BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MP में कोरोनासंकट : कोरोना के मरीजों की संख्या 1400 के पार

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 14 सौ को पार कर गया। शनिवार का दिन इस मायने में अहम रहा कि एक भी कोरोना पीड़ित मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार की रात को जारी बुलेटिन के अनुसार, मरीजों की संख्या 1402 हो गई है। इंदौर अब भी मरीजों की संख्या में मामले में अव्वल बना हुआ है। यहां मरीजों की संख्या 891 हो गई है। वहीं भोपाल में 213, जबलपुर में 16, उज्जैन में 23, मुरैना में 13, खरगोन में 47, बड़वानी में 26, छिंदवाड़ा चार, विदिशा 13, होशंगाबाद 23, खंडवा 32, देवास 20, रतलाम 13,धार में 24, रायसेन में सात, शाजापुर में छह, मंदसौर में नौ, श्योपुर में पांच व आगर मालवा और अलिराजपुर में पांच-पांच, शिवपुरी, ग्वालियर, रतलाम, बैतूल, सतना में दो-दो और सागर, टीकमगढ़ व अन्य राज्य से आए एक-एक मरीजों के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई और मौत का आंकड़ा 69 बना हुआ है। अब तक इंदौर में 47, उज्जैन व भोपाल में छह-छह, खरगोन में चार और देवास में पांच व छिंदवाड़ा में एक मौत हुई है। वहीं अब तक 127 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर से 71 और 31 भोपाल से हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More