BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढती जा रही है । खास तौर पर इंदौर शहर में इस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के अनुसार ,गत दो दिनों में 49 नए मरीज आए हैं, इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 298 पहुंच गई है। इनमें 30 लोगों की मौत हो गई है। 28 मरीज ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से निर्देश के बाद 102 डॉक्टरों को इंदौर भेज दिया गया है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इंदौर में मेडिकल संसाधन बढ़ाए गए हैं। कोरोना मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या को देखते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 102 डॉक्टरों को अगले आदेश तक इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन कार्य करने का आदेश दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक 40 लोगों की वायरस के संक्रमण से मौत हो गई है। मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 23 जिलों में इस महामारी ने अब तक दस्तक दी है।      साभार-khaskhabar.com

Read More

न्यूयार्क। दुनिया भर में कोरोना वायरस ने अपना कहर ढहना शुरू कर दिया। अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। 24 घंटे के भीतर अमेरिका में 1783 लोगों की मौत हो गई है। अब तक यहां पर 16 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है और 4 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए अब तक 20 लाख (2 मिलियन) से अधिक टेस्ट कराए जा चुके हैं। सीएनएन ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस ब्रिफिंग के हवाले से कहा कि मैं आज यह बता रहा हूं कि यूनाइटेड स्टेट में हमने अब तक अत्यधिक जटिल और बेहद सटीक 20 लाख (2 मिलियन) टेस्ट कराए हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए भारत में घोषित लॉकडाउन की अवधि खत्म करने को लेेकर बडी बात कही। ऐसे में लॉकडाउन की समय सीमा को आगे बढ़ाए जाने या नही बढ़ाने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्पेशल दूत ने भारत को लॉकडाउन खत्म करने के मामले में सतर्क रहने की सलाह प्रदान कर दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के खास दूत डेविड नबारो ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत में लॉकडाउन को खत्म करते समय बहुत सेलेक्टिव और केयरफुल रहना होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन उपायों पर काम करने की आवश्यकता है, जो यह सुनिश्चित करें कि हॉटस्पॉट इलाकों में रहने वाले लोग नई जगहों पर जाना और बीमारी फैलाना नहीं शुरू कर देंगे। नबारो ने कहा कि कोई भी देश नहीं चाहता कि उसके यहां बहुत लंबे समय तक लॉकडाउन जारी रहे जबकि यह अपरिहार्य न हो।नबारो ने कहा कि इसलिए फिलहाल सबसे अच्छी चीज यह है कि कोरोना के पॉजिटिव मामलों को डिटेक्ट करने और संक्रमित लोगों को आइसोलेट करने की कम्युनिटी लेवल क्षमता को विकसित किया जाए। नबारो ने बेन्नेट युनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कोविड-19 पर ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूत के बतौर हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने इस दौरान लॉकडाउन का फैसला जल्दी लेने के भारत के कदम की सराहना की।नबारो ने कहा कि इसने महामारी के प्रकोप तो तीव्र होने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि इस समय का उपयोग क्षमताओं के निर्माण में तथा लोगों को संभावित संकट के प्रति आगाह करने में किया जा सकता है। नबारो ने कहा कि कोरोना का वैक्सीन बनाना आसान नहीं है। इतना ही नही, इतनी अधिक मात्रा में वैक्सीन बना पाना भी संभव नहीं है कि एक छोटे से अंतराल में दुनिया भर के लोगों का टीकाकरण किया जा सके।  साभार-khaskhabar.com

