BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कश्मीर में दहशत फैला रहे पाक में बैठे आतंकी, हाफिज के साले का वीडियो...

कश्मीर में दहशत फैला रहे पाक में बैठे आतंकी, हाफिज के साले का वीडियो...नई दिल्ली । श्रीनगर के डीपीएस स्कूल में रविवार को हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आतंकवादी गतिविधियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान का चेहरा फिर से बेनकाब हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि जमात उत दावा प्रमुख हाफिज सईद का रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की हमले का लाइव अपडेट ले रहा है। ये वीडियो आतंकी संगठन जमात उद दावा के लाहौर हेडक्वार्टर का है। वीडियो में दिख रहा है कि लाहौर में जमात उद दावा के हेडक्वार्टर में बैठा एक युवक श्रीनगर के डीपीएस स्कूल में चल रहे आतंकी हमले की लाइव कमेंट्री कर रहा है।

सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में ये शख्स श्रीनगर के हमलावरों को लश्कर का मुजाहिदीन बता रहा है और दावा कर रहा है कि आतंकी भारतीय सेना का जम कर मुकाबला कर रहे हैं। इस शख्स के साथ हाफिज सईद का साला हाफिज अब्दुल रहमान मक्की भी बैठा दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ये शख्स आतंकियों के लिए ईद की नमाज के दौरान श्रीनगर में हमलावर आतंकियों के लिए दुआ करने के गुजारिश कर रहा है। आपको बता दें कि अभी आतंकवादी संगठन जमात उद दावा की कमान हाफिज सईज के साले अब्दुल रहमान मक्की के हाथों में है। गौरतलब है कि शनिवार को श्रीनगर के पांथा चौक में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर साहिब शुक्ला शहीद हो गए थी और दो जवान भी जख्मी हुए थे। हमले की बाद सुरक्षा बलों से बचने के लिए आतंकवादी नजदीक ही स्थित डीपीएस स्कूल में घुस गए थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरी स्कूल को चारों ओर से घेर लिया था। रातभर चले ऑपरेशन के बाद सेना ने दोनों आतंकवादियों को मार गिराया था। आपको बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More