BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढते जा रहें हैं। पिछले 24 घंटों में 693 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में 693 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 4067 हो गई है। इसमें 1445 मामले तबलीगी जमात से संबंधित हैं। पुरुषों में 76 प्रतिशत और महिलाओं में 24 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि पिछले 13 दिनों में भारतीय रेलवे ने 1340 वैगनों के माध्यम से चीनी, 958 वैगनों के माध्यम से नमक और 316 वैगनों, टैंकों के माध्यम से खाद्य तेल का परिवहन किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से देश में मरने वालों की संख्या 109 है। उन्होंने बताया कि कल कोरोना से 30 लोग की मौत हुई। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में 63 प्रतिशत मौतें हुई हैं, 40 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में 30 प्रतिशत और 7 प्रतिशत 40 वर्ष से कम आयु में हुई है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

पुरी। देश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ओडिशा के पुरी में एक गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।क्योंकि इस गांव में एक शख्स दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए जमात के कार्यक्रम से लौटकर आया है। वह कोरोना पॉजिटिव है।इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे गांव को पुरी जिले के पिपिली ब्लॉक में दानागोहिर गांव में दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे शख्स के कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुरी जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पुरी जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुरी कलेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि गांव को एक नियंत्रित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है और 4 अप्रैल सुबह 7 बजे से 14 अप्रैल की रात तक सील रहेगा। इसके अलावा गांव के समीपवर्ती क्षेत्र जैसे दानागोहिर छाक, जयापुर छक और जयापुर सासन छाक भी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में बंद रखा गया है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या कुल मिलाकर 3072 हो गई है, जबकि 3000 लोग अभी भी इस वायरस से संक्रमित हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 183 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं। देश भर में मरने वालों की संख्या 75 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 601 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इन्हीं 24 घंटे के भीतर 12 मौतें भी हुईं हैं। इसी खबर के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 183 लोग ठीक हो चुके हैं। ध्यान रहे कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच भारत में फंसे 112 फ्रेंच नागरिकों को एयर इंडिया के विशेष विमान से पेरिस ले जाया जा रहा है। विमान ने शनिवार सुबह उड़ान भरी है। यह विमान पहले मुंबई जाएगा और फिर वहां से सीधे पेरिस के लिए उड़ान भरेगा। यह सभी फ्रेंच नागरिक कोच्चि, बेंगलुरु और मुंबई में फंसे थे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। संकट के इस वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एकजुटता का संदेश देने के लिए 5 अप्रैल अर्थात आज लाइटें बंद रखने का आह्वान किया है। ऐसे में देश की जनता आज रात दीया, मोमबत्ती और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर एकजुटता दिखाने को बिलकुल तैयार है। कोरोना संकट के चलते देश में 21 दिनों तक लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वीडियो संदेश दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया जलाने की अपील की, इसका मकसद एकजुटता का संदेश देने से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि 5 अप्रैल रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए लोग अपने घरों की लाइटें बंद करें और दरवाजे-खिड़की पर खड़े होकर दीया, मोमबत्ती जलाएं या फिर मोबाइल की फ्लैश लाइट-टॉर्च से रोशनी करें। इस शक्ति के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि देशवासी एकजुट हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर । पीएम नरेंद्र मोदी अपील का असर यह रहा कि रविवार की रात 9 बजे से 9 मिनिट तक लगातार हर आंगन से निकली मोमबत्ती, दीपक, मोबाइल और टार्च की रोशनी से गुलाबी नगरी जगमगा गया। एक बारगी देखने से तो ऐसा लगा मानो कोरोना के अंधियारे को मात देने के लिए प्रदेष में सभी धर्म के लोगों ने एकजुटता के साथ सामूहिक सदभाव की रोशनी करके खुशहाली का नया उजियारा ला दिया हो।  साभार-khaskhabar.com

