BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

CORONAVIRUS : इटली में अबतक हो चुकी है 27,359 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या पहुंची दो लाख के पार

रोम। इटली में कोरोनावायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के बीच कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित होने वालों का कुल आंकड़ा दो लाख के पार हो गया, जबकि 27 हजार से अधिक लोगों की जान इसके चलते गई है। इटली के सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने मंगलवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 संक्रमण के दो लाख एक हजार 505 मामले सामने आए हैं। वहीं उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में पहली बार महामारी के प्रसार के बाद से अब तक 27,359 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अकेले मंगलवार को हुई मौतों का आंकड़ा 382 था।
डिपार्टमेंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सोमवार के मुकाबले कुल 2,091 नए संक्रमित मामले सामने आए और उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हुए कुल 2,317 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
वहीं, कुल संक्रमितों में से 1,863 इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में हैं और इसमें सोमवार की तुलना में 93 की कमी है, जबकि अस्पताल में आम भर्ती वाले मरीजों की संख्या 19,723 रही, जिसमें एक दिन पहले के मुकाबले 630 की कमी आई।
कोरोना संक्रमण में पॉजिटिव पाए गए बाकी के बचे 79 प्रतिशत मरीजों को घरों में सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More