BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार में कोरोनासंकट : पटना में एक और पॉजिटिव, कोरोना संक्रमितों की संख्या 86 हुई

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार वढ़ रही है। इस बीच, पटना में एक व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 86 तक पहुंच गई। बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को राजधानी पटना के खजपुरा इलाके की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है। इस महिला के यात्रा इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
इससे पहले, शुक्रवार की रात दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ये नालंदा जिले और बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं।
बिहार में अब तक 86 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से दो व्यक्ति की मौत हुई है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों में सबसे अधिक 29 मामले सीवान से, मुंगेर से 17, पटना से 7, गया से 5, बेगूसराय से 9, गोपालगंज से 3, नालंदा से 7, बक्सर से 2 एवं नवादा से 3 तथा सारण, लखीसराय, वैशाली एवं भागलपुर में एक-एक मामला सामने आया है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More