BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बीजिंग। कोविड-19 महामारी के निपटारे पर जी-20 विशेष शिखर बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यह अपील की कि इस महत्वपूर्ण क्षण में चुनौती का सामना करते हुए जल्दी से आगे बढ़ना चाहिए। विश्व स्तर पर महामारी से लड़ने के महत्वपूर्ण क्षण में विश्व प्रमुख आर्थिक समुदायों और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के नेताओं ने पहली बार 26 मार्च को वीडियो कांफ्रेंस कर सलाह मशविरा किया। जी-20 के इतिहास में पहली बार वीडियो पर शिखर बैठक का आयोजन किया गया। इस विशेष शिखर बैठक में शी चिनफिंग और जी-20 के सदस्य देशों के नेताओं ने दिन प्रति दिन गंभीर होती विश्व स्तर की महामारी की स्थिति पर आपातकालीन संपर्क और समन्वय किया। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत चार सूत्रीय प्रस्ताव पर ध्यान दिया, जिनमें कोविड-19 महामारी को रोकने की वैश्विक लड़ाई मजबूत से लड़ना, प्रभावी ढंग से अंतरराष्ट्रीय संयुक्त रोकथाम और नियंत्रण करना, सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भूमिका का समर्थन करना, अंतर्राष्ट्रीय मैक्रो आर्थिक नीति के समन्वय को मजबूत करना शामिल हैं। शी चिनफिंग ने 22 विदेशी नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के नेताओं को 26 बार फोन किया, जिनमें 14 बार जी-20 के सदस्यों के नेताओं के साथ फोन किया गया। शी चिनफिंग द्वारा महामारी की रोकथाम और नियंत्रण करने के मुद्दे पर कई देशों के नेताओं के साथ घनिष्ठ रूप से संपर्क करने के साथ चीन ने भी अपनी क्षमता के भीतर कुछ देशों को सहायता दी। अब तक चीन सरकार ने 89 देशों, विश्व स्वास्थ संगठन, अफ्रीकी संघ समेत 4 अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों को आपातकालीन सहायता प्रदान की, विश्व स्वास्थ्य संगठन को 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का दान दिया। चीन की स्थानीय सरकारों, उद्यमों और नागरिक एजेंसियों ने भी महामारी के गंभीरता से प्रभावित देशों को सहायता दी है। जी-20 देशों को अब जल्द ही कार्रवाई करने की जरूरत है। वैश्विक विकसित आर्थिक समुदायों और नवोदित बाजार देशों के प्रतिनिधियों के रूप में जी-20 के सदस्यो को इस समय नेतृत्व और दृढ़ संकल्प दिखाना होगा, शिखर बैठक पर संपन्न कई महत्वपूर्ण सहमतियों का निपटारा करना चाहिए और जल्द से जल्द महामारी को हराने के लिए अपनी अपनी शक्ति का योगदान करना चाहिए।    साभार-khaskhabar.com

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान इमरान खान की सरकार कोरोना महामारी के बीच हिंदुओं को राशन नहीं दे रही है। उसका दोगला चेहरा सबके सामने आ गया है।यह घटना सिन्ध प्रांत के कराची शहर की है। कोरोना संकट को देखते हुए यहां पर मुसलमानों को राशन और जरूरी सामान दिया जा रहा है लेकिन हिंदुओं को नहीं दिया जा रहा है।हिंदुओं को बताया गया कि यह राशन केवल मुस्लिमों के लिए है। इससे हिंदुओं में काफी रोष है। सिंध सरकार ने आदेश दिया है कि लॉकडाउन को देखते हुए दिहाड़ी कामगारों और मजदूरों को स्‍थानीय एनजीओ और प्रशासन की ओर से राशन दिया जाए। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए प्रशासन हिंदुओं से कह रहा है कि वे राशन के हकदार नहीं है। प्रशासन हिंदुओं से कह रहा है कि यह राशन केवल मुसलमानों के लिए आया है। यही नहीं करीब 3 हजार लोग राशन लेने इकट्ठा हुए लेकिन उनकी स्क्रिनिंग के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए । हिंदुओं को ल्‍यारी, सचल घोठ, कराची के अन्‍य हिस्‍सों के साथ पूरे सिंध में राशन देने से मना कर दिया गया है। राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ. अमजद अयूब मिर्जा ने चेतावनी दी है कि अल्‍पसंख्‍यक समुदाय गंभीर खाद्य संकट से गुजर रहा है। पाकिस्‍तान में कोरोना वायरस ने अपनी पकड में ले लिया है। अब तक 1593 लोग इस महामारी से संक्रमित हैं और 16 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्‍यादा प्रभावित प्रांतों में पंजाब 593 और सिंध 502 मामले शामिल हैं। इमरान ने कहा था कि वह पाकिस्‍तान को रियासत-ए-मदीना बनाएंगे जिसमें अल्‍पसंख्‍यकों के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। लेकिन उनके कार्यकाल में हिन्दुओं के साथ भेदभाव हो रहा है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में 611 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने मनरेगा योजना के तहत काम कर रहे राज्य के 27.5 लाख मजदूरों के बैंक खातों में सीधे 611 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सहायता से उनसे बात की और उन्हें योजना की जानकारी दी। