BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

औरंगाबाद/मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण और औरंगाबाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को चोटें आई हैं। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से संदिग्ध एक व्यक्ति के आने की सूचना मिलने के बाद गोह थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस की एक टीम गांव पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजकुमार तिवारी और उनके साथ मौजूद पुलिस के जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में चिकित्सकों को भी चोटें आई हैं। वर्णवाल के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 44 लोगों को हिरासत में लिया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्घि प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जागरुकता फैलाने पहुंचे प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में पांच लोग जख्मी हेा गए। इस घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी और हेल्थ मैनेजर को भी चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, हरसिद्घि के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार पूरी टीम के साथ जागापाकड़ गांव के महादलित टोला में कोरोना संक्रमण के रोकथाम व उससे बचाव को लेकर जागरूक करने के लिए पहुंचे थे। इसी क्रम में लोग दुकान खोलने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने की बात करने लगे और अधिाकरियों से उलझ गए। कुमार ने इसकी सूचना अरेराज एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा को दी। एसडीओ पुलिसकर्मियों को लेकर पहुंचे। एसडीओ ने बताया, "हरसिद्घि बीडीओ कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक करने गए थे। जहां लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से इंकार करते हुए बीडीओ और मेडिकल टीम पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और उग्र ग्रामीणों के चंगुल से सुरक्षित निकालकर ले आए।" उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के हमले में हेल्थ मैनेजर सहित पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई है। महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना सर्जिकल वार्ड के अंदर हुई है। जब एक पुरुष चिकित्सक उसे बचाने के लिए आया, तो उन्हें भी मरीजों ने घेर लिया। इस दौरान डॉक्टर ड्यूटी रूम के अंदर छिप गए और सुरक्षा कर्मियों को बुलाया। बताया जा रहा है कि मारपीट का आरोपी तबलीगी जमात से जुडा हुआ है। दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या 1510 हो गई है। इसमें 70 प्रतिशत लोग तबलीगी जमात के हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

अक्सर सब्जी खरीदने से पहले हम उसका भाव जरूर पूछते है और भाव ज्यादा होने पर कई बार हम सब्जी लेने से मना कर देते है। आइए आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे है। जिसकी कीमत ही इतनी है कि बड़े से बड़े अमीर भी उसे खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे। इस सब्जी की कीमत 1000 यूरो प्रति किलो है यानी भारतीय रुपये के हिसाब से यह करीब 82 हजार रुपये प्रति किलो पड़ता है। इस सब्जी का नाम है 'हॉप शूट्स' और इसका जो फूल होता है, उसे 'हॉप कोन्स' कहते हैं। दरअसल, इसके फूल का इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है जबकि बाकी टहनियों को खाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। महंगी होने की वजह से शायद ही यह सब्जी किसी बाजार या स्टोर में दिखती हो। 'हॉप शूट्स' औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसीलिए इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के तौर पर भी किया जाता है। दांत के दर्द में यह काफी कारगर होता है। इसके अलावा टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसमें एंटीबायॉटिक के गुण पाए जाते हैं। 'हॉप शूट्स' को लोग कच्चा भी खाते हैं। हालांकि यह काफी कड़वा होता है। इसकी टहनियों का इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जाता है। इसका अचार भी बनाया जा सकता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुझाव दिया है कि सरकार को वायरस हॉटस्पॉट को अलग करना चाहिए और अन्य क्षेत्रों में व्यापार को फिर से खोलने की अनुमति देनी चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार पर ट्वीट करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरे देश में एक ही तरह का लॉकडाउन लागू करने से करोड़ों किसानों, मजदूरों और कारोबारियों को बहुत पीड़ा हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित इलाकों (हॉटस्पॉट) को अलग करने के साथ ही दूसरे क्षेत्रों में कारोबार क्रमबद्ध खुलने दिया जाए। प्रधानमंत्री द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन के विस्तार की घोषणा के बाद कांग्रेस ने गरीबों की मदद के लिए सरकार की रणनीति पर सवाल उठाया है। पार्टी ने केंद्र को कोरोनावायरस के लिए लोगों का टेस्ट किए जाने के संबंध में भी रणनीति बनाने को कहा है। कांग्रेस ने पहले लॉकडाउन चरणबद्ध तरीके से हटाने की मांग की थी और कई उपायों का सुझाव दिया था। वहीं पार्टी अध्यक्ष ने गरीबों को मुफ्त में राशन प्रदान करने का सुझाव भी दिया था। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भी एमएसएमई और उद्योग के लिए प्रोत्साहन पैकेज की मांग की है। केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि किसानों, मजदूरों व व्यापारियों को एक ही पैमाने से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, किसानों, श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, व्यापारियों सभी को एक पैमाने से नहीं देखा जा सकता। पूर्ण लॉकडाउन कई वर्गों के लिए विपदा बन गया है। देश को स्मॉर्ट समाधान की जरूरत है। बड़े स्तर पर टेस्ट, वायरस हॉटस्पॉट की पहचान और घेराव, बाकी जगहों पर सावधानी से धीरे-धीरे कामकाज शुरू होना चाहिए।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई है। महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना सर्जिकल वार्ड के अंदर हुई है। जब एक पुरुष चिकित्सक उसे बचाने के लिए आया, तो उन्हें भी मरीजों ने घेर लिया। इस दौरान डॉक्टर ड्यूटी रूम के अंदर छिप गए और सुरक्षा कर्मियों को बुलाया।दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या 1510 हो गई है। इसमें 70 प्रतिशत लोग तबलीगी जमात के हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

