भी केंद्र सरकार खुद कर सके।

 

सौरभ भारद्वाज ने कहा 70 सालों से प्रोटोकॉल चला आ रहा है कि जब प्रधानमंत्री आते हैं तो मंच पर मुख्यमंत्री को बुलाया जाता है, क्योंकि केंद्र का खजाना राज्य सरकारें ही भरती हैं। मेट्रो के अंदर अनोखी स्थिति है, केंद्र और राज्य सरकार की बराबरी को हिस्सेदारी है। इसके बावजूद उदघाटन में केंद्र ने चुने हुए मुख्यमंत्री को नहीं बुलाया ताकि पूरा क्रेडिट ख़ुद ले सकें और जनता के बीच वाहवाही लूट सकें।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More