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अन्त्योदय योजना, मनरेगा और श्रम विभाग में पंजीकृत करीब 1 करोड़ 65 लाख 31 हजार मजदूर को एक महीने का निशुल्क राशन देने के निर्देश जारी किया गया है। इन परिवारों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल मुफ्त मिलेगा. इसके अलावा पेंशन का लाभ उठा रहे 83.83 लाख लोगों को दो महीने की अग्रिम पेंशन दी जा रही है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

लखनऊ। उत्तरप्रदेश प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने चार लक्जरी होटल को क्वारंटीन सेंटर बनाने का निर्णय किया है। यहां कोरोना मरीजों की देखभाल करने वाले मेडिकल और पारामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए हयात, मैरियट, पिकाडिली और लेमन ट्री होटल का चयन किया है। कोरोना वायरस को लेकर लखनऊ प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ के पीजीआई में कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है। अब पीजीआई के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन करने के लिए प्रशासन ने लखनऊ के चार होटलों का अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण अस्थाई तौर पर किया गया है। होटल हयात और मैरियट राम मनोहर लोहिया अस्पताल और पिकाडिली और लेमन ट्री संजय गांधी मेडिकल साइंसेज के स्टाफ के लिए चिन्हित किया गया है। इन दोनों चिकित्सा संस्थानों ने सरकार से स्टाफ के लिए क्वारंटीन सेंटर की मांग की थी। इस बीच इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और अवध शिल्प ग्राम को प्रवासी मजदूरों के ठहरने के लिए अधिगृहीत किया गया है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। देश में 31 लोगों की जान चली गई है।24 घंटे में छह मरीजों की जान चली गई, वहीं कुल मिलाकर देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1160 हो गई है। 95 लोगों को इस बीमारी से या तो निजात मिल चुकी है, या ये हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश के 27 राज्य इस वक्त कोरोना की चपेट में हैं। आपको बताते जाए कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6 लाख 80 हजार के पार हो गई है। विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6,83,583 हो गई है, जबकि अब तक 32,144 की मौत हुई है और 1,46,396 लोग ठीक हुए हैं, इटली में अब तक सबसे ज्यादा 10,023 मौतें हुई हैं और वहां संक्रमित लोगों की संख्या 92,472 है। मौतों के मामले में दूसरे नंबर पर स्पेन है जहां 6,528 लोगों की मौत हुई है और कुल 78,797 संक्रमित हैं। अमेरिका में भी 2,229 मौत हुई है और 1,23,828 संक्रमित हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर बढता ही जा रहा है। हर दिन नए मरीजों का इजाफा हो रहा है। देश के लगभग हर राज्य से मरीज सामने आ रहे हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल कोरोना संक्रमति मरीजों का आंकड़ा 1010 पार हो गया है जबकि मृतकों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। देश में लॉकडाउन का आज पांचवां दिन है। लोग जहां फंसे हैं, उनकी सहायता करने राज्य सरकारें उतर गई हैं और उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है बुजुर्गों को जिनके अपने दूर हैं और उनके लिए जरूरत का सामान जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। कोरोना की वजह से घर के बाहर फंसे लोग परेशान हैं तो कुछ लोग घर के अंदर नए तरह की परेशानी झेल रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मन की बात मे सबसे पहले मैं सभी देशवासियों से क्षमा मांगता हूँ। और मेरी आत्मा कहती है की आप मुझे जरुर क्षमा करेंगे क्योंकि कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़े हैं जिसकी वजह से आपको कई तरह की कठिनाईयां उठानी पड़ रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत से लोग मुझसे नाराज भी होंगे कि ऐसे कैसे सबको घर में बंद कर रखा है।