BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देश में कोरोनासंकट:रेल के डिब्बों के 3.2 लाख आइसोलेशन और क्वारंटाइन बेड बनेंगे

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है और कल से आज तक में 386 केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अभी तक 1637 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस पाए गए हैं। अब तक 38 लोगों की मौत हुई है। कल से लेकर अब तक 386 नए केस पाए गए। 3 नई मौतें हुई हैं। कोरोना के 132 मरीज ठीक हो गए हैं। कल से पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसका एक मुख्य कारण तब्लीगी जमात के सदस्यों द्वारा यात्रा है।
लव अग्रवाल ने बताया कि तब्लीगी जमात से संबंधित 1800 लोगों को 9 अस्पतालों और क्वारंटाइन केंद्रों में भेजा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय संयुक्त सचिव ने कहा कि भारतीय रेल 3.2 लाख आइसोलेशन और क्वारंटाइन बेड बनने की तैयारी कर रही है जिसके तहत 20000 डिब्बों को मॉडिफाइड करने का कार्य शुरू किया गया है, इसी के तहत 5000 डिब्बों का मॉडिफिकेशन शुरू किया जा चुका है, जिसके तहत हमें 80,000 नए आइसोलेशन बेड प्राप्त होंगे।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More