BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर। देश में राजस्थान रैपिड टेस्टिंग किट के जरिए कोराना की जांच करने वाला पहला प्रदेश बन गया है। पहले दिन जयपुर की तोपखाना देश (जाजू डिस्पेंसरी) शहरी स्वास्थ्य केंद्र में 52 लोगों का सैंपल लिया गया। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा थी कि ज्यादा से ज्यादा कोरोना की जांचें हों ताकि वास्तविक स्थिति का पता चल सके और कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को किट मिलते ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यह अच्छी बात है कि पहले दिन सभी जांचों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के लिए रेपिड टेस्ट कंफर्मेट्री नहीं है लेकिन इससे हम पॉजीटिव आए व्यक्ति को तुरंत आइसोलेट कर सकते हैं ताकि वह संक्रमण ना फैला ना सके। उन्होंने बताया कि सबसे पहले इस किट का इस्तेमाल प्रदेश के हॉट स्पॉट बने कल्स्टर्स के आसपास कंटेनमेंट और बफर जोन में किया जाएगा। उसके बाद प्रदेश भर में चरणबद्ध तरीके से जांचों में तेजी लाई जाएगी। इसके अलावा ‘सुपर स्प्रेडर‘ यानी ज्यादा लोगों के संपर्क में आने वाले लोग मसलन डेयरी वाला, सब्जी वाला, किराणा वाला आदि लोगों की जांच भी इस किट के जरिए की जाएगी। उन्होंने बताया कि रैपिड टेस्टिंग किट के अलावा प्रदेश में पीसीआर (सामान्य जांच) जारी रहेगी। शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 43000 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं और प्रदेश जांचों के मामले में देश भर में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि ज्यादा सैंपल लेने से हो सकता है आने वाले दिनों में पॉजीटिव केसेज की संख्या में बढ़ोतरी हो लेकिन इससे स्थिति की वास्तविकता का पता चल सकेगा और सरकार प्रभावी फैसले ले सकेगी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

श्रीनगर। देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढते जा रहें हैं । वहीं कश्मीर में आतंकवादी भी सक्रिय हो गए है। शुक्रवार सुबह कश्मीर में शोपियां के दाइरो कीगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए । एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अभियान चलाकर घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।इसके बाद छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकी मारे गाए।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । देश में कोरोना संकट के बीच आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज बडी घोषणा करते हुआ कहा है कि वित्तीय हालत पर हमारी नजर है। आरबीआई गवर्नर ने कहा, “हमारे अधिकारी कोरोना से लड़ने में जुटे हुए हैं। देश की वित्तीय हालत पहले से बिगड़ी हुई है। वित्तीय नुकसान कम से कम हो यह हमारी कोशिश है। कोरोना वायरस की वजह से जीडीपी की रफ्तार 1.9 रहेगी। जी 20 देशों में यह सबसे बेहतर स्थिति है। दुनिया में 9 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।” आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मार्च 2020 में निर्यात में भारी गिरावट आई है, इसके बावजूद विदेशी मुद्रा भंडार 476 अरब डॉलर का है जो 11 महीने के आयात के लिए काफी है। दुनिया में कच्चे तेल के दाम लगातार घट रहे हैं, जिससे हमें फायदा हो सकता है। आरबीआई गवर्नर ने कहा, “कोरोना संकट की वजह से देश की अर्थव्यवस्था की हालत काफी खराब है। लॉकडाउन की वजह से लगभग सभी तरह के काम-धंधे बंद पड़े हैं और हर दिन 35 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है। लॉकडाउन के पहले चरण में ही देश की जीडीपी को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।” आरबीआई गवर्नर ने किए ये ऐलान ... - रिवर्स रेपो रेट में .25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान रिवर्स रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत घटाकर 3.75 प्रतिशत किया गया,रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। - नाबार्ड को 50 हजार करोड़ रुपये देने का ऐलान- छोटो मध्य वित्तीय संस्थानों को लिए 50 हजार करोड़ रुपये । -कमर्शियल रियल्टी प्रोजेक्ट लोन को 1 साल का एक्सटेंशन दिया जाएगा। -बैंक मुनाफे से अगले आदेश तक डिविडेंड नहीं देंगे-नगदी बढ़ाने के लिए GDP के 3.2 प्रतिशत के बराबर नकदी सप्लाई की गई। -लॉकडाउन के कारण पावर डिमांड 25-30 फिसदी घटी। -नकदी संकट दूर करने के लिए बैंक की तरफ से बाजार में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली/श्रीनगर। सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने शुक्रवार को पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसे समय में जब भारत कोरना वायरस से लड़ने के लिए दुनिया को दवाएं और मेडिकल टीम भेज भेजकर मदद कर रहा है, वहीं पाकिस्तान आतंकवाद का निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब दुनिया कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एकजुट हो चुकी है, हमारे पड़ोसी ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करने