BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली के आजादपुर मंडी में 11 व्यापारी मिले कोरोना पॉजिटिव, सील कर दी गई कई दुकानें

नई दिल्ली। दिल्ली के आजादपुर मंडी में 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंडी में करोना मरीजों के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई है। अब तक कई दुकानों को सील कर दिया गया है। मंडी में लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
आजादपुर मंडी में कोरोना से एक व्यापारी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए व्यापारियों का टेस्ट किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अब तक आजादपुर मंडी के एक दर्जन से अधिक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिल गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को कारण व्यापारी डरे हुए हैं।

आपको बताते जाए कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हजार 314 हो गई है, जिसमें से 54 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक हजार 78 लोग ठीक हो गए हैं।
इससे पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सीआरपीएफ के जवान मोहम्मद इकराम कोरोना से जंग हार गए, जिसके बाद सीआरपीएफ की एक बटालियन को सील कर दिया गया है। दिल्ली में सीआरपीएफ के 46 जवान कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, जिसके बाद 1100 जवानों की बटालियन को क्वारनटीन करने का निर्णय किया गया।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More