न्यूयार्क। अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहां इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही रहा है और मौतों का सिलसिला भी जारी है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में रिकॉर्ड 2,228 लोगों की मौत हुई। इसी बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस भयंकर बीमारी के प्रसार के लिए WHO को भी जिम्मेदार मानते हुए स्वास्थ्य संगठन की फंडिंग रोकने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बीमारी से पहले ही अवगत था लेकिन संस्था ने पूरी दुनिया से इसकी गंभीरता को छिपाया जिसका परिणाम सभी देश अपनी नागरिकों की जान गवांकर चुका रहे हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। जहां सभी लोग कोरोना से लड़ने के लिए घरों में बन्द है वहीं एक नन्ही बच्ची शास्त्री नगर में कोरोना के दुष्प्रभावों को समझाने के लिए घरों के बाहर पोस्टर लगा रही है। इसमें व्यास कॉलोनी के कल्याण चौक में रहने वाली बच्चियां मनस्वी, नितयांशी, स्नेहा और उन्नति ने यह पोस्टर खुद अपने हाथों से बनाए और जगह- जगह पोस्टर लगाए। बच्चियों ने ये पोस्टर हर उस जगह पर लगाये हैं जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती थी। पोस्टर में यह संदेश दिया है कि कोरोना का एकमात्र बचाव घर पर रहना ही है। व्यर्थ घूमने वालो के लिए यह नन्हे हाथों से बने पोस्टर सजग करने का काम कर रहे हैं। वहीं कोरोना के लक्षण और बचाव को भी इन पोस्टर्स के माध्यम से दिखाया है। वहीं जब बच्चियां पोस्टर लगाने निकली तब कॉलोनीवासियों ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया।  साभार-khaskhabar.com

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य में अबतक कुल मरीजों की संख्या 614 हो गई है, वहीं मौतों का आंकड़ा 50 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या बीते 24 घंटों में 562 से बढ़कर 614 हो गई है। इंदौर में अब भी सबसे ज्यादा मरीज हैं और संख्या 328 हो गई है। भोपाल में 142, जबलपुर में 10, ग्वालियर में छह, उज्जैन में 24, मुरैना में 14, खरगोन में 17, बड़वानी में 14, छिंदवाड़ा में चार, विदिशा में 13, होशंगाबाद में 15, खंडवा में छह, देवास व रायसेन में चार-चार, शिवपुरी, धार, सतना श्योपुर में दो-दो और बैतूल, सागर, शाजापुर, मंदसौर, रतलाम व अन्य राज्यों से आए एक-एक मरीजों के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, एक तरफ जहां मरीजों की संख्या बढ़ी है, वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। मौत का आंकड़ा 50 हो गया है। अब तक इंदौर में 35, उज्जैन में छह, भोपाल में चार, खरगोन में तीन और देवास व छिंदवाड़ा में एक-एक मौत हुई है। वहीं अब तक 51 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर से 38 हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

