देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज जेपी. नड्डा के नाम का ऐलान होने की पूरी उम्मीद है। वहीं, जयराम ठाकुर को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेम कुमार धूमल को सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया था। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत तो हासिल किया, लेकिन वो खुद अपनी सीट नही बचा पाए। इसके बाद बीजेपी में हिमाचल के सीएम को लेकर माथापच्ची का दौर शुरू हो गया। आज दोपहर करीब 1 बजे शिमला में बीजेपी विधायक दल की मीटिंग होनी है। इस मीटिंग में यह फैसला लिया जाएगा कि हिमाचल का मुख्यमंत्री कौन होगा।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को हिमाचल भेजने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि नड्डा को हिमाचल का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है और पांच बार विधायक रहे जयराम ठाकुर को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि भाजपा ने यहां 68 सीटों में से 44 पर जीत दर्ज की है।
धूमल जाएंगे राज्यसभा
इधर, प्रेम कुमार धूमल साफ कह चुके है कि वो मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं है। धूमल ने शनिवार को कहा कि अटकलें लगाई जा रही हैं कि मैं हिमाचल के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार हूं। मैंने नतीजे आने के साथ ही साफ कर दिया था कि मैं किसी पद का दावेदार नहीं हूं। इसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि बीजेपी प्रेम कुमार धूमल को अप्रैल में राज्यसभा भेज सकती है। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे है कि जेपी नड्डा की जगह प्रेम कुमार धूमल या अनुराग ठाकुर को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा