BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। कोरोना की कमर तोड़ने के लिए चल रहे भागीरथी प्रयासों के बीच शनिवार को दिल्ली पुलिस के सामने अजीब-ओ-गरीब हालात बन गए। दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली जिले में रहने वाले परिवार ने पुलिस से एक विवाह को संपन्न कराने का आग्रह किया। दोनों परिवार चाहते थे कि किसी भी तरह से तयशुदा तिथि/वक्त पर विवाह संपन्न हो जाये। इस बात का ख्याल रखकर कि इस विवाह के चलते किसी भी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग और महाबंद की हदें न टूटने पायें। पूरे महाबंद की अवधि में दिल्ली पुलिस ने अपने तमाम मानवीय चेहरे पेश किये हैं। दिल्ली पुलिस के कोरोना-कर्मवीरों की ईमानदार कर्तव्यनिष्ठा और सेवा-भाव का लोहा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी भी माने बैठे हैं। भला ऐसे में एक जोड़े को शादी के बंधन में बंधवाने से भी दिल्ली पुलिस कैसे और क्यों चूक जाती? कोरोना के कहर के चलते राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके हॉटस्पॉट में तब्दील हो चुके हैं। लिहाजा ऐसे में थाना-चौकी स्तर पर कोई भी पुलिस अफसर कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं है। लिहाजा यह जानकारी दक्षिणी परिक्षेत्र के संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव तक भी पहुंच गयी। ज्वाइंट सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, हां, मुझे इस मामले में बताया गया। मुझे खुशी हुई कि कम से कम लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति आमजन को दिल्ली पुलिस इतना तो जागरुक कर सकी कि हर कोई हमारे पास आकर अपनी समस्या बेफिक्री से बयान कर पा रहा है। उन्होंने कहा, मैंने इस बारे में दक्षिण-पूर्वी जिले के उपायुक्त आर पी मीणा से बात की। फिर तय किया कि शादी भी होनी चाहिए और कोरोना को हराने के लिए छेड़ी गयी दिल्ली पुलिस की लड़ाई में कोई व्यवधान भी उत्पन्न न हो। ज्वाइंट सीपी ने कहा, अगर वर-वधू पक्ष हमारे पास तक न आ पाये होते किसी संकोचवश तो या तो, पूर्व निर्धारित तिथि पर विवाह अंसभव था या फिर अगर पुलिस का सहयोग मांगने के बजाये दोनो पक्ष खुद ही चोरी-छिपे इस विवाह को संपन्न कराने की कोशिश करते, वो भी अनुचित होता। दिल्ली पुलिस शुक्रगुजार है वर-वधू पक्ष के लोगों की जिन्होंने हम पर विश्वास करके हमें यह शुभ कार्य संपन्न कराने का अवसर सौंपा। संयुक्त पुलिस आयुक्त की ओर से हरी झंडी मिलते ही दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी आर पी मीणा थाना कालकाजी पुलिस के साथ खुद भी निजी रूप से इस विवाह को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने में जुट गये। पुलिस और परिवार वालों के संयुक्त मत से ग्रेटर-कैलाश पार्ट-1 स्थित आर्य समाज मंदिर में शनिवार को विवाह के संपूर्ण व संक्षिप्त कार्यक्रम संपन्न करा दिये गये। गोविंदपुरी निवासी कौशल और पूजा की शादी के चलते न तो महाबंद का बंधन ही टूटा न ही सोशल डिस्टेंसिंग की कहीं कोई हद टूटी। वजह यह थी कि पुलिस चूंकि इंतजाम कर रही थी, लिहाजा दोनो पक्षों के पांच-पांच जिम्मेदार लोग ही विवाह में शामिल हुए। जिला डीसीपी आर पी मीणा के मुताबिक, दरअसल इस पूरे विवाह समारोह को बेहद सादगी से संपन्न कराने में असल और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कालकाजी थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर संदीप घई, हवलदार अनिल कुमार और संजीव ने। दोनों परिवारों ने सबसे पहले थाना कालकाजी पुलिस से ही संपर्क साधा था। अगर कालकाजी थाना स्टाफ मामले की संवेदनशीलता को समझ कर उच्चाधिकारियों तक वक्त गंवाये बिना बात नहीं पहुंचाता, तो यह सब असंभव सा होता। दूल्हे के पिता नरेश ने कालकाजी थाना पुलिस को बताया कि ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 स्थित आर्य समाज मंदिर तक चार पहिये के वाहन को ले जाने पर भी पाबंदी है। लिहाजा थाने के एसएचओ ने दूल्हा और दुल्हन को थाने की जिप्सी से पहुंचवाने (विदाई) का भी इंतजाम खुद ही किया। कोरोना की इस मुसीबत में भी दिल्ली पुलिस के इस रूप की चर्चा पूरी दिल्ली में हो रही है। दुल्हन के पिता कौशल वालिया और आर्य समाज मंदिर के आचार्य वीरेंद्र भी इस विवाह को संपन्न कराने का सम्पूर्ण श्रेय दिल्ली पुलिस को देते नहीं थक रहे हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

