BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर नूर मोहम्मद ढेर

जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर नूर मोहम्मद ढेरश्रीनगर। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को बडी सफलता हासिल की है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड में जैश-ए-मोह का टॉप कमांडर नूर मोहम्मद को मार गिराया। सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नूर मोहम्मद तंत्रे उर्फ नूर त्राली जो कि जैश-ए-मोहम्मद का डिविजनल कमांडर था, पुलवामा के समबोरा इलाके में चल रही मुठभेड़ में मारा गया है।

 

गौरतलब है कि यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के कर्नावल सामबोरा इलाके में सोमवार की देर रात से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी है।

 

आपको बता दें कि तंत्रे को 2003 में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था और आतंकवाद अधिनियम की रोकथाम (पीओटीए) कोर्ट ने साल 2011 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन बीच में मिली पैरोल के दौरान नूर मोहम्मद भाग खड़ा हुआ और उसने दोबारा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ज्वॉइन कर लिया। जिस जगह मुठभेड़ चल रही है वहां जम्मू-कश्मीर पुलिस, 110 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और 50 आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) के सैनिक तैनात किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलवामा में अब भी दो आतंकी घिरे हो सकते हैं जिनकी तलाश में सेना के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के खेरी बटालियान एरिया में पाकिस्तान ने गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More