दिल्ली ,दिल्ली सरकार ने आज शाम को जो रिपोर्ट दी है,उसके मुताबिक एक ही दिन में 356 नए कोरोना के केस आज दिल्ली में आये। यह एक दिन में दिल्ली में आने वाले सबसे ज्यादा केस हैं ,अभी तक दिल्ली में कुल मामले 1510 हैं। वहीँ राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों (हॉटस्पॉट) की संख्या सोमवार को बढ़कर 47 हो गई है। शनिवार को शहर में ऐसे 33 इलाके चिह्न्ति किए गए थे। रविवार की शाम तक हॉटस्पॉट की संख्या 43 हो गई थी और अब 4 नए इलाके जोड़े गए हैं। दिल्ली में जिन इलाकों को सील किया गया है, उसमें पहली जगह 36/4 ईस्ट पटेल नगर, वहीं दूसरी जगह ए-280 जेजे कॉलोनी, मादीपुर तीसरी जगह ए-1बी/75ए, कृष्णा अपार्टमेंट, पश्चिम विहार और चौथी जगह बालाजी अपार्टमेंट, संतनगर, बुराड़ी, दिल्ली है संबंधित जिला अधिकारियों ने उन इलाकों को सील करना शुरू कर दिया है, ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा देश लड़ाई लड़ रहा है, वहीं मंगलवार लॉकडाउन का आखिरी दिन भी है, जिसको लेकर सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री लोकडाउन को आगे बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लॉकडाउन के दौरान दवाओं के पार्सल को प्राथमिकता के आधार पर भेजने का डाक विभाग को सोमवार को निर्देश दिया, ताकि लोगों को दवाएं मिलने में किसी तरह की देरी न हो। रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया, "मैंने डाक विभाग के सचिव को विशेष निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन के दौरान स्पीड पोस्ट के द्वारा भेजी जा रही दवाओं के पार्सल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। डाक विभाग का हर अधिकारी और कर्मचारी सुनिश्चित करे कि दवाओं को भेजने और प्राप्त करने में किसी को कोई दिक्कत न हो।" केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की पहल से कई मरीजों को दवाएं डाक विभाग से पहुंच रहीं हैं। उत्तराखंड के गौचर में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार मेजर एमपी जोशी की दवा दिल्ली से नहीं पहुंच पा रही थी। मामला रविशंकर प्रसाद तक पहुंचा तो उन्होंने डाक विभाग को निर्देश दिया और दवाएं दिल्ली से चार सौ किलोमीटर दूर मौजूद एमपी जोशी तक पहुंच गईं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

न्यूयार्क। दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। अमेरिका में बुरा हाल है। यहां पर पिछले 24 घंटे के भीतर 1509 लोगों की मौत हो हो गई है। अमेरिका में अब तक 23 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 5 लाख 86 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में कुल 6,898 मौतों के साथ कोरोनावायरस मामलों की संख्या 100,000 के पार पहुंच गई है, जिससे अमेरिका में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 586,000 हो गए हैं ।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तब्लीगी जमात से जुड़े लोग सरकार को सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस कारण आकड़े बढ़ रहे हैं। योगी ने जानबूझ कर संक्रमण फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि इसमें ढिलाई बरती गई तो संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति और लॉकडाउन की व्यवस्था की समीक्षा सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर की। इस दौरान उन्होंने तब्लीगी जमात में शामिल होने वालों की सक्रियता से तलाश के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामले में अगर ढिलाई हुई तो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सालयों में पूरी सुरक्षा और सर्तकता अपनाते हुए आपातकालीन सेवाओं को बहाल किया जाए। योगी ने चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भी सभी उपाय करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आदित्यनाथ ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में संक्रमण की जांच तेज करने के लिए कैटेगरी बनाने व टीमें लगाने को कहा। इन क्षेत्रों में डोरस्टेप डिलीवरी और सैनिटाइजेशन ठीक से कराने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। योगी ने कहा कि प्रदेश में रह रहे अन्य राज्यों के नागरिकों और विदेशी व्यक्तियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए। वहीं, नकली शराब के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि अवैध शराब को हर हाल में रोका जाए। किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब पाए जाने पर संबंधित एसडीएम और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More