देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि सरकार देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के प्रवासी मजदूरों को जेब खर्च के लिए 1,000 रुपये देगी। बनर्जी ने शुक्रवार को कहा, "अन्य राज्य उनके लिए व्यवस्था कर रहे हैं लेकिन उनके पास पैसा नहीं है। इसलिए, हमने उन्हें 1,000 रुपये देने का फैसला किया है।"उन्होंने कहा कि पैसे का भुगतान ऑनलाइन या पेटीएम के जरिए किया जाएगा।बनर्जी ने जिलाधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए पृष्ठभूमि की जांच करें कि लाभार्थी बंगाल के निवासी हैं या नहीं।
वहीं दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है राज्य में लॉकडाउन को लागू करने में बड़ी राजनीति की जा रही है। धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक दलों को काम करने नहीं दिया जा रहा है। सांसदों को रोका जा रहा है। दूसरी ओर सत्ताधारी दल के लोग बेरोकटोक घूम रहे हैं। सरकार का अलग आचरण है। पुलिस और प्रशासन दूसरी पार्टी के लोगों के साथ अलग तरीके से पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया घातक है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, सत्ताधारी दल के लोगों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) पर कब्जा कर लिया है। पीडीएस एक बड़ा घोटाला बनती जा रही है। मुझे शक है कि यह अब तक सबसे बड़ा घोटाला भी हो सकता है। राज्य और केंद्र सरकार से मुहैया कराए गए धन को लूटा जा रहा है। लेकिन न तो इसकी तरफ राज्य सरकार का ध्यान है और ना ही प्रशासन का।
राज्यपाल ने सवाल दागते हुए कहा, पीडीएस में जिस काम को राज्य सरकार के अधिकारियों को करना था, वो काम सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता कैसे कर रहे हैं। राज्य में गरीब लोगों की विकट स्थिति है और अधिकारी नींद में हैं।
उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री से इस ओर ध्यान देने और सख्ती दिखाने की अपील की है।
साभार-khaskhabar.com












