BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की 320 हो गई है। मुंबई में 16 और पुणे से 2 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 320 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र में वायरस से मरने वालों और संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। केरल (kerala) के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) ऐसा दूसरा राज्य है जो इस जानलेवा वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आयुक्त प्रवीण परदेसी ने बताया कि मरने वालों का कोई धर्म नहीं होता इसलिए कोराना के मरीजों के सभी शवों को जलाया जाएगा। उन्हें दफनाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अंतिम संस्‍कार में पांच से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि शव को दफनाने से दूसरे व्यक्ति तक कोरोना वायरस के संक्रमण के पहुंचने की संभावना होती है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शव का जलाना ही बेहतर तरीका समझा है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर योगासन का एक और वीडियो साझा किया। वीडियो शेयर कर पीएम मोदी कहा कि यह शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखता है। आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री मोदी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के उद्देश्य से किए गए लॉकडाउन के दौरान लोगों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करने के वीडियो जारी कर रहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘योग निद्रा’ का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में एक-दो बार योग निद्रा का अभ्यास अवश्य करता हूं। उन्होंने कहा कि इससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, साथ ही यह तनाव और चिंता को कम भी करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंटरनेट पर आपको योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे। अंग्रेजी और हिंदी में एक-एक वीडियो साझा कर रहा हूं। आपको बताते जाए कि रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि वे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं और अपनी फिटनेस का कैसे ख्याल रखते हैं? इस दौरान प्रधानमंत्री ने योग का जिक्र करते हुए कहा था कि वे न तो फिटनेस विशेषज्ञ हैं और न ही चिकित्सा विशेषज्ञ हैं, लेकिन योग का अभ्यास कई वर्षों से उनके जीवन का एक अभिन्न अंग रहा है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बीच महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले बढ़ गए हैं। सामाजिक वैज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान घरों में बंद पति अपना गुस्सा पत्नियों पर उतारने लगे हैं और पत्नियों के सामने उनसे बचाव का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग को 23 मार्च से 30 मार्च तक घरेलू हिंसा की 58 शिकायतें प्राप्त हुई हैं । आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें उत्तर भारत खासकर पंजाब से मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष घरों में बैठे-बैठे परेशान हो गए हैं और अपना सारा गुस्सा महिलाओं पर निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सारी शिकायतें ईमेल से प्राप्त हो रही हैं। वास्तविक आंकड़ों का पता तब चलेगा जब समाज की निचले तबके की महिलाओं की शिकायतें डाक से मिल पाएगी। रेखा शर्मा ने बताया कि घरेलू हिंसा की शिकार अधिकांश महिलाएं ईमेल से शिकायत भेजना नहीं जानतीं, इसलिए डाक से शिकायतें मिलने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ेगा। राज्य आयोगों के पास भी ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। हिंसा की शिकार ज्यादातर महिलाओं ने माना कि यदि उन्हें लॉकडाउन का पहले पता होता तो वह सुरक्षित स्थानों पर चली जातीं। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में 24 मार्च की मध्य रात्रि से तीन हफ्ते का लॉकडाउन है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन के बीच एलपीजी सिलेंडर के दाम कम होने से आमजन को राहत प्रदान किए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 14.2 किलो नॉन सब्सिडी सिलेंडर की कीमत अब 744 रुपये हो गई है।पहले दिल्ली में यह सिलेंडर 805.50 रुपये में मिल रहा था। इस लिहाज से दिल्ली में नॉन सब्सिडी सिलेंडर 61.50 रुपये सस्ता हुआ है।इसी तरह, नॉन सब्सिडी सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 774.50 रुपये, मुंबई में 714.50 रुपये और चेन्‍नई में 761.50 रुपये हो गई है जो क्रमश: 839.50 रुपये, 776.50 रुपये और 826 रुपये हुआ करती थी। यह लगातार दूसरा महीना है जब एलपीजी के दाम घटे हैं, आखिरी बार फरवरी में एलपीजी के दाम बढ़े थे।तब देश की राजधानी दिल्‍ली में 14 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के दाम 144.50 रुपये बढ़ गए थे, वहीं, कोलकाता में 149 रुपये, मुंबई में 145 रुपये और चेन्नई में 146 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। नॉन सब्सिडी के अलावा कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दाम भी 96 रुपये कम हो गए हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 1285 रुपये का पड़ेगा। वहीं चेन्नई में इस सिलेंडर का दाम 1402 रुपये हो गया है। वहीं पांच किलो वाला सिलेंडर भी 21.50 रुपये कम होने के बाद 286.50 रुपये का हो गया ।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कोरोना वायरस देश में पैर पसारता ही जा रहा है। देश में पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 240 नए केस आए सामने आए हैं। अब तक 38 लोगों की जान चली गई है।उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत हो गई है।उत्तरप्रदेश में अब तक 101 मरीज सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई है। सरकार ने इसकी पुष्टि की है। राज्य में अब तक कोरोना के 101 मरीज सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 240 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1637 हो गई है। अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है।133 मरीज ठीक हो गए हैं। रक्षा मंत्री ने ली बैठक ....रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीडीएस, सेवा प्रमुखों, सचिवों और डीपीएसयू के साथ कोरोना वायरस से निपटने और तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। सशस्त्र बल और एमओडी किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