के लिए भारी गोलीबारी और एक आठ वर्षीय बच्चे सहित निर्दोष लोगों की हत्या का सहारा लिया है। सेना प्रमुख दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न सैन्य चौकियों का दौरा किया और जवानों का हौसला बढ़ाया। जनरल नरवणे ने कहा, मैं अपनी आवाम से मिलने आया हूं और उन्हें क्षेत्र के लिए शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता और समर्थन का आश्वासन देता हूं। पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन और हाल ही में भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ के बारे में उन्होंने कहा कि वह उस जगह को देखने आए हैं, जहां पांच सैनिकों ने आतंकवादियों से लड़ते हुए बलिदान दिया है। जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतंकवादियों को पिछले सप्ताह केरन सेक्टर में ढेर कर दिया गया था। इस कार्रवाई में पांच सैनिक भी शहीद हुए थे। जनरल नरवणे ने यह भी कहा कि घुसपैठ के प्रयास उन क्षेत्रों में होते हैं, जहां अभी भी बर्फ का स्तर बहुत अधिक है। उन्होंने कहा, खुफिया रिपोर्ट बताती है कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के सभी लॉन्च पैड सक्रिय हैं। सेना प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय सेना संघर्ष विराम के उल्लंघन की सभी नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान के साथ इस क्षेत्र में शांति बनाए रखने का अपना दायित्व निभा रहे हैं। जब तक पाकिस्तान केंद्र प्रायोजित आतंकवाद की अपनी नीति को नहीं छोड़ता, हम उसका सटीकता के साथ जवाब देना जारी रखेंगे। कश्मीर के भीतरी इलाके में प्रतिबंध हटाने के बारे में सेना प्रमुख ने कहा कि वे सुरक्षाबलों को पीछे नहीं कर सकते, क्योंकि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले ही आतंकियों ने एक सेवानिवृत्त कश्मीरी सैनिक को निशाना बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को झूठ और छल के आधार पर पाकिस्तानी मकसद का एहसास होना चाहिए। जनरल नरवणे ने कहा, मैं आवाम से पाकिस्तान के प्रचार का विरोध करने और घाटी में शुरू किए गए सफल और शांतिपूर्ण सफर का हिस्सा बनने का आह्वान करता हूं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने कहा कि भारतीय सेना तीन मोचरें पर प्रतिबद्ध है, जिसमें बाहरी खतरों से राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करना, भीतरी इलाकों में खतरों से निपटना और महामारी से निपटने में सरकार की सहायता करना शामिल है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

रोम। इटली में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के बीच देश में मौत का आंकड़ा 22 हजार के पार हो गया है। सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इटली में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के चलते सामने आए कुल एक लाख 68 हजार 941 मामलों में से 22,170 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 40,164 व्यक्ति रिकवर हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के प्रमुख एंजेलो बोरेल्ली की गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के हवाले से कहा, "देश में एक दिन पहले बुधवार की तुलना में आज (गुरुवार को) कोविड-19 संक्रमण के 1,189 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से यहां वर्तमान में कुल संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख छह हजार 607 हो गई है।" संक्रमितों में से 26,893 या कुल 25 प्रतिशत अस्पताल में भर्ती हैं, जो बुधवार की तुलना में 750 कम है। वहीं 2,936 मरीजों को इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में रखा गया है, यह आंकड़ा पहले दिन की तुलना में 143 कम है। बोरेल्ली ने कहा, "इंटेंसिव केयर यूनिट में रखे गए मरीजों की संख्या में 22 मार्च के बाद से अब कमी देखने को मिली है।" उन्होंने कहा कि बाकी बचे 72 प्रतिशत संक्रमित व्यक्तियों को घर में ही सेल्फ क्वारंटाइन किया गया है। इटली में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 10 मार्च को लागू किया गया था और इसे बढ़ाकर अब 3 मई तक के लिए कर दिया गया है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मॉडिफाइड लॉकडाउन के तहत 20 अप्रैल से औद्योगिक इकाइयां शुरू होंगी इससे प्रवासी मजदूर जो अभी यहीं रूके हुए हैं उन्हें काम मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके आर्थिक सलाहकार अरविन्द मायाराम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने आर्थिक क्षेत्र के कई विशेषज्ञों से चर्चा के बाद रिपोर्ट तैयार की है, उसे आधार बनाकर राज्य सरकार आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में उचित कदम उठाएगी। धीरे-धीरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आने लगेगी। