देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreश्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में शनिवार को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने श्रीनगर से 50 किलोमीटर दूर सोपोर में अहद साहब बाईपास पर सीआरपीएफ जवानों पर गोलीबारी की।
इस क्षेत्र में घेराबंदी की गई है और अतिरिक्त सुरक्षा बल लाया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में तेजी आई है। शनिवार को शोपियां और किश्तवाड़ में दो अलग-अलग अभियानों में चार आतंकवादी मारे गए।
साभार-khaskhabar.com