न्यूयार्क। कोरोना वायरस लगातार विश्व में कहर मचा रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घंटे के भीतर 1330 लोगों की मौत हो गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 55 हजार को पार कर गई है और नौ लाख 87 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। गठिया की दवा से कोरोना का इलाज करने का दावा...... अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने शुरुआती प्रयोगों की सफलता के आधार पर दावा किया है कि गठिया (आर्थराइटिस) की दवा से कोरोना वायरस संक्रमण का सफल इलाज मुमकिन है। अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी में वायरस वैज्ञानिक डॉक्टर कुमार की अगुवाई में वैज्ञानिकों की टीम ने कोरोना वायरस से संक्रमित मनुष्य की कोशिकाओं पर इस दवा का सफल प्रयोग किया है। विश्वविद्यालय ने डॉ. कुमार के प्रयोग पर आधारित शोध पत्र को पिछले सप्ताह प्रकाशित करते हुए यह जानकारी दी है। डॉ. कुमार ने बताया कि जोड़ों की हड्डियों को कमजोर करने वाले गठिया रोग (रूमेटाइड आर्थराइटिस) के इलाज में दी जाने वाली 'औरानोफिन' दवा से कोरोना संक्रमित मरीज की कोशिकाओं में मौजूद कोविड-19 वायरस के संक्रमण को महज 48 घंटे में लगभग खत्म कर दिया गया।   दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख छह हजार से ज्यादा हो गई है और करीब 30 लाख लोग संक्रमित हैं। जबकि आठ लाख 78 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढते जा रहें हैं। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 27892 हो गई है। इसमें 20835 केस सक्रिय हैं। वहीं, 6185 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना से अब तक 872 लोगों की जान जा चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार , पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना के 1396 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 48 लोगों की मौत हो गई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश भर में लगाए लॉकडाउन के खत्म होने की तारीख नजदीक आ गई है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर बैठक करेंगे। बताया जा रहा पीएम मोदी देश के मौजूदा हालात, लॉकडाउन की अवधि को तीसरी बार बढ़ाने और गृहमंत्रालय के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के निर्देशों का पालन करने के संबंध में मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ तीन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की स्थिति और नए कंटेनमेंट जोन बनने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री गृह मंत्रालय की 20 अप्रैल के संबंध में जारी की गई गाइडलाइन के पालन को लेकर भी चर्चा करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में 3 मई के बाद उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी देश के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने या उससे बाहर निकलने की दिशा में भी बात करेंगे। उत्तर प्रदेश योगी आदित्‍यनाथ की सरकार इशारा कर चुकी है कि जब तक किसी भी जिले में संक्रमण रहेगा, तब तक लॉकडाउन खोलना चुनौतीपूर्ण होगा वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना था कि वर्तमान हालात को देखते हुए लॉकडाउन एक साथ नहीं हटाना चाहिए। चरणबद्ध ढंग से लॉकडाउन हटाया जाना चाहिए, वह चाहते हैं कि केंद्र सरकार लॉकडाउन का अधिकार राज्य सरकारों को दे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी में व्यावसायिक गतिविधियों को तीन मई से पहले नहीं शुरू करना चाहते हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। इन मरीजों में सबसे बडी संख्या तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की है। पुलिस की अपराध शाखा ने तबलीगी जमात के मुखिया के बारे में दी ये मुख्य जानकारियां।  

