BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इरफान खान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, बेहतरीन भूमिकाओं के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इरफान के निधन से सिनेमा और थियेटर को बड़ा नुकसान हुआ है। लंबे समय से कैंसर जूझ रहे इरफान का आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था।
पीएम ने कहा कि इरफान खान के निधन से सिनेमा और थियेटर को बड़ा नुकसान हुआ है। विभिन्न माध्यमों में उन्हें उनके बेहतरीन भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसकों के लिए है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
आपको बताते जाए कि मशहूर अभिनेता इरफान खान का आज निधन हो गया है। अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जितने वाले इरफान खान 54 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड कर चले गए । उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था। फिल्म निर्देशक शूजित सरकार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इरफान कैंसर से पीड़ित थे और कुछ महीने पहले ही लंबे समय तक विदेश में इलाज कराके लौटे थे। आखिरी बार वो फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे।इरफान काफी लंबे वक्त से बीमार थे और बीते दिनों ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दिग्गज कलाकार के जाने से बॉलीवुड और देश भर में शोक का माहौल है।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More