देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (आजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के फैसले से पहले झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति के साथ अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है। आपको बता दें कि एजेंसी इस मामले में मीसा और उनके पति से कई बार पूछताछ कर चुकी है। लालू की बेटी और दामाद के खिलाफ जांच एजेंसी ने उसी दिन चार्जशीट फाइल की है, जब रांची की सीबीआई की विशेष अदालत में चारा घोटाले के एक मामले में उनके खिलाफ फैसला आना है।
ईडी के मुताबिक मीसा भारती और उनके पति की फर्जी कंपनियों मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स के जरिये जमा की गई धनराशि से दिल्ली की इस संपत्ति को खरीदा गया। सितंबर महीने में ईडी ने इन संपत्तियों को जब्त कर लिया था। वहीं आयकर विभाग इस मामले की भी जांच कर रहा है कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने दिल्ली और पटना में बेशकीमती संपत्तियां खरीदने के लिए इन फर्जी कंपनियों का किस तरह से उपयोग किया। मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के 25, तुगलक रोड के पते पर पंजीकृत है, जो मीसा भारती द्वारा कंपनी के शेयर खरीदे जाने तक लालू यादव का आधिकारिक पता था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लालू की सियासी विरासत को लेकर 'सियासी संग्राम', आखिर क्यों,यहां पढ़ें
लालू ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में हो रही वृद्घि पर कसा तंज, कहा, डबल इंजन सरकार का 'विशेष पैकेज'
लालू ने दिल्ली में जन्मदिन पर काटा केक, मीसा भारती ने शेयर की तस्वीर