BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमेरिका में कोरोना से 24 घंटे में 1891 लोगों की मौत, डोनाल्ड ट्रंप ने की लॉकडाउन खत्म करने की वकालत

न्यूयार्क । कोरोना ने पूरी दुनिया में कहर मचा रहा है। अमेरिका में कोरोना से 24 घंटे में 1891 लोगों की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना से वैश्विक महाशक्ति अमेरिका के हालात इन दिनों सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां मरने वालों का आंकड़ा 37 हजार को पार कर 37,079 हो गया है जबकि कुल संक्रमण के मामले 7,10,272 हो गए हैं। हालांकि इतने बुरे हालातों के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नागरिकों को घरों से बाहर न निकलने के दिशा-निर्देशों के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शनों को अपना समर्थन दिया है। ट्रप चाहते हैं कि अमेरिका के विभिन्न राज्यों के गवर्नर जल्द ही लॉकडाउन जैसे हालात खत्म करें ताकि बाजारों को खोला जा सके।
चीन के बाद अकेले अमेरिका-यूरोप में कोविड-19 ने 59 फीसदी से ज्यादा लोगों पर असर छोड़ है। इनमें अमेरिका, इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। जॉन्स हॉपकिंस विवि ने चौंकाने वाले आंकड़े देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर तक दुनिया में इस वैश्विक महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 1.5 लाख को पार कर गई जबकि संक्रमितों की संख्या 22.6 लाख को पार कर गई।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More