मैं आपकी दिक्कतें समझता हूं, आपकी परेशानी भी समझता हूं लेकिन भारत जैसे 130 करोड़ की आबादी वाले देश को, कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए, ये कदम उठाए बिना कोई रास्ता नहीं था। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस ने दुनिया को कैद कर दिया है। ये ज्ञान, विज्ञान, गरीब, संपन्न कमजोर, ताकतवर हर किसी को चुनौती दे रहा है।ये ना तो राष्ट्र की सीमाओं में बंधा है, न ही ये कोई क्षेत्र देखता है और न ही कोई मौसम।कुछ लोगों कू लगता है की वो लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं तो ऐसा करके वो मानो जैसे दूसरों की मदद कर रहे हैं, ये भ्रम पालना सही नहीं है।ये लॉकडाउन आपले खुद के बचने के लिए है। आपको अपने को बचाना है, अपने परिवार को बचाना है। पीएम  मोदी  ने कहा  कि मैं जानता हूं कि कोई कानून नहीं तोड़ना चाहता, लेकिन कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं क्योंकि अभी भी वो स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे। अगर आप Lockdown का नियम तोड़ेंगे तो वायरस से बचना मुश्किल होगा।जो हमारे Front line soldiers हैं। खासकर के हमारी नर्सेज बहनें हैं, नर्सेज का काम करने वाले भाई हैं, डॉक्टर हैं, पैरा मेडिकल स्टाफ हैं, ऐसे साथी जो कोरोना को पराजित कर चुके हैं।आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन का आज 5 वां दिन है, लेकिन इस मेडिकल इमर्जेंसी के बावजूद दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से अपने-अपने गांव लौटने के लिए मजदूरों का पलायन लगातार जारी है। इसको ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने भी नए सिरे से अपनी रणनीति में बदलाव किया है। मजदूरों के पलायन पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर वार किया कि प्रजा करे हाहाकार, जागो हे सरकार। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मजदूरों के पलायन को लेकर लगातार केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने आनंद विहार की तस्वीरों के साथ एक बार फिर सरकार से इस त्रासदी से निपटने की अपील की है. वहीं केन्द्र सरकार इन बड़े शहरों से घर लौट रहे लोगों की सेहत पर कड़ी निगरानी रखने के लिए गांव-गांव और जिला स्तर पर अपनी नजर रखेगी। इस पलायन से हाई रिस्क पर पहुंचने वाले इलाकों की सरकार ने जिला और गांवों के स्तर पर पहचान कर ली है। सरकार को आशंका है कि इतने बड़े स्तर पर लोगों की भीड़ निकल रही है ऐसे में कुछ लोग भी कोविड-19 वायरस के शिकार हुए तो वे इस महामारी को समाज में फैलाने वाले साबित हो सकते हैं। हजारों की संख्या में मजदूर वर्ग के ये लोग हाइवे किनारे पैदल मार्च करते हुए अपने घरों की ओर चल दिए हैं। इस पलायन के चलते कोरोना वायरस को फैलने से रोकने पर सरकार की यह नई बड़ी चिंता बनकर सामने आई है।नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने इस चुनौती के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। एनसीडीसी ने बताया है कि अपने घर लौटने वाले इन मजदूरों की तादात उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान से है। सरकार ने इन जिलों को 'हाई रिस्क' का टैग दे दिया है। मजदूरों के इस पलायन के बाद सरकार को अब अपनी रणनीति में तेजी से बदलाव लाना होगा। इसके तहत इंटिग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) यानी कि इस महामारी की निगरानी तंत्र को इन राज्यों में पहले से और भी ज्यादा मुस्तैद करना होगा।