BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देश में कोरोनासंकट: 12 घंटे में कोरोना के 240 नए केस आए , राजनाथ सिंह ने ली बैठक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस देश में पैर पसारता ही जा रहा है। देश में पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 240 नए केस आए सामने आए हैं। अब तक 38 लोगों की जान चली गई है।उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत हो गई है।उत्तरप्रदेश में अब तक 101 मरीज सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई है। सरकार ने इसकी पुष्टि की है। राज्य में अब तक कोरोना के 101 मरीज सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 240 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1637 हो गई है। अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है।133 मरीज ठीक हो गए हैं।
रक्षा मंत्री ने ली बैठक ....रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीडीएस, सेवा प्रमुखों, सचिवों और डीपीएसयू के साथ कोरोना वायरस से निपटने और तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। सशस्त्र बल और एमओडी किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More