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में जो क्षेत्र हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए हैं उन्हें छोड़कर अन्य क्षेत्रों में जहां संक्रमण के मामले सामने नहीं आए हैं वहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सीमित आर्थिक गतिविधियों का संचालन होगा। इसके अलावा मॉडिफाइड लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में भी काम शुरू हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले। प्रदेश की 136 मुख्य अनाज मण्डियों में से 120 मण्डियां जबकि 296 गौण मण्डियों में से 217 मण्डियां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नियंत्रित तरीके से संचालित हो रही हैं। फल एवं सब्जियों की 8 मुख्य एवं 33 गौण मण्डियां खुली हुई हैं। किसानों को उनके खेत के निकट ही उपज विक्रय की सुविधा देते हुए 508 ग्राम सेवा सहकारी समितियों और क्रय-विक्रय सहकारी समितियों को निजी गौण मण्डी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार कृषि प्रसंस्करण इकाइयों को किसानों से सीधे कृषि जिन्सों की खरीद की अनुमति दी गई है। इसके लिए करीब 1137 अनुज्ञापत्र जारी किए गए हैं। अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बिचौलियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता लगाने के लिए अधिक संख्या में टेस्ट करने पर जोर दे रही है। अभी हमारी टेस्टिंग क्षमता प्रतिदिन 4 हजार है, जो आगामी कुछ दिनों में बढ़कर 10 हजार तक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर टेस्ट किए जा रहे हैं। अधिक संख्या में टेस्ट हो रहे हैं इसीलिए पॉजिटिव रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है, लेकिन इसका एक फायदा यह भी है कि समय रहते पॉजिटिव का पता चलने से दूसरे स्वस्थ लोगों में संक्रमण रोकने में सहायता मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को प्रदेश के लोगों की चिंता है। हमारी पहली प्राथमिकता पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आए लोगों को होम क्वारेंटाइन रखने की है, लेकिन सघन बसावट वाले क्षेत्रों में जहां घरों में जगह नहीं है, उन लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर्स पर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्वारेंटाइन में रखे गए लोगों को सभी तरह की सुविधा मिल सके, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या बढती जा रही है। देश में मरीजों की संख्या 13000 पार कर गई है। कोविड-19 वायरस की रोकथाम के लिए एक बार फिर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की आज बैठक होने वाली है। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन करेंगे। इसके साथ ही साथ बैठक में केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, गृह राज्य मंत्री नित्या नन्द राय, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पृरी समेत कई और मंत्री शिरकत करेंगे। लेकिन खास बात यह है कि आज की बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी हिस्सा लेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पहली बार इस बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कोरोना के साथ साथ सुरक्षा के मसले पर भी आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में चर्चा हो सकती है ।    साभार-khaskhabar.com

Read More

श्रीनगर। देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढते जा रहें हैं । वहीं कश्मीर में आतंकवादी भी सक्रिय हो गए है। शुक्रवार सुबह कश्मीर में शोपियां के दाइरो कीगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अभियान चलाकर घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।इसके बाद छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मारा गया।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 24 घंटे में 1007 पॉजीटिव, 23 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 13387 हो गई हैं। इनमें 11201 मामले सक्रिय हैं। 1749 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना से 437 लोगों की जान जा चुकी है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से देश में मरीजों की संख्या बढती जा रही है। महासंकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए आज बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बड़े ऐलान किए गए। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ बाजार में नकदी संकट ना आए इसके लिए भी 50 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद की बात कही। RBI की ओर से रिवर्स रेपो रेट में कमी करने से सीधी मदद आम लोगों को पहुंच सकती है, इस ऐलान से बैंकों के पास ज्यादा पैसा उपलब्ध होगा। ऐसे में बैंक आम आदमी को कर्ज दे सकेंगे, ऐसे में इस ऐलान के बाद बैंकों पर कर्ज पर ब्याज दर कम करने का दबाव दिया जाएगा। RBI गवर्नर ने कहा कि कोरोना संकट के बीच बैंक सभी हालात पर नजर रखे हुए है, कदम-कदम पर निर्णय लिए जा रहे हैं। कोरोना संकट की वजह से जीडीपी की रफ्तार घटेगी, लेकिन बाद में ये फिर तेज रफ्तार से दौड़ेगी। रिजर्व बैंक की ओर से बड़ी राहत देते हुए रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की गई