देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वाशिंगटन। अमेरिका आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर एक बार फिर सख्त रुख अपना लिया है। अमेरिका मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग सहित कई अन्य पाकिस्तानी संगठनों को आतंकी ग्रुप में डाल सकता है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका की ओर से सख्त कार्रवाई जल्द ही हो सकती है।
आपको बता दें कि भारत की अपील पर एक्शन लेते हुए अमेरिका कई पाकिस्तानी संगठनों को आतंकी संगठन मान रहा है। हाल ही में नई दिल्ली में हुई भारत और अमेरिका के बीच एक कॉन्फ्रेंस में इस बात की अपील की गई थी।
अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका का अच्छा साथी है, लेकिन अमेरिका की हमेशा कोशिश है कि वह आतंकवाद को खत्म किया जाए। हालांकि, अधिकारी ने साफ तौर पर किसी पाकिस्तानी संगठन का नाम नहीं लिया। लेकिन पिछले कुछ दिनों में हाफिज़ सईद की राजनीतिक एंट्री पर अमेरिका की सख्ती कुछ ऐसे ही संकेत दे रही है। आपको बता दें कि हाल ही में जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के 2018 आम चुनाव में हिस्सा लेने की संभावनाओं के मद्देनजर अमेरिका ने चिंता जताई थी। जमात-उद-दावा प्रमुख और लश्कर-ए-तैयबा संस्थापक पहले इसकी पुष्टि कर चुका है कि उसका संगठन जमात-उद-दावा पाकिस्तान में साल 2018 में होने वाले आम चुनावों में मिल्ली मुस्लिम लीग के बैनर तले चुनाव लड़ेगा। हालांकि मिल्ली मुस्लिम लीग अभी तक निर्वाचन आयोग के तहत पंजीकृत नहीं हुआ है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
हाफिज के साथ मंच पर फिलिस्तीन के राजदूत, भारत ने जताया ऐतराज
कश्मीर में दहशत फैला रहे पाक में बैठे आतंकी, हाफिज के साले का वीडियो...
हाफिज सईद से धन लेने का आरोप, हुर्रियत नेता गिलानी पर मामला दर्ज