BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तमिलनाडु में कोरोनासंकट : पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 105 नए मामले

चेन्नई। तमिलनाडु में रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कुल 105 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में कोरोनोवायरस संक्रमित लोगों की संख्या 1,477 तक पहुंच चुकी है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में खास इजाफा नहीं हुआ था, मगर अब एकदम से प्रदेश में कोरोना के मामलों में खासी वृद्धि देखी गई है।
नए मामलों में तीन डॉक्टर, एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और दो पत्रकार भी शामिल हैं।
यह पता चला है कि पत्रकार एक तमिल दैनिक के साथ काम कर रहा है वहीं एक अन्य एक टेलीविजन चैनल में काम करता है।
सरकार ने यह भी कहा कि राज्य भर में रविवार को 46 कोविड-19 रोगियों को छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या 411 हो गई है।
इस बीच, सरकार ने संपत्ति पंजीकरण गतिविधियों को फिर से शुरू करने की भी घोषणा की है।
राज्य सरकार ने यह भी कहा कि राज्य में मौजूदा बंद तब तक जारी रहेगा, जब तक कि मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी निर्णय नहीं लेते।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More