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से देश में 26 लोगों की मौत हो गई है। सिर्फ भारत में ही कोरोना के संक्रमण का आंकड़ा 1010 के करीब पहुंच गया है। दुनिया भर की सरकारें बचाव के तमाम उपाय करने में जुटी हुई हैं। भारत में भी 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। जागरुकता भी फैलाई जा रही है, लेकिन साथ ही कई अफवाहें जन्म ले रही हैं। एक ऐसी ही अफवाह ये है कि कोरोना वायरस हवा से फैलता है, जिसका विश्व स्वास्थ्य संगठन ने खंडन करते हुए बताया कि कोरोना वायरस सिर्फ एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। उसने कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण हवा से नहीं फैलता, क्योंकि यह सिर्फ थूक के कणों से ही फैलता है। ये कण कफ, छींक और बोलने से शरीर से बाहर निकलते हैं। थूक के कण इतने हल्के नहीं होते जो हवा के साथ यहां से वहां उड़ जाएं। वह बहुत जल्द ही जमीन पर गिर जाते हैं। WHO ने बताया कि अगर कोई संक्रमित व्यक्ति के 1 मीटर के दायरे में खड़ा होता है तो कोरोना वायरस सांस के जरिए उसके शरीर में जा सकता है। अगर किसी सतह पर किसी संक्रमित व्यक्ति के थूक के कण गिरे हों और उस सतह को कोई शख्स छूकर अपनी आंख, नाक या मुंह को छू ले तो भी ये वायरस उसके हाथ के जरिए शरीर में जा सकता है। ऐसे में हाथ लगातार धोते रहना ही जरूरी है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

वॉशिंगटन। वैश्विक तौर पर अब तक कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या 6,01478 है, जिनमें से कुल 27,862 लोगों की मौत हुई है। वॉशिंगटन स्थित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने शनिवार को नवीनतम आंकड़े जारी कर इस बात का खुलासा किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा दिए गए अपडेट के हवाले से कहा कि कोरोनावायरस महामारी से वैश्विक तौर पर कुल 131,826 लोग उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए। आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक मामलों की बात करें तो अब तक अमेरिका में सबसे अधिक 104,837, इसके बाद इटली में 86,498 और चीन में 81,948 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, इटली में 9,134 सर्वाधिक मौतें सामने आईं हैं। इसके बाद स्पेन व चीन में क्रमश: 5,138 और 3,299 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, चीन में पिछले दिसंबर में महामारी की उत्पत्ति हुई, लेकिन अब अन्य देशों ने संक्रमण संख्या और मृत्यु दर के मामले में इसे पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे राज्यों से बिहार आ रहे प्रवासी मजदूरों के लिए कैम्प बनाने के निर्देश दे दिए हैं। बिहार के सीमावर्ती जिलों में बनाए कैम्पों में दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों को रखा जाएगा। इस कैंप में मजदूरों के भोजन-कपड़े और डॉक्टरी जांच की सुविधा होगी। शनिवार को राज्य के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव दीपक कुमार को 'आपदा सीमा राहत शिविर' बनाने के निर्देश दिए। ये शिविर नेपाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में बनाए जाएंगे। नीतीश कुमार ने अफसरों को कहा कि इन कैंपों में खाने और सोने के अलावा लोगों को मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना वायरस से निपटने के लिए गठित फंड में विधायक निधि से 7 करोड़ रुपये देने का ऐलान कर दिया है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में हाहाकार मंचा रखा है। इस जानलेवा खतरे को देखते हुए केन्द्र सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन लोगों को बचाव करने का लगातार संदेश दे रहा है। सरसों का तेल के साथ करे इस चीज का उपयोग जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सरसों तेल में कपूर मिलाकर कुछ बूंदे नाक में डालें, जिससे श्वास लेने में परेशानी नहीं होगी और प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रहेगी। संक्रमण से बचने के लिए अदरख व मुलेठी का सेवन अधिक करें। अदरख को आयुर्वेद में विषनाशक कहा जाता है। चीनी की जगह गुड़ का सेवन करें। ज्यादा भीड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें। बाहर का भोजन न करें। साथ ही हल्दी डालकर दूध का सेवन रात में सोने से पहले करें। ये है उपाय - बता दें कि वायरस हवा से नहीं फैलता है। हैं। -यह धातु की सतह पर 12, कपड़ों पर नौ घंटे और हाथों पर दस मिनट तक जीवित रह सकता है। बाहर से आने के बाद हर बार साबुन से हाथ-मुंह धोना जरूरी है। - घर से बाहर जाने के दौरान अल्कोहल सैनिटाइजर जेब में रखें, बीच-बीच में हाथ सैनिटाइज करें। -धूप में दो घंटे रखने पर कोरोना वायरस खत्म हो जाते हैं। -गुनगुना पानी पीने और सूर्य की रोशनी में रहने से भी संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More