Read More

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को जकड कर रख लिया है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज पर दुनिया की एजेंसियां लगातार मुहर लगा रही हैं। दुनिया की मशहूर सर्वे एजेंसी गैलप ने कोरोना के संकट काल में 28 देशों की सरकारों के कामकाज पर सर्वे कर यह नतीजा निकाला है कि कोरोना संक्रमण से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के लीडर नंबर 1 हैं।  

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोई मार्केट, या शॉपिंग मॉल नहीं खुलेंगे। रिहाइशी इलाके की इक्की-दुक्की दुकानें खुलेंगी लेकिन कन्टेनमेंट एरिया में कोई दुकान नहीं खुलेगी।दिल्ली सरकार ने 3 मई तक किसी और दुकान को खोलने की इजाज़त नहीं दी है। 3मई के बाद केंद्र सरकार के फैसले पर निर्भर होगा। यह बात पत्रकारों को सम्बोधित करतेहुए आज कहा।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अच्छी खबर है कि प्लाज्मा थेरपी के अच्छे नतीजे आ रहे हैं। एक-एक मरीज पर मैं खुद नजर रख रहा हूं। एलएनजीपी में एक गंभीर मरीज थे, उनको प्लाज्मा दिया गया और उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि उसको देखकर हमारा उत्साह बढ़ा है, मैं उम्मीद करता हूं कि वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। हमारी कोशिश है कि प्लाज्मा के किसी भी मरीज की मौत नहीं होनी चाहिए।हो सकता है हिंदू की जान मुसलमान का प्लाज्मा बचाए और हो सकता है मुसलमान की जान हिंदू का प्लाज्मा बचाए। भगवान ने तो इंसान बनाया था. हर इंसान एक जैसा है, भगवान ने कोई दीवार पैदा नहीं की तो हम क्यों करें। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के जरिये देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई सही मायने में people driven है। भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई जनता लड़ रही है, आप लड़ रहे हैं, जनता के साथ मिलकर शासन, प्रशासन लड़ रहा है।  