Read More

वाशिंगटन। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपना तहलका मचा रहा है। कोरोना से 58 हजार से ज्यादा की मौत हो गई हैं। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमितों के आंकड़े में भी इजाफा लगातार हो रहा है। दुनियाभर में अब तक 10 लाख 98 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इटली में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यूरोप में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों की बड़े पैमाने पर लगातार मौतें हो रही हैं। इटली में जहां 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, स्पेन में 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। फ्रांस और ब्रिटेन में भी लोगों की बड़े पैमाने पर मौतें हो रही है। अमेरिका में 24 घंटे में 1480 लोगों की जान गई है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका पर भी कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है।अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मच गया है। महज 24 घंटे में 1480 लोगों की मौत हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अब तक 7 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 2 लाख 76 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित बताए जा रहा है।कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले में जर्मनी ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। अब तक जर्मनी में संक्रमण के मामले 91159 हो गए है। वहीं, चीन में अब तक कुल 82,511 मामले आए हैं।रूस में 4 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित है। रूस में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वहीं, अब तक 34 लोगों की मौत हुई है।ऑस्ट्रेलिया में अब तक 5,300 से अधिक मामले सामने आए और 28 लोगों की मौत हो गई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़ । हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन ने कहा कि तबलीगी जमात के 107 लोग, जो पर्यटक वीजा पर भारत आए हैं, उनकी पहचान हरियाणा राज्य में की गई है और अब उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है। उनके खिलाफ पलवल, फरीदाबाद, पानीपत, अंबाला और नूंह में एफआईआर भी दर्ज की गई है और संबंधित अधिनियमों व कानूनों के तहत जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हालांकि तबलीगी जमात के लोगों ने राज्य के विभिन्न जिलों में प्रवेश किया, लेकिन नूंह में ऐसे लोगों की अधिकतम संख्या की जानकारी प्राप्त हुई है। विजयवर्धन ने कहा कि 15,850 प्रवासी मजदूरों को 228 राहत शिविरों में रखा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 573 राहत शिविर/आश्रय गृह स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में पशुओं के चारे के लिए परेशानी मुक्त वाहनों के आवागमन के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं ताकि गौशालाओं में पशुओं के चारे को लाने-ले-जाने के लिए किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसी प्रकार, पंचकूला में 24 घंटे के लिए हेल्पलाइन-कम-कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और ऐसी कोई शिकायत मिलने पर नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और आईपीएस स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारियों के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है ताकि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक खाद्य पदार्थों के पर्याप्त स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके और खाद्य पदार्थों की कमी या अधिक मूल्य की कोई शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करके पुलिस विभाग राज्य में कोविड-19 के प्रकोप की चुनौती को दूर करने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई अवांछित व्यक्ति प्रवेश न करें को सुनिश्चित करने के लिए 162 प्रवेश बिंदुओं पर नाकेबंदी की गई है। इसके अलावा, मंडियों और बाजारों में तैनात पुलिस कर्मियों को 1.5 मीटर की सोशल डिसटेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन केन्द्रों व आइसोलेशन वार्डों में भी तैनात किया गया है ताकि कोई भी संक्रमित व्यक्ति बाहर न जा सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपने मूल राज्यों में जा रहे प्रवासी मजदूरों को भी सफलतापूर्वक तलाशकर राहत शिविरों में शरण दिलवाई। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 20,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और उन्हें ड्यूटी सौंपी गई है। लॉकडाउन के प्रावधानों को लागू करते हुए लोगों के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने के लिए उन्हें दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। यादव ने कहा कि 25 मार्च, 2020 को हुए लॉकडाउन के बाद से राज्य में उल्लंघना के 4,539 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 948 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और 1374 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, 5401 मामलों में वाहनों के चालान या ईम्पाऊंड किया गया है। उन्होंने राज्य के लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की जो लोगों की सुरक्षा के लिए अपने घरों से बाहर हैं। उन्होंने राज्य के लोगों को उनके समर्थन और लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति लॉकडाउन के प्रावधानों का उल्लंघन करता है तो वे 100 नंबर पर पुलिस को सूचित करें। उन्होंने उन्होंने कहा कि लोगों को इस दौरान किसी भी तरह के जमावड़े से बचना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि लॉकडाउन के शेष दिनों में लोग पुलिस का पूरा सहयोग करते रहेंगे। एक प्रश्न के उत्तर में, यादव ने कहा कि पुलिस कर्मियों को फेस मास्क प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पुलिस कर्मियों की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए उन्हें उचित आराम भी दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए शारीरिक रूप से फिट हैं, को सुनिश्चित करते हुए पुलिस कर्मियों को हर सप्ताह चिकित्सा जांच भी की जा रही है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, उन्होंने कहा कि जांच के बाद पता चला है कि तबलीगी जमात के लोगों ने 25 मार्च, 2020 को लॉकडाउन होने से पहले राज्य में प्रवेश किया था। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस तिथि के बाद, राज्य में इस तरह के किसी भी व्यक्ति ने प्रवेश नहीं किया है। एक अन्य सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा कि राज्य में फसल कटाई को सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पालन करते हुए अनुमति दी गई है। इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी किए जा रहे हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर।दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को आज बडी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इससे पहले पुलिस को हर्दमांगुरी के खुर बातपोरा इलाके में चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने 34 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही सुरक्षाकर्मियों का सामना आतंकियों से हो गया। सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने गोलिया चलाई। इसके सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक यहां पर चार आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने यहां पहुंचकर इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। जानकारी के मुताबिक ये वही आतंकी हैं, जिन्होंने बुधवार देर रात कुलगाम में दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि आतंकवादियों ने नंदीमर्ग के रहने वाले सिराज अहमद गोरसे और गुलाम हसन वागय की गोली मारकर हत्या कर दी थी।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

