BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उत्तरप्रदेश में कोरोना से पहली मौत, कानपुर, कन्नौज से वापस भेजे जाएंगे तबलीगी जमात के लोग

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से पीडित लोगों की संख्या बढती जा रहीं है। प्रदेश में कोरोना से पहली मौत से हड़कंप मच गया है। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज की सोमवार को मौत हो गई थी। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केजीएमयू लखनऊ के मीडिया प्रभारी डॉ सुधीर सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है।उत्तरप्रदेश में कोरोना पीडित 101 हो गई है।
लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने बताया कि लखनऊ के 18 निवासी, जिन्होंने दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज़ कार्यक्रम में भाग लिया था, शहर वापस नहीं आए। आयोजन में भाग लेने के बाद लखनऊ आए 24 विदेशियों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर में बाहर से आए तबलीगी जमात के लोगों को जिन्हें कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाया गया है। इन सभी को उनके देश भेजने का आदेश गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुआ है। इस संबंध में प्रमुख सचिव के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के पास यह आदेश भेज दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जितने भी तबलीगी जमात के लोग हैं उनकी पूरी जांच हो। इसके बाद सभी को तत्काल नजदीकी एयरपोर्ट से उनके देश भेजा जाए।मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार को ही जांच के सैंपल लिए गए थे। हालांकि अबतक रिपोर्ट नहीं आई है।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More