Read More

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 26496 पहुंच गई है। 

Read More

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद अब प्रवासी एवं श्रमिक राज्यों की आपसी सहमति से चरणबद्ध तरीके से राजस्थान से बाहर या राजस्थान में अपने घर जा सकेंगे। ये श्रमिक आवश्यक होने पर संबंधित राज्य सरकार से अनुमति मिलने और उचित व्यवस्थाओं के उपरान्त अपने गृह स्थान पर पहुंच सकेंगे। गहलोत ने कहा कि प्रवासियों एवं श्रमिकों को हैल्पलाइन नंबर 18001806127,पोर्टल, ई-मित्र मोबाइल एप अथवा ई-मित्र कियोस्क पर पंजीकरण करवाना होगा। श्रमिकों के पंजीकरण के बाद राज्य सरकार संबंधित राज्य सरकार से सहमति प्राप्त करेगी। पंजीकृत प्रवासी एवं श्रमिकों की संख्या के अनुसार उन्हें को तय तिथि एवं समय पर अपने घर जाने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। जो व्यक्ति अपने वाहन से आना चाहेगा उसे पंजीकरण में इसका उल्लेख करना होगा। कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से फिलहाल सड़कों पर नहीं निकले और न ही रवाना हों। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियत स्थान पर पहुंचने के बाद प्रवासियों एवं श्रमिकों को क्वारेंटाइन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रवासी या श्रमिक कर्फ्यू पास लेकर निजी वाहनों से आएंगे, उन्हें राज्य में एंट्री प्वाइंट पर रजिस्ट्रेशन के बाद आने दिया जाएगा और नियत स्थान पर पहुंचने के बाद क्वारेंटाइन किया जाएगा। राजस्थान से निजी वाहनों से बाहर जाने वाले प्रवासियों को भी जिला कलेक्टर की ओर से चरणबद्ध रूप से पास जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवासियों एवं श्रमिकों को पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने-अपने राज्यों में पहुंचाना बड़ी चुनौती है। प्रवासियों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना के साथ अगले कुछ दिनों में सकुशल अपने-अपने स्थानों पर पहुंचाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बिना किसी जातिगत भेदभाव के क्वारेंटाइन अवधि और कर्फ्यू नियमों की सख्ती से पालना की जाए। उन्होंने अपील की है कि ग्रामवासी किसी भी स्थान से आए व्यक्ति की सूचना स्थानीय प्रशासन को दें ताकि क्वारेंटाइन के नियम की पालना करवाई जा सके और प्रदेशवासियों द्वारा इतने दिनों से की जा रही तपस्या विफल नहीं हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवासियों के इस आवागमन के लिए चिकित्सा विभाग सर्दी-जुकाम एवं बुखार (आईएलआई) के लक्षणों की स्क्रीनिंग एवं जांच की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही परिवहन विभाग उचित संख्या में बसों की व्यवस्था और स्थानीय जिला प्रशासन राज्य की सीमाओं पर अस्थायी आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था का प्रबंध करे। बसों एवं अस्थायी आवासों में सैनिटाइज एवं साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था रहे। गहलोत ने निर्देश दिए कि प्रवासी एवं श्रमिकों को तय हैल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार क्वारेंटाइन में रखने की सख्ती से पालना करवाई जाए। जहां तक सम्भव हो ये श्रमिक होम क्वारेंटाइन में रहें, जिनके पास आवास की उचित व्यवस्था नहीं हो, उनके लिए स्थानीय प्रशासन संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था उपलब्ध करवाएं। मुख्यमंत्री ने प्रवासी एवं श्रमिकों से अपील की है कि कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए आवागमन में सहूलियत के लिए अनुशासन के साथ प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने साथ आवश्यक पहचान पत्र, अगर पूर्व में कोरोना जांच की गई है, तो उसके दस्तावेज, साथ रखें। प्रशासन द्वारा चाही गई सभी जानकारियां बिना किसी डर एवं हिचक के उपलब्ध करवाएं। परिवहन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा स्क्रीनिंग के समय धैर्य बनाए रखें। साथ ही कोरोना के लक्षण तथा किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से सम्पर्क के संबंध में जानकारी को नहीं छुपाएं। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रवासियों एवं श्रमिकों को सकुशल उनके घर पहुंचाना चाहती है, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए उनका सहयोग महत्वपूर्ण है। कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्वारेंटाइन में रहने वाले सभी लोगों की कोविड-19 क्वारेंटाइन अलर्ट सिस्टम तथा राज कोविड-19 इन्फो एप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेकिंग की व्यवस्था की है। यदि कोई व्यक्ति क्वारेंटाइन एरिया से बाहर जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने कहा कि प्रवासी एवं श्रमिकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़, इसके लिए संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों से वार्ता कर उचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