न्यूयार्क। दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका कोरोना वायरस के आगे पस्त होता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को सबसे अधिक 1480 लोगों की मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले अमेरिका में 24 घंटे में 1169 लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बताते जाए कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोविड-19 संक्रमण की जांच रिपोर्ट में दूसरी बार नेगेटिव पाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने इस बात की घोषणा की। व्हाइट हाउस के चिकित्सक शॉन कॉनले ने कहा कि दिन में पहले एक नई रैपिड प्वाइंट ऑफ केयर टेस्ट कैपेबिलिटी के साथ राष्ट्रपति ट्रंप की वायरस संक्रमण संबंधी जांच की गई, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई। कॉनले ने बताया कि राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह स्वस्थ हैं और उनमें संक्रमण के कोई लक्ष्ण नहीं हैं। उनके नमूने लेने में एक मिनट लगा और 15 मिनट में जांच रिपोर्ट सामने आ गई। राष्ट्रपित ट्रंप ने कहा कि उन्होंने "वास्तव में बिना जिज्ञासा के जांच कराई है।" यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पिछले सप्ताह ही नए कोरोनावायरस टेस्ट किट को मंजूरी प्रदान की है। अधिकारियों ने दावा किया है कि इससे मात्र 15 मिनट में सटीक जांच परिणाम सामने आ जाते हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ समय पहले ब्राजील के एक अधिकारी से फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में मुलाकात की थी, बाद में अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद सबसे पहले कोविड-19 संक्रमण को लेकर उनकी जांच 14 मार्च को हुई थी। वहीं, 20 मार्च को अमेरिका के उप-राष्ट्रपित माइक पेंस के कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद पेंस दंपति की जांच कराई गई और उनमें भी कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

केंद्र सरकार ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से कपड़े से घर में बनाए हुए फेस कवर (मास्क) पहनने को कहा। एजवाइजरी के अनुसार , घर में बने मास्क पहनने से बड़े पैमाने पर लोगों को संक्रमण से बचाया जा सकेगा। घर से निकलते वक्त लोग कपड़े से घर में बने मास्क जरूर पहनें। देश में अभी तक तीन हज़ार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज़ हो चुके हैं ,और काफी तेजी से बाद रहे हैं। इसको देख़ते हुए मास्क की डिमांड बहुत बढ़ सकती है ,ऐसे में घर में सूती कपडे से बने हुए मास्क संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर निकलने वाली बूंदों को आप तक पहुंचने से रोकता है। इसे रोज गरम पानी में धोकर ही इस्तेमाल में लाना चाहिए।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोनावायरस के रोगियों की संख्या शनिवार शाम बढ़कर 445 हो गई है। हालांकि दिल्ली में तेजी से बढ़ते इन मामलों में अधिकांश मरीज निजामुद्दीन मरकज से हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों से यहां एकत्र हुए थे। दिल्ली सरकार का कहना है कि अगले एक-दो दिन में कोरोनावायरस के रोगियों की संख्या और तेजी से बढ़ सकती।    

Read More

जम्मू। देशभर में कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच जम्मू में रहने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। जम्मू क्षेत्र के बाहरी इलाके में नरवाल के पास शिविरों में शरण लिए लोग लॉकडाउन के कारण पेट भर भोजन के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। शिविरों में रह रहे ज्यादातर लोग जम्मू शहर और आसपास के इलाके में दिहाड़ी-मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। लॉकडाउन के बाद बंद विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के कारण उनके आय का कोई साधन नहीं रह गया है। उनकी मुसीबतें यहीं खत्म नहीं होतीं, क्योंकि उन्हें कोरोना के संक्रमण फैलने वाले संवेदनशील समय पर तंग शिविरों में रहना पड़ा रहा है। यहां एक छोटे से शिविर में ही कई-कई लोगों को दिन-रात गुजारने होते हैं। लॉकडाउन के बीच पैसे और संसाधनों की कमी होती जा रही है और हर गुजरते दिन के साथ उनके सामने स्थिति और कठिन होती जा रही है। जम्मू प्रशासन ने हालांकि स्थानीय स्वयंसेवकों के माध्यम से उन्हें भोजन और अन्य आवश्यक चीजें प्रदान कर कुछ राहत प्रदान करने की कोशिश जरूर की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस उन्हें खाने के पैकेट उपलब्ध कराने में भी मदद कर रही है। जम्मू संभाग (डिविजनल) के आयुक्त संजीव वर्मा ने कहा, हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि खाद्य आपूर्ति जम्मू में फंसे मजदूरों और लोगों तक पहुंचे। जम्मू एवं कश्मीर में 10,000 से अधिक रोहिंग्या रह रहे हैं। जम्मू में 1,500 पंजीकृत रोहिंग्या शरणार्थी परिवार हैं। उनका कहना है कि वे बेहतर आजीविका कमाने के लिए जम्मू आए हैं। लेकिन अतीत में उन्होंने जम्मू आधारित राजनीतिक दलों के साथ एक बड़ा विवाद शुरू कर दिया था जिसमें भाजपा जम्मू-कश्मीर से रोहिंग्याओं को बाहर निकालने के लिए अड़ गई थी। हालांकि, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित कश्मीर केंद्रित पार्टियों का कहना है कि यह एक मानवीय मुद्दा है और इसे इस तरह से देखा जाना चाहिए। लेकिन वैश्विक महामारी के समय में जम्मू यह सुनिश्चित करने के लिए मदद कर रहा है कि समाज के लोगों की पीड़ाओं को कम किया जा सके।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More