BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बीजिंग। क्या कोविड-19 महामारी अपरिहार्य थी? इस वायरस से रोज हजारों मरीजों की जान जा रही है, इस तरह कई लोग यह सवाल सोच रहे हैं। यह सोच अपरिहार्य है, जिस से कि इस प्रकार की सार्वजनिक आपात स्थिति के मुकाबले के लिए हम तैयारी कर सकें। लेकिन अफसोस की बात है कि जब भी कोई आपदा आती है, तो हम किसी को जवाबदेह ठहराना चाहते हैं। लेकिन इस बार, ऐसा लगता है कि अमेरिका गलत हो गया है। क्या चीन कोविड-19 महामारी के लिए दोषी है? कोविड-19 के कारण अमेरिका सबसे कठिन देशों में से एक है। यह व्हाइट हाउस की देर प्रतिक्रिया की वजह से हुआ, जबकि बाहर से चेतावनी के संकेत थे। दिसंबर के अंत में, मध्य चीन के हुपेई प्रांत की राजधानी वुहान में पहली बार अज्ञात कारण के निमोनिया के मामलों का पता चला था। 2 जनवरी को लॉकडाउन से तीन हफ्ते पहले, चीन ने वायरस पहचान कार्य शुरू किया। अगले दिन से, चीन ने डब्ल्यूएचओ को सूचित करना शुरू कर दिया और नए वायरस के बारे में नियमित रूप से अमेरिका के साथ सूचना का आदान-प्रदान किया। उस दिन से ही ट्रम्प के दैनिक संक्षिप्त में नए वायरस के संभावित खतरे को शामिल किया जाने लगा। जनवरी के बाद से, जैसा कि चीन वायरस के प्रसार पर नजर रखने और परीक्षण किट विकसित करने में व्यस्त था, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भी चेतावनी दी थी। यह उसी समय था जब सांसद रिचर्ड बर्र ने 17.2 लाख अमेरिकी डॉलर के शेयरों को बेच दिया था। 21 जनवरी को, अमेरिकी भूमि पर पहले कोरोनावायरस मामले की पुष्टि की गई थी। 23 जनवरी को, 1.1 करोड़ जनसंख्या वाला शहर वुहान लॉकडाउन किया गया, तभी से नए वायरस के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी लड़ाई शुरू हुई। मत भूलिए, तब भी, कुछ पश्चिमी मीडिया आउटलेट अभी भी चीन के तरीके पर सवाल उठा रहे थे। चीनी वसंतोत्सव के बाद पश्चिमी देशों को नए कोरोनावायरस के प्रभाव और वुहान में लॉकडाउन का पता चल गया। उन्हें इस सवाल की गंभीरता मालूम हुआ, लेकिन कोई अच्छी तैयारी नहीं की। वे महामारी की स्थिति जानते थे। चीन ने इसे कवर नहीं किया। वास्तव में चीन ने नए कोरोनावायरस के जीनोम पहचानने के बाद शीघ्र ही विभिन्न देशों को सार्वजनिक किया। जनवरी के अंत में, अमेरिका ने अपने पहले व्यक्ति-से-व्यक्ति संचरण मामले की सूचना दी। अगले दिन, इसने चीन के यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दीं। मार्च के मध्य तक, व्हाइट हाउस ने इसे और अधिक गंभीरता से लेना शुरू किया और राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। नागरिकों को चेतावनी दी गई और स्कूलों को बंद कर दिया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा इस तरह की देरी की वजह से महामारी का प्रकोप बढ़ा। साभार-khaskhabar.com