न्यूयार्क। अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर अमेरिका में 2494 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 53511 लोगों की मौत हो चुकी है और 9 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने अस्पतालों के बाहर कोविड-19 के उपचार के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन या क्लोरोक्विन के उपयोग व क्लिनिकल ट्रायल को लेकर चेताते हुए कहा कि इससे हृदय की समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। जारी बयान के हवाले से कहा कि अक्सर एजिथ्रोमाइसिन और अन्य क्यूटी प्रोलोंगिग दवाओं के साथ संयोजन कर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन या क्लोरोक्वीन से उपचार वाले कोविड-19 के मरीजों में हार्ट रिदम प्रॉब्लम्स की रिपोर्ट की जानकारी एफडीए को है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़ । राज्य में कोविड -19 के फैलाव को काबू करने के लिए लगाए गए कर्फ्यू के दौरान नशा-पीडि़तों को निर्विघ्न इलाज सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए चलाई गई मुहिम को बड़े स्तर पर सफलता हासिल हुई है जिसके अंतर्गत केवल एक महीने के दौरान ही 60,000 से अधिक की संख्या में नयी रजिस्ट्रेशन दर्ज की गई हैं। इस संबंधी और जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि मरीज़ों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते ओट क्लिनिकों के खुलने का समय प्रात:काल 8 बजे कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से जारी आदेशों के अधीन नशा-मुक्ति प्रोग्राम समेत स्वास्थ्य विभाग के सभी अति ज़रूरी प्रोग्रामों की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे गंभीर मरीज़ों को भी किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े। उन्होंने समाज सेवकों और आम लोगों से अपील भी की कि इस नाजुक समय में सरकार की हिदायतों की पालना की जाये और केवल ज़रूरत पडऩे पर ही अस्पतालों तक पहुँच की जाये। फ्लू कार्नरों संबंधी बताते हुये उन्होंने कहा कि कोरोना के शक्की मरीज़ों के सैंपल लेने के लिए सरकारी अस्पतालों में फ्लू कार्नर स्थापित गए हैं। कोविड -19 की रोकथाम और निगरानी बढ़ाने के लिए राज्य के सभी प्राईवेट अस्पतालों को फ्लू के लक्षणों वाले मरीजों को सरकारी अस्पतालों में रैफर करने के लिए कहा गया है। इन सरकारी अस्पतालों के फ्लू कार्नरों में फ्लू के लक्षण जैसे कि बुख़ार, खाँसी, साँस लेने में तकलीफ़, निमोनिया आदि के सभी मरीजों की मुफ़्त आरटी -पीसीआर टेस्टिंग की जायेगी। स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब की तरफ से सभी जिलों को हिदायतें जारी की गई हैं कि इस मुहिम के ज़रिये यकीनी बनाया जायेगा कि कोविड -19 का एक भी शक्की मरीज़ जांच से वंचित न रह सके जिससे इस बीमारी के सार्वजनिक स्तर पर फैलाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इसमें प्राईवेट अस्पतालों के अलावा सभी कैमिस्टों को फ्लू, खाँसी और ज़ुकाम के इलाज के लिए बेची जाने वाली दवाओं, खरीददार की जानकारी समेत देने के लिए भी आदेश दिए गए हैं। ई -संजीवनी संबंधी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने कोविड -19 महामारी के मद्देनजऱ राज्य के लोगों के लिए निर्विघ्न स्वास्थ्य सेवाओं को यकीनी बनाने के लिए लोक हित प्रयास किया है। पंजाब सरकार ने सी-डैक मोहाली द्वारा विकसित एकीकृत टैलीमेडीसनल सल्यूशन, ई -संजीवनी -ऑनलाइन ओपीडी सेवा (डाक्टर से मरीज़ तक) की शुरुआत की है। यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों के आम लोगों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँचाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक ऑनलाइन ओ.पी.डी की सेवाओं मुहैया करवाई जा सकें। उन्होंने बताया कि यह लोगों को वीडियो कॉनफरंसिंग के द्वारा माहिर डाक्टरों के नैटवर्क के साथ जुडऩे और घर बैठे ही स्वास्थ्य सम्बन्धित आम समस्याओं के लिए डाक्टरी इलाज और सलाह लेने के लिए प्लेटफार्म प्रदान करता है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More