Read More

Actor Sonu Sood has offered his hotel in the city for the healthcare workers, including doctors, nurses and the paramedical staff, for stay as they battle the coronavirus pandemic. The actor said it’s important for everyone to stand strongly with the medical staff across the country, who are the “real heroes” of the fight against COVID-19. It’s my honour to be able to do my bit for the doctors, nurses and paramedical staff of our country who have been working day and night to save the lives of millions in the country. I’m really happy to open the doors of my hotel for these real-time heroes,” the actor said in a statement. Recently, superstar Shah Rukh Khan and his wife Gauri had offered their 4-storey personal office space for treating COVID-19 patients. According to the health ministry, as of Thursday morning, the h toll due to COVID-19 rose to 166 with 5,734 cases in the country.  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढते जा रहें हैं। देश में कोरोना संक्रमण के फैलाव के बीच ‘फॉल्स निगेटिव’ मरीज सामने आने लगे है। ऐसे केस सामने आने से सरकार की चिंता बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना कि देश में भी अब बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, यह चिंता की बात है। ऐसे मरीजों से संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे मरीजों को ‘फॉल्स निगेटिव’ कहा जाता है। दुनिया में करीब 30 फीसदी ऐसे मरीज पाए गए हैं। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण फैलने पर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षित रहें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ‘दीक्षा’ नामक ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किया है, जिसे नर्सिंग स्टाफ व सभी वॉलंटियर को प्रशिक्षित किया जाएगा। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तीन दिन में 1443 नए मरीज सामने आ गए हैं। इनमें 24 घंटे में 773 नए केस आए हैं। वहीं, दो दिन में 38 लोगों की मौत हुई, जो 48 घंटे में सबसे ज्यादा है। मरीजों की तादाद अब 5274 हो गई है। 149 लोगों की जान जा चुकी है। 410 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि केंद्र सरकार संक्रमण रोकने के लिए राज्यों के साथ लगातार काम कर रही है। मामले बढ़ने के साथ हमारा एक्शन भी तेज हो जाता है। हमारी कोशिश संक्रमण की कड़ी तोड़ने की होती है। इसीलिए राज्यों में हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सख्ती बढ़ाई गई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस पैर पसारता ही जा रहा है। भारत में 21 दिन के लॉकडाउन के तीसरे सप्ताह में, आज 24 घंटे के अंदर 540 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। कोरोनोवायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है। इनमें से 473 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं । 17 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या 166 हो गई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

भुवनेश्वर। पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन की मियाद पूरी होने से 6 दिन पहले ओडिशा ने लॉकडाउन को 30 अप्रेल तक बढ़ा दिया है। ऐसा निर्णय लेने वाला पहला राज्य बन गया है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सीएम ने केंद्र से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू नहीं करने का अनुरोध किया है। राज्य में शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे। आपको बताते जाए कि कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर हमें लोगों की जान बचाने और आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के बीच निर्णय लेना है। आज कैबिनेट ने फैसला किया कि हमारे लोगों की जान बचाना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस कारण से हमने 30 अप्रैल तक लॉक डाउन का विस्तार करने का निर्णय किया है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस ने दुनिया भर के साथ अमेरिका में तबाही मचा कर रख दी है। न्यूयॉर्क में 24 घंटे के अंदर कोविड-19 से 2000 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 14,695 पर पहुंच गया है।जबकि न्यूयॉर्क में अब तक 4,009 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के कोरोना रिसोर्स सेंटर द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर संक्रमण के कुल 1,511,104 मामले सामने आ चुके हैं और मृतक संख्या 88,338 हो गई है। इससे पहले गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा कि कोरोनावायरस उन सभी नंबरों के पीछे एक व्यक्ति है, एक परिवार है, एक मां है, एक पिता है, एक बहन है, एक भाई है। बहुत सारे न्यूयॉर्क निवासियों के लिए आज का दिन काफी दुखद है हमारी सांत्वना और प्रार्थना उनके साथ है।" कुओमो ने आगे कहा, "मौतों की संख्या अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या का एक संकेतक है।" उन्होंने कहा, "यह अभी भी इस बात पर निर्भर करता है कि हम क्या कर रहे हैं और उन संख्याओं को प्रभावित करने के लिए हम क्या कर रहे हैं।" गवर्नर ने कहा कि वह अर्थव्यवस्था को स्मार्ट दृष्टिकोण के साथ फिर से उन लोगों के साथ शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, जिन्होंने इस बीमारी से जंग जीत ली है और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत किया है। कुओमो ने कहा, "इसका मतलब यह है कि अब आप संक्रामक नहीं हैं और आप वायरस की चपेट में नहीं आ सकते हैं, क्योंकि आपके पास आपके सिस्टम में एंटीबॉडीज हैं, जिसका अर्थ है कि आप काम कर सकते हैं और स्कूल वापस जा सकते हैं, आप जो चाहें कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि राज्य ने एक एंटीबॉडी टेस्टिंग वाला आहार विकसित किया है और इसे प्रयोग में लाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के साथ काम किया जा रहा है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

