BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगें सभी मुख्यमंत्रियों से बात

नई दिल्ली। देश में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में 437 नए मरीजों आए हैं। कुल संख्या 1834 हो गई है, अब तक 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 144 लोग ठीक हो गए हैं। कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बजे सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इस दौरान उनके राज्यों की ओर से किए जा रहे उपायों पर चर्चा की जाएगी।साथ ही कोरोना को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए इंतजाम के बारे में बताया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी कई सेक्टर के लोगों के साथ कोरोना संकट पर चर्चा कर चुके हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के टिप्स दिए थे। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए हैं,ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं।कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं खुद वर्षों से कर रहा हूं, जैसे पूरे साल सिर्फ गर्म पानी पीना।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More