दिल्ली के निजामुद्दीन के पास मौजूद मरकज से कोरोना के 24 मरीज मिलने के बाद सरकार में हड़कंप मच गया था। खबर मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने निजामुद्दीन मरकज के प्रमुख मौलाना साद से बंगालीवाली मस्जिद को खाली करने के लिए कहा। लेकिन मौलाना साद ने मना कर दिया,ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से आग्रह किया कि वह जमात को मस्जिद खाली करने के लिए राजी करें। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्री के आग्रह पर डोभाल 28-29 मार्च की दरम्यानी रात 2 बजे मरकज पहुंचे। मौलाना साद को कहा कि वह कब्जेदारों की कोविड -19 संक्रमण की जांच करवाएं। मरकज ने 28 और 29 मार्च को 167 तब्लीगी कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती होने की अनुमति दी थी, लेकिन डोभाल के हस्तक्षेप के बाद ही जमात नेतृत्व ने मस्जिद की सफाई की। डोभाल ने पिछले दशकों में भारत और विदेशों में विभिन्न मुस्लिम आंदोलनों के साथ बहुत करीबी संबंध बनाए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने मरकज में कोरोना संक्रमण का संदेश अगले ही दिन सभी राज्यों और पुलिस को भेज दिया था। निजामुद्दीन स्थित मरकज से करीब 1,548 लोगों को निकाला गया है। इनमें से 441 में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं और इन्हें एलएनजेपी, राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी और जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 1,107 लोगों को नरेला में आइसोलेशन में रखा गया है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। निजामुद्दीन मरकज में मजहबी जलसे में शामिल लोगों में कोरोना होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। 43 पॉजिटिव आने के बाद सरकार सतर्क हो गई है। इस मामले के खुलासे के बाद पता चला है कि ऐसे जलसों में विदेश जमाती पर्यटक वीजा पर भारत आते हैं और यहां धार्मिक गतिविधियों में शामिल होते हैं। ऐसे में सरकार ने तबलीगी गतिविधियों के लिए अब पर्यटक वीजा नहीं जारी करने का निर्णय लिया है। देश के अलग-अलग मस्जिदों में अब तक मिले 700 से ज्यादा विदेशियों में ज्यादातर टूरिस्ट वीजा पर आए थे। गृहमंत्रालय ने बताया कि इन लोगों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि कोई विदेशी तबलीगी गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहता है तो पर्यटक वीजा नहीं मिलेगा। गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से कहा है कि टूरिस्ट वीजा देने से पहले यह जांच आवश्यक है कि आवेदक किस जगह जाना चाहते हैं। आवेदक से भारत में ठहरने, रिटर्न टिकट, यात्रा खर्च के का विवरण भी लिया जाएगा  साभार-khaskhabar.com

Read More

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से पीडित लोगों की संख्या बढती जा रहीं है। प्रदेश में कोरोना से पहली मौत से हड़कंप मच गया है। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज की सोमवार को मौत हो गई थी। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केजीएमयू लखनऊ के मीडिया प्रभारी डॉ सुधीर सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है।उत्तरप्रदेश में कोरोना पीडित 101 हो गई है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने बताया कि लखनऊ के 18 निवासी, जिन्होंने दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज़ कार्यक्रम में भाग लिया था, शहर वापस नहीं आए। आयोजन में भाग लेने के बाद लखनऊ आए 24 विदेशियों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर में बाहर से आए तबलीगी जमात के लोगों को जिन्हें कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाया गया है। इन सभी को उनके देश भेजने का आदेश गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुआ है। इस संबंध में प्रमुख सचिव के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के पास यह आदेश भेज दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जितने भी तबलीगी जमात के लोग हैं उनकी पूरी जांच हो। इसके बाद सभी को तत्काल नजदीकी एयरपोर्ट से उनके देश भेजा जाए।मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार को ही जांच के सैंपल लिए गए थे। हालांकि अबतक रिपोर्ट नहीं आई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है और कल से आज तक में 386 केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अभी तक 1637 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस पाए गए हैं। अब तक 38 लोगों की मौत हुई है। कल से लेकर अब तक 386 नए केस पाए गए। 