न्यूयार्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेेकर WHO को आड़े हाथ लेते हुए चीन पर अधिक ध्यान देने का आरोप लगा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को अमेरिका बड़े पैमाने पर धन देता है। मैंने चीन के लिए यात्रा पर बैन लगाया तो वो मुझसे असहमत थे और उन्होंने मेरी आलोचना की। वे बहुत सारी चीजों के बारे में गलत थे।ऐसा लग रहा है कि उनका चीन पर ज्यादा ध्यान है। हम डब्ल्यूएचओ पर खर्च की जाने वाली धनराशि पर रोक लगाने जा रहे हैं। अमेरिका पहले' का नारा देने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम डब्ल्यूएचओ पर खर्च किए जाने वाले धन पर रोक लगाने जा रहे हैं। ट्रंप पहले भी संयुक्त राष्ट्र के तहत काम करने वाली एजेंसियों को निशाने पर ले चुके हैं। डब्ल्यूएचओ के लिए खर्च किए जाने वाले कितने पैसे पर रोक लगाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि मैं यह करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि हम फंडिंग खत्म करने पर विचार करेंगे।  साभार-khaskhabar.com

Read More

न्यूयार्क। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। अमेरिका का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2000 लोगों की रिकॉर्ड मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने WHO को आडे हाथ लेते हुए कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को अमेरिका बड़े पैमाने पर धन देता है। मैंने चीन के लिए यात्रा पर बैन लगाया तो वो मुझसे असहमत थे और उन्होंने मेरी आलोचना की। वे बहुत सारी चीजों के बारे में गलत थे।ऐसा लग रहा है कि उनका चीन पर ज्यादा ध्यान है। हम डब्ल्यूएचओ पर खर्च की जाने वाली धनराशि पर रोक लगाने जा रहे हैं।अमेरिका पहले' का नारा देने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम डब्ल्यूएचओ पर खर्च किए जाने वाले धन पर रोक लगाने जा रहे हैं। ट्रंप पहले भी संयुक्त राष्ट्र के तहत काम करने वाली एजेंसियों को निशाने पर ले चुके हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कोरोना संकट पर अब तक सरकार की ओर से की गई तैयारियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विपक्ष को आधिकारिक तौर पर जानकारी देंगे। उन्होंने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे। तृणमूल कांग्रेस ने इस बैठक का बहिष्कार करने की बात कही है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद सर्वदलीय बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि पार्टी मुखिया ममता बनर्जी से सरकार ने संपर्क नहीं किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाली इस सर्वदलीय बैठक में न बुलाए जाने पर हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने एक बयान में इसे हैदराबाद का अपमान करार दिया है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

वाश‍िंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है किभारत ने दवा के निर्यात को मंजूरी दी है। भारत ने अपने नागरिकों को बचाने के लिए दवा के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था।कोरोना वायरस की मार से बेहाल अमेरिका के राष्‍ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान नेता है। यह रूख में बदलाव तब आया है जब भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात को मंजूरी प्रदान कर दी।अमेरिका ने 29 मिलियन दवा की डोज खरीदी है। इसमें से ज्‍यादातर दवा भारत से मिलेगी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने संवाददाताओं से कहा कि भारत ने दवा के निर्यात को मंजूरी दी है। भारत ने अपने नागरिकों को बचाने के लिए दवा के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी महान हैं और बहुत अच्‍छे हैं। भारत से अभी बहुत अच्‍छी चीजें आनी बाकी हैं। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका ने कोरोना से जंग के लिए भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 29 मिलियन डोज खरीदी है। इससे पहले ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगर भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर से प्रतिबंध नहीं हटाया तो अमेरिका कार्रवाई कर सकता है। आपको बताते जाए कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का इस्‍तेमाल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में किया जा रहा है। इससे पहले ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस दवा के लिए गुहार लगाई थी।ट्रंप ने कहा, 'मैंने यह नहीं कहीं सुना कि यह उनका (पीएम मोदी) फैसला था। मैं जानता हूं कि उन्‍होंने इस दवा को अन्‍य देशों के निर्यात के लिए रोक लगाई है। मैंने उनसे कल बात की थी। हमारी बातचीत बहुत अच्‍छी रही। भारत ने अमेरिका के साथ बहुत अच्‍छा व्‍यवहार किया है।'  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More