BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

LOCKDOWN: सीएम शिवराज सिंह बोले- राज्यस्तरीय दफ्तरों में गुरुवार से शुरू होंगे कामकाज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यहां कहा कि गुरुवार 30 अप्रैल से राज्य के सभी राज्यस्तरीय कार्यालयों में कामकाज शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 30 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यालय में आएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में धीरे-धीरे स्थितियां सुधर रही हैं, इसलिए निर्णय लिया गया है कि बल्लभ भवन, सतपुड़ा, विंध्याचल और अन्य राज्य स्तरीय कार्यालयों में 30 प्रतिशत कर्मचारी-अधिकारी अब कामकाज के लिए आने प्रारंभ होंगे, ताकि सामान्य कामकाज को जारी रखा जा सके।
चौहान ने राज्य में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का ब्यौरा देते हुए कहा कि "जहां कोरोना के मरीज हैं, उन जिलों में अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है। टीम वहां जाकर कैंप करेगी। यह टीम स्थानीय प्रशासन को इलाज और लॉकडाउन जैसे विषय पर हर संभव सहयोग करेगी। सुखद संकेत यह है कि भोपाल व इंदौर में नमूनों के अनुपात में पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या कम हो रही है, इंदौर और भोपाल में संख्या घट रही है। मृत्युदर भी कम हो रही है। साथ ही डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।"
इस संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव के. के. सिंह ने प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों को दिशानिर्देश जारी कर गुरुवार से राज्यस्तरीय दफ्तरों में कामकाज शुरू करने के लिए कहा है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More