3 नई मौतें हुई हैं। कोरोना के 132 मरीज ठीक हो गए हैं। कल से पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसका एक मुख्य कारण तब्लीगी जमात के सदस्यों द्वारा यात्रा है। लव अग्रवाल ने बताया कि तब्लीगी जमात से संबंधित 1800 लोगों को 9 अस्पतालों और क्वारंटाइन केंद्रों में भेजा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय संयुक्त सचिव ने कहा कि भारतीय रेल 3.2 लाख आइसोलेशन और क्वारंटाइन बेड बनने की तैयारी कर रही है जिसके तहत 20000 डिब्बों को मॉडिफाइड करने का कार्य शुरू किया गया है, इसी के तहत 5000 डिब्बों का मॉडिफिकेशन शुरू किया जा चुका है, जिसके तहत हमें 80,000 नए आइसोलेशन बेड प्राप्त होंगे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज घोषणा करते हुए कहा है कि मरीजों का इलाज करते हुए किसी भी डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी या चिकित्साकर्मी की मौत होती है तो दिल्ली सरकार उसके परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। साथ ही कहा कि दिल्ली में अभी स्थिति कंट्रोल में है और कम्युनिटी ट्रांसमिशन की हालत नहीं है। केजरीवाल ने दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में कोरोना के आंकड़े कंट्रोल में ही हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर मृतकों के आंकड़ों में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखने को मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर आज सैनिकों की तरह देश की सेवा करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना के मरीजों का इलाज करते हुए किसी भी डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी या चिकित्साकर्मी की मौत होती है तो दिल्ली सरकार उसके परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। केजरीवाल ने आगे कहा कि ये सम्मान राशि प्राइवेट या सरकारी सभी के लिए समान हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए PPE यानी कि Personal protective equipment कीआवश्यकता है।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इसकी व्यवस्था करने में लगी हुई है। दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने कोरोना से निपटने की तैयारियों पर सीएम अरविंद केजरीवाल, मुख्य सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात करते हुए सरकार को सलाह दी है कि दिल्ली के उन इलाकों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के जरिये सैनिटाइज किया जाए। इसके अलावा क्वारनटीन सेंटर्स, सार्वजनिक स्थानों को भी उन्होंने क्वारनटीन करने को कहा है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 1335 हो गई है। इसने 39 लोग की जान ले ली हैं, जबकि 140 लोग ठीक हो गए हैं। कोरोना से सबसे अधिक राज्य महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां अब तक 216 केस आए हैं, जिसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के अलावा केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत 20 से अधिक राज्यों में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना के कारण देश पूरा लॉकडाउन है। आज लॉकडाउन का सातवां दिन है, लेकिन अभी भी मजदूरों का पलायन नहीं रुक रहा है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

शिमला । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के भीतर और अन्य राज्यों में फंसे हिमाचलवासियों से आग्रह किया है कि वे जहां हैं, वहीं बने रहें, क्योंकि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत अन्तरराज्यीय और राज्य के अन्दर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा रखी है।   मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों के साथ वीडियो काॅंफ्रेंस के माध्यम से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिले और राज्य के बाहर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। जो लोग पहले ही राज्य में प्रवेश कर चुके हैं उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थ्तापित क्वारन्टिन केन्द्रों में रखा जाए। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि जो लोग विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं उनके लिए भोजन और ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए।   उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित बनाए कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे। उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोगों की सुविधा के लिए स्कूलों और डाइट भवनों में बनाए गए कैम्पों में स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।   जय राम ठाकुर ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे फंसे हुए लोगों को उसी स्थान पर बने रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन लोगों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाहर से और प्रदेश के एक जिले से दूसरे जिले में आए लोगों की पहचान करने के कार्य में पंचायती राज संस्थानों की सहायता ली जाए।   उन्होंने कहा कि दिल्ली और चण्डीगढ़ में फंसे हिमाचलवासियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और चण्डीगढ़ स्थित हिमाचल भवनों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। हिमाचल भवनों में इन लोगों को भोजन और ठहरने की सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे।   मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने उपायुक्तों से कहा कि लोगों के एक जिले से दूसरे जिले और बाहरी राज्यों से निर्गमन पर पूर्ण रोक लगाई जाए। इसके अतिरिक्त श्रमिकों और अन्य राज्यों के कर्मियों को भी प्रदेश के बाहर जाने के लिए नहीं कहा जाए और उन्हें शिविरों में ही रखा जाए।   पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने कहा कि किसी भी अन्य राज्य से लोगों को लेकर आने वाले वाहनों को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।   अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार और आर.डी. धीमान तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन भी बैठक में शामिल थे।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More