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज कोरोना वायरस के सहारनपुर में 26 और मुरादाबाद में 21 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उत्तर प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 1405 हो गई है। राज्य के प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हाथरस, बरेली, प्रयागराज, शाहजहांपुर, महाराजगंज, बाराबंकी, हरदोई और कौशांबी में बुधवार को कोरोना मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। वहीं, अलीगढ़ और लखनऊ में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर पथराव किया। कैंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके में लाॅकडाउन का उलंघन करने वालों ने पुलिस के ऊपर पथराव किया है। लॉकडाउन में घरों से निकलकर रेलवे क्रॉसिंग पार कर दूसरे क्षेत्र में जा रहे लोगों को पुलिस के रोके पर पुलिस और लोगों के बीच झड़प हुई है।पथराव में कैंट थाने का एक सिपाही पत्थर लगने से घायल हो गया है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है। वहीं पथराव करने वाले उपद्रवी फरार हो गए। मेरठ में दो और कोरोना संक्रमित मिले... मेरठ में बुधवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये संक्रमित भाजपा महानगर महानगर कार्यकारिणी सदस्य और उनके भाई हैं। कल ही उनके पिता को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महानगर कार्यकारिणी सदस्य समेत परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसमें दोनों भाइयों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर, मेरठ के मवाना सीएचसी पर तैनात डाॅक्टर की संदिग्ध हालत में आज सुबह मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डॉक्टर मेरठ के नेशनल इंटर काॅलेज में ड्यूटी कर रहे थे। जहां से आज सुबह मवाना अपने घर लौटते वक्त वह रास्ते में बेहोश हो गए। पीछे से आ रहे साथी डाॅक्टर ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल कोरोना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को दिया जाएगा। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। साभार-khaskhabar.com

Read More

न्यूयार्क। दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। यहां पर पिछले 24 घंटे के भीतर 1738 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक 8 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। अब तक 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आव्रजन प्रतिबंध केवल 60 दिनों के लिए होगा.... वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका आव्रजन प्रतिबंध केवल 60 दिनों के लिए होगा और संकेत दिया कि एच1-बी जैसे अस्थायी वीजा धारक पेशेवरों का आना जारी रह सकता है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह 60 दिनों के लिए होगा और कहा, "यह आदेश केवल स्थायी निवास की बाट जोह रहे लोगों पर लागू होगा, दूसरे शब्दों में, ग्रीन कार्ड प्राप्त करने वाले लोग। अस्थायी आधार पर प्रवेश करने वालों पर लागू नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि अप्रवासियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के लिए कुछ छूट भी होगी। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक 27 अप्रैल की सुबह होगी । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक बार प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से कोविड संक्रमण के बाद उपजे हालात पर उनकी राय जानेंगे। माना जा रहा है कि एक बार राज्यों से फीडबैक के बाद ही केंद्र सरकार आगे की रणनीति तैयार करेगी। इससे पहले भी मोदी ने 11 अप्रैल को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की थी, जिसके बाद 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया था। गौरतलब है राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी बैठक होगी। पहली बैठक 2 अप्रैल को हुई थी। हालांकि देश के कई इलाकों में 20 अप्रैल से सीमित कामकाज शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि 27 अप्रैल को होने वाली बैठक में कुछ रियायत पर चर्चा हो। साथ ही बैठक में कोविड-19 से लड़ने पर केन्द्र और राज्यों की साझा रणनीति पर भी समीक्षा हो सकती है। साभार-khaskhabar.com

Read More

नोएडा। कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली-गौतमबुद्ध नगर (नोएडा)बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है।इसके बाद बॉर्डर पर जाम लग गया है।बॉर्डर पर तैनात एसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि सिर्फ पास वाले लोगों, मीडियाकर्मियों, डॉक्टर, सफाई कर्मियों और सब्जी-फल लेकर आ-जा रही गाड़ियों को आने की अनुमति दी गई है। गाजियाबाद के बाद अब नोएडा प्रशासन ने दिल्ली से सटे बॉर्डर सील कर दिए हैं। अब दिल्ली से आने-जाने पर दोनों ही तरफ रोक रहेगी। सिर्फ आपातकालीन और सेवाओं को छूट होगी, वह भी कड़े नियम के साथ। नोएडा डीएम के मुताबिक वहां मीडिया पर भी सख्ती लागू। पास बनवाने होंगे। लॉकडाउन से भी ज्यादा सख्त हुआ नोएडा प्रशासन... नोएडा में लॉकडाउन को अब बेहद कड़ाई से लागू किया जाएगा। यहां तक कि अब मीडिया और जरूरी सर्विस वालों को भी पास और अथॉरिटी दिखाने पर ही जाने दिया जाएगा। ऐसा नोएडा डीएम सुहास के ऑर्डर के बाद हुआ है। उन्होंने पत्र में बतया था कि नोएडा में पाए गए कुछ केस सीधे तौर पर दिल्ली से जुड़े पाए गए थे। साभार-khaskhabar.com

