BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हाफिज के साथ मंच पर फिलिस्तीन के राजदूत, भारत ने जताया ऐतराज

हाफिज के साथ मंच पर फिलिस्तीन के राजदूत, भारत ने जताया ऐतराजनई दिल्ली। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद फिलिस्तीन के राजदूत वलीद अबु अली के साथ मंच पर नजर आए है। आतंकी हाफिज सईद की रैली में फिलिस्तीन के राजदूत के शामिल होने को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने इस संबंध में फिलिस्तीन सरकार के सामने कड़े शब्दों में नाराजगी जाहिर की है। इस रैली का आयोजन रावलपिंडी में हुआ था, जिसके बाद हाफिज और फिलिस्तीनी राजदूत की तस्वीर काफी वायरल भी हुई।

 

शुक्रवार शाम विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, हम नई दिल्ली में फिलिस्तीन के राजदूत और फिलिस्तीन के अधिकारियों के सामने मजबूती से उठा रहे हैं। रावलपिंडी के लियाकत बाग में आयोजित इस रैली में फिलिस्तीन के पाकिस्तानी राजदूत के शामिल होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पाकिस्तानी पत्रकार ओमार आर कुरैशी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

इजरायली अधिकारी ने दी प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद नई दिल्ली में इजरायली दूतावास में पब्लिक डिप्लॉमेसी की प्रमुख फ्रोइम दित्जा ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, राजदूत कितनी चार्मिंग कंपनी रखते हैं।ये तस्वीर पाकिस्तान के रावलपिंडी के लियाकत बाग में आयोजित विशाल रैली की हैं, जिसमें हाफिज सईद के साथ फिलिस्तीन के राजदूत वलीद अबु अली भी शामिल हुए। इस रैली का आयोजन दिफाह-ए-पाकिस्तान काउंसिल ने किया। इस रैली को वलीद अबु अली ने भी संबोधित किया। वैश्विक आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान की राजनीति में आने को बेताब है। इसमें उसको पाकिस्तानी सेना का भी समर्थन मिल रहा है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More