BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी ने आज फिर योगासन का एक और वीडियो साझा करते हुए ये कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर योगासन का एक और वीडियो साझा किया। वीडियो शेयर कर पीएम मोदी कहा कि यह शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखता है। आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री मोदी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के उद्देश्य से किए गए लॉकडाउन के दौरान लोगों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करने के वीडियो जारी कर रहें हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘योग निद्रा’ का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में एक-दो बार योग निद्रा का अभ्यास अवश्य करता हूं। उन्होंने कहा कि इससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, साथ ही यह तनाव और चिंता को कम भी करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इंटरनेट पर आपको योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे। अंग्रेजी और हिंदी में एक-एक वीडियो साझा कर रहा हूं। आपको बताते जाए कि रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि वे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं और अपनी फिटनेस का कैसे ख्याल रखते हैं?
इस दौरान प्रधानमंत्री ने योग का जिक्र करते हुए कहा था कि वे न तो फिटनेस विशेषज्ञ हैं और न ही चिकित्सा विशेषज्ञ हैं, लेकिन योग का अभ्यास कई वर्षों से उनके जीवन का एक अभिन्न अंग रहा है।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More