Read More

न्यूयार्क। कोरोना वायरस का कहर लगातार दुनिया में हर दिन बीतने के साथ बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस का सबसे बड़ा शिकार अमेरिका हो रहा है। अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 2700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ अमेरिका में इस महामारी की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 45 हजार के पार चला गया है, जो किसी भी देश में सबसे अधिक है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के अबतक 824,147 मामले सामने आ गए हैं, जबकि कुल 45,039 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका के पिछले कुछ दिनों में मौत का आंकड़ा तेजी से बड़ा है और लगभग एक हफ्ते के करीब के समय में ये दोगुना हो गया है। सबसे शक्तिशाली देश में अबतक 41 लाख से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है, लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस का सबसे अधिक विकराल रूप देखने को मिल रहा है, यहां इस वायरस ने करीब 15 हजार लोगों की जान जा चुकी है। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। इसी बीच देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के नजदीक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 19 हजार 984 हो गई है। इसमें 640 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3870 लोग ठीक हो गए हैं। भारत में कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19984 तक हो गई है। इसमें 15474 सक्रिय मामले, 3870 ठीक होकर घर लौट गए हैं। अब तक 640 लोगों की मौत हो गई हैं। 15474 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में करीब 50 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है, यहां अब तक 5218 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 251 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 722 लोग ठीक हो चुके हैं. दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए गुजरात दूसरे नंबर पर आ गया है। यहां अब तक 2178 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 90 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर दिल्ली है, यहां अब तक 2156 मामले हैं, जिसमें 47 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राजस्थान का नंबर आता है, यहां अब तक 1659 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो चुकी है। पांचवें नंबर पर तमिलनाडु हैं, यहां 1596 कंफर्म केस आ चुके हैं, जिसमें 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में सिर्फ दो, मेघालय में 12, मिजोरम में एक और उड़ीसा में सिर्फ 79 मामले सामने आए हैं। यहां 24 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत दर्ज की गई है। पुडुचेरी में सिर्फ 7 मामले सामने आए हैं जिनमें से तीन को डिस्चार्ज किया जा चुका है। पंजाब में 245 कोरना संक्रमित लोग बताए गए हैं उन 39 को डिस्चार्ज किया गया। 16 की मौत हो गई है। उधर त्रिपुरा में सिर्फ 2 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में 46 मामले सामने आए 19 को डिस्चार्ज किया चुका है। उत्तर प्रदेश में अब तक 1294 लोग कोराना वायरस से पीड़ित बताए गए हैं जिनमें से 140 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है । यहां 20 लोगों की मौत हुई है । पश्चिम बंगाल में बुधबार सुबह तक 423 मामले सामने आये हैं। 73 को डिस्चार्ज किया चुका है। 15 की मौत हुई है। साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर प्रस्ताव दिया है कि लॉकडाउन के चलते राजस्थान में अटके प्रवासियों और विभिन्न प्रदेशों में रह रहे राजस्थानियों को एक बार अपने घर जाने का मौका दिया जाए। गृह मंत्री ने इस पर मंत्रालय के अधिकारियों से बात कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। साथ ही, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वार्तालाप कर कोटा में कोचिंग के लिए रह रहे छात्रों को गृह राज्य पहुंचाने के योजना पर काम किया जा रहा है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, आसाम और गुजरात के मुख्यमंत्रियों ने इस पर सहमति दे दी है। जल्द ही इन राज्यों के छात्र अपने घर के लिए रवाना होंगे। गहलोत ने कहा कि पूरे देश में लोग फंसे हुए हैं और उनकी घर जाने की मांग पर संवेदशीलता के साथ निर्णय करने की जरूरत है। केन्द्र सरकार से इस विषय पर कई बार चर्चा की गई है और अब सोमवार को केन्द्रीय गृह मंत्री से भी फोन पर गंभीर विमर्श हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के प्रवासी अपने गृह राज्य से गहरा लगाव रखते हैं और सुख-दुख में हमेशा आते-जाते रहते हैं। इसीलिए देशभर में जो प्रवासी राजस्थानी हैं, राज्य सरकार उन्हें भी एक बार अपने गांव आने का अवसर देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विभिन्न जिलों से आकर कोटा में कोचिंग कर रहे 4,000 बच्चों को भी जल्द ही उनके जिलों में भेजा जाएगा।  साभार-khaskhabar.com