है, इसी के साथ अब ये 3.75 फीसदी हो गई है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । देश में कोरोना संकट के बीच आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज बडी घोषणा करते हुआ कहा है कि वित्तीय हालत पर हमारी नजर है। आरबीआई गवर्नर ने कहा, “हमारे अधिकारी कोरोना से लड़ने में जुटे हुए हैं। देश की वित्तीय हालत पहले से बिगड़ी हुई है। वित्तीय नुकसान कम से कम हो यह हमारी कोशिश है। कोरोना वायरस की वजह से जीडीपी की रफ्तार 1.9 रहेगी। जी 20 देशों में यह सबसे बेहतर स्थिति है। दुनिया में 9 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।” आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मार्च 2020 में निर्यात में भारी गिरावट आई है, इसके बावजूद विदेशी मुद्रा भंडार 476 अरब डॉलर का है जो 11 महीने के आयात के लिए काफी है। दुनिया में कच्चे तेल के दाम लगातार घट रहे हैं, जिससे हमें फायदा हो सकता है। आरबीआई गवर्नर ने कहा, “कोरोना संकट की वजह से देश की अर्थव्यवस्था की हालत काफी खराब है। लॉकडाउन की वजह से लगभग सभी तरह के काम-धंधे बंद पड़े हैं और हर दिन 35 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है। लॉकडाउन के पहले चरण में ही देश की जीडीपी को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।” आरबीआई गवर्नर ने किए ये ऐलान ... - रिवर्स रेपो रेट में .25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान रिवर्स रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत घटाकर 3.75 प्रतिशत किया गया,रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। - नाबार्ड को 50 हजार करोड़ रुपये देने का ऐलान- छोटो मध्य वित्तीय संस्थानों को लिए 50 हजार करोड़ रुपये । -कमर्शियल रियल्टी प्रोजेक्ट लोन को 1 साल का एक्सटेंशन दिया जाएगा। -बैंक मुनाफे से अगले आदेश तक डिविडेंड नहीं देंगे-नगदी बढ़ाने के लिए GDP के 3.2 प्रतिशत के बराबर नकदी सप्लाई की गई। -लॉकडाउन के कारण पावर डिमांड 25-30 फिसदी घटी। -नकदी संकट दूर करने के लिए बैंक की तरफ से बाजार में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।    साभार-khaskhabar.com

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (कॉनवेयर) ने कोरोना महामारी को रोकने के लिए और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की मदद दी है। इससे द्वारका दास अरोड़ा की अध्यक्षता में कॉनवेयर राज्य की पहली सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई बन गई है जिसने कोरोना महामारी के खिलाफ मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है | सहायता राशि देने के बाद द्वारका दास अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये देने का फैसला कॉनवेयर के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से लिया जिसमें मैनेजिंग डायरेक्टर नीलकंठ अव्हाड और अतिरिक्त मैनेजिंग डायरेक्टर यशनदीप सिंह समेत सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर शामिल हैं | सभी का मानना था कि कोरोना महामारी के खिलाफ भयंकर युद्ध में, कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को समर्थन देने के लिए कॉनवेयोर को कड़े कदम उठाने चाहिए। अरोड़ा ने यह भी कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ने वाली राज्य सरकार के पास अभी भी वित्तीय संसाधनों की कमी है और हर पंजाबी को यह जंग जीतने के लिए राज्य सरकार का पूरा समर्थन करना चाहिए। यह भी उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अभी तक कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पंजाब को आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं कराई है | हालांकि मदद लेने के लिए पंजाब की तरफ से कई बार केंद्र को प्रस्ताव भेजा जा चुका है | अरोड़ा ने यह भी कहा कि पंजाब को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी और सभी पंजाबी कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हैं और सभी मिलकर यह लड़ाई जीतेंगे । उन्होंने कहा कि पंजाब पहला राज्य था जिसने पहले ही इस महामारी के प्रकोप का अनुमान लगाया था और समय पर कर्फ्यू जैसे कड़े कदम उठाए जिससे लाखों लोगों की जान बची है जिसके लिए सभी सरकारी विभाग बेहतरीन काम कर रहे हैं। अरोड़ा ने यह भी कहा कि कॉनवेयर को एक इकाई के तौर पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास है और संकट के समय में वह अपने संसाधनों के अनुसार समाज और सरकार की सेवा करती रहेगी । उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ साहसिक निर्णय लिए हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से लागू किया है । पंजाब सरकार राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने वाली अग्रणी सरकारों में से एक थी जिससे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिली । यहां यह बताना भी उल्लेखनीय है कि द्वारका दास अरोड़ा ने पिछले महीने ही चंडीगढ़ में कॉनवेयर के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More