देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव नतीजों की समीक्षा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात पहुंच गए है। कांग्रेस अध्यक्ष अहमदाबाद में गुजरात चुनाव नतीजों पर आयोजित चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे। इससे पहले राहुल ने सोमनाथ मंदिर जाकर दर्शन किए।
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राहुल पार्टी नेताओं से भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बतौर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पहली बार गुजरात पहुंच रहे हैं। राहुल वहां के संगठन को नया रूप और मजबूती देने की दिशा में भी चर्चा कर सकते हैं।
चुनाव खत्म होने के बाद भी राहुल गांधी ने गुजरात दौरे की शुरूआत सोमनाथ मंदिर में दर्शन के साथ की। इससे पहले राहुल गांधी हाल में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए गए थे, जिनमें सोमनाथ मंदिर भी शामिल था। गिर सोमनाथ जिले की कुल चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी।
इससे पहले जब राहुल सोमनाथ मंदिर गए तो विवाद पैदा हो गया था, क्योंकि उनका नाम कथित रूप से मंदिर के गैर हिंदू वाले रजिस्टर में दर्ज हो गया था। बाद में कांग्रेस ने स्पष्ट किया था कि पार्टी की ओर से मंदिर के रजिस्टर में यह दर्ज नहीं किया गया था।
मंदिर दर्शन के बाद राहुल अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय सभागार में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां राहुल उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात, कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के नेताओं से अलग-अलग मीटिंग करेंगे।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनावी नतीजों पर चर्चा और 2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने और लोगों के साथ संबंध बढ़ाने के लिए चिंतन शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर गुरुवार से चल रहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
PM मोदी 27-28 जुलाई को राजस्थान व गुजरात के दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
हार्दिक पटेल ने गुजरात के सीएम से पाटीदारों के खिलाफ मामले वापस लने की मांग की
टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाली भाविना को गुजरात सरकार देगी 3 करोड़ रुपए