BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देश में कोरोनासंकट: तबलीगी जमात के कार्यक्रम से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ने पैर पसार लिया है। दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम के कारण कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दिल्ली के निजामु्द्दीन में पिछले महीने हुए जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए लोगों का गुरुवार रात तक 485 नए मामलों में ज्यादा पीड़ितों का तबलीगी जमात कनेक्शन है। केवल दिल्ली की ही बात करें तो गुरुवार को कम से कम 141 कोरोना के नए मामले सामने आए, महाराष्ट्र में कम से कम 88 और तमिलनाडु में 75 नए मामलों की पुष्टि हुई है। गुरुवार को 8 कोरोना वायरस के पीड़ितों की मौत के बाद सरकार ने आधिकारिक रूप से अभी केवल 2,069 मामलों और 54 मौतों की पुष्टि की है।
दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा मामलों की पुष्टि.....दिल्ली में सामने आए कोरोना के 141 नए मामलों में से 129 तबलीगी जमात से जुड़े हैं। दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सामने आए कोरोना पीड़ितों में कम से कम 143 तबलीगी कार्यक्रम में शामिल हुए लोग या उनके संपर्क में आए लोग हैं। तमिलनाडु के 75 नए मामलों में से 74, तेलंगाना के 27 नए मामलों में 26 और कर्नाटक के 14 नए मामलों में से 11 का तबलीगी से लिंक मिला है। आंध्र प्रदेश में तो सभी 32 नए केस तबलीगी जमात से ही जुड़े बताए जा रहे हैं।

इसी तरह से मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर और अरुणाचल में कन्फर्म हुए कोरोना के सभी नए मामले इसी संगठन से जुड़े होना पाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में 5, असम में 3, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में 1-1 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। राजस्थान के 13 ताजा मामलों में 3, यूपी के 10 नए पीड़ितों में 2 और महाराष्ट्र के 88 में कम से कम 8 पीड़ितों का तबलीगी जमात से कनेक्शन है।
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कोरोना पीड़ितों की संख्या में पिछले 3 दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केवल आंध्र में ही कोरोना के मामले 2 दिनों में तीन गुना बढ़ गए हैं। आंध्र प्रदेश के एक नोडल अधिकारीने बताया कि हमने दिल्ली से लौटने वाले 758 लोगों का टेस्ट किया, जिसमें से 91 लोग कोरना पॉजिटिव मिले हैं। यह राज्य से मरकज में गए लोगों की कुल संख्या का 16 फीसदी है। हमारे पास इस कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके सभी लोगों की जानकारी है।

 

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More