Read More

न्यूयार्क । दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढता जा रहा है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे के भीतर 1997 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 7 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। अमेरिका में अब तक 40 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, दुनिया भर में कोरोना से मरीजों की संख्या सबसे अधिक अमेरिका में ही है। साथ ही सबसे अधिक मरने वालों की संख्या भी यहीं हैं। सैनिकों की आवाजाही पर रोक.... अमेरिका के डिफेंस डिपार्टमेंट ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते देश के सैनिकों की आवाजाही पर रोक के आदेश (फ्रीज ऑर्डर) को 30 जून तक बढ़ा दिया है। पेंटागन के एक अधिकारी ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा है कि डिफेंस फॉर पर्सनल एंड रीडनेस के अंडर सेक्रेटरी मैथ्यू डोनोवन की ब्रिफिंग के हवाले से कहा कि अमेरिकी सैनिकों की आवाजाही को लेकर सोमवार से लागू होने वाले नए आदेश में पहले के निर्देश की तुलना में आसान प्रतिबंध और अधिक छूट शामिल होगी।"  साभार-khaskhabar.com

Read More

गुवाहाटी। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जल्द ही वित्तीय मामलों पर राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ वीडियो लिंक के माध्यम से चर्चा करेंगी। यह जानकारी असम के वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री हिमांता बिस्व सरमा ने यहां सोमवार को दी। सरमा ने कहा, वित्तमंत्री ने रविवार सुबह मुझे बताया कि वह जल्द ही राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ राज्यों के वित्तीय मामलों पर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि सीतारमण ने संकट के इस समय में केंद्र से राज्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सरमा देशव्यापी बंद के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे हजारों असमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 'असम केयर्स' एप लॉन्च करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि फोन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अन्य राज्यों में फंसे 4.25 लाख से अधिक असमियों से संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा, आज (सोमवार) हमने 4.25 लाख में से 86,000 लोगों को दो हजार रुपये की मदद की है। लॉकडाउन के दौरान एक और किस्त पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 68,000 से अधिक असमिया फंसे हुए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 36,000, केरल में 34,000, महाराष्ट्र में 21,000 असम के लोग फंसे हैं। असम के मंत्री ने कहा, वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया के माध्यम से सरकार फंसे हुए लोगों का डेटाबेस बनाने में सक्षम होगी। लॉकडाउन की समाप्ति के बाद यह लोगों को राज्य में वापस लौटने में मदद करेगा।  साभार-khaskhabar.com

Read More

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना के तहत बिहार की 85 लाख गरीब महिलाओं के खाते में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर के लिए प्रति लाभार्थी 830 रुपये भेज दिए गए हैं। लेकिन अब तक इनमें से मात्र 31़10 लाख लोगों ने ही सिलेंडर बुक कराया है। सुशील मोदी ने स्पष्ट कहा कि पहला सिलेंडर नहीं लेने वाले लाभार्थी दूसरी व तीसरी किस्त की राशि 1660 रुपये से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने होम डिलीवरी के प्रावधान के बावजूद एजेंसी पर भीड़ लगाने वाले वितरकों को चेतावनी दी। सुशील मोदी ने अपील करते हुए कहा, "उज्‍जवला लाभार्थी महिलाएं अपने खातों से राशि की निकासी कर मोबाइल से सिलेंडर बुक कराएं। जिन उपभोक्ताओं को पंजीत मोबाइल नंबर या बैंक खातों में किसी प्रकार का बदलाव कराना है वे अपने वितरक को आवेदन देकर अपेक्षित सुधार करवा सकते हैं।" सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रति महीने 5 किलोग्राम के तीन सिलेंडर के लिए 310-310 रुपये व 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर के लिए 830 रुपये दिया जा रहा है। कोरोना संकट के दौरान केंद्र सरकार ने देश भर के उज्‍जवला लाभार्थियों को तीन महीने तक तीन मुफ्त गैस सिलेंडर देने के लिए 13 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में कोताही के कारण गैस वितरकों के गोदाम व एजेंसी पर भीड़ लग रही है। ऐसे वितरकों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि वे होम डिलेवरी सुनिश्चित कर सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराएं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या बढती जा रही है। इसी बीच देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 17 हजार 265 हो गई है। इसमें 543 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2547 लोग ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 1553 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हो गई है।भारत में कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17265 तक हो गई है। इसमें 14175 सक्रिय मामले, 2546 ठीक होकर घर लौट गए हैं। अब तक 543 लोगों की मौत हो गई हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More