BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे प्रयासों में, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक पूरे शरीर के आकार के बराबर सैनिटाइजेशन एन्क्लोजर और फेस प्रोटेक्शन मास्क बनाया है। फेस प्रोटेक्शन मास्क की आपूर्ति अब थोक में अस्पतालों में की जा रही है। अहमदनगर में वाहन अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान, डीआरडीओ प्रयोगशाला ने पूर्ण शरीर को कवर कर सकने वाला कीटाणुशोधन चेंबर डिजाइन किया है जिसे पर्सनल सेनिटाइजेशन एन्क्लोजर कहा जा सकता है। डीआरडीओ ने कहा, "यह एन्क्लोजर एक बार में एक व्यक्ति का परिशोधन करने के लिए बनाया गया है। यह एक पोर्टेबल सिस्टम है जो सैनिटाइजर और सोप मशीन से लैस है।" इसमें प्रवेश करने पर एक पैडल का उपयोग करते हुए पैर का परिशोधन शुरू किया जाता है। फिर कक्ष में प्रवेश करने पर, बिजली से चलने वाले पंप कीटाणुनाश करने के लिए हाइपो सोडियम क्लोराइड की एक कीटाणुनाशक धुंध बनाता है। यह धुंध स्प्रे 25 सेकंड के ऑपरेशन के लिए कैलिब्रेट किया जाता है और फिर खुद ऑपरेशन पूरा होने का संकेत देता है। इस प्रक्रिया के अनुसार, कीटाणुशोधन से गुजरने वाले कर्मियों को चैम्बर के अंदर रहते हुए अपनी आंखें बंद रखनी जरूरी होती है। डीआरडीओ ने कहा, "इस प्रणाली का निर्माण गाजियाबाद में डास हिताची लिमिटेड की मदद से चार दिनों में किया गया है। इस प्रणाली का उपयोग लोगों को कीटाणुमुक्त करने के लिए किया जा सकता है, जैसे कि अस्पतालों, मालों, कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण जगहों के प्रवेश और निकास द्वार पर।" इसके अलावा, हैदराबाद के रिसर्च सेंटर इमरत और चंडीगढ़ के टर्मिनल बॉलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) ने कोविड -19 रोगियों को देखरेख में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए फेस प्रोटेक्शन मास्क विकसित किया है। इसका वजन कम होने के कारण इसे ज्यादा देर तक आसानी से पहना जा सकता है। इसका डिजाइन चेहरे की सुरक्षा के लिए आमतौर पर उपलब्ध अ4 आकार के ओवर-हेड प्रोजेक्शन (आएचपी) फिल्म का उपयोग करता है। डीआरडीओ ने कहा, होल्डिंग फ्रेम का इस्तेमाल फ्यूजन डिपोजिट मॉडलिंग (3 डी प्रिंटिंग) के जरिए किया जाता है। फ्रेम की 3 डी प्रिंटिंग के लिए पॉलीलैक्टिक एसिड फिलामेंट का इस्तेमाल किया जाता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की ,उन्होंने ट्वीट करके बताया दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि कोरोना के खिलाफ जंग मिलकर लड़नी है और इसमें पूरी ताकत झोंक देनी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार से कोरोनावायरस के 601 मामले सामने आए हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से संक्रमित 58 रोगी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ये लोग मध्यप्रदेश, दिल्ली और केरल के हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है हमें हर स्तर पर एक ही प्रयास करना चाहिए कि मिलकर काम करें और कहीं चूक न हो। मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 2992 है। अब तक 68 लोगों की मौत हुई है, जबकि 183 लोग ठीक हो गये हैं। ये आंकड़े शनिवार सुबह 9 बजे तक के हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर का पांचवा कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आया है। वह अभी हॉस्पिटल में ही रहेंगी, जब तक उनका अगला टेस्ट निगेटिव नहीं आ जाता।लास्ट यानी चौथा टेस्ट पॉजिटिव आने पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर,उम्मीद की थी कि उनका अगला टेस्ट निगेटिव आएगा। आपको यह बतादें हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर आरके धीमान ने कुछ दिनों पहले कहा था कि कनिका कपूर में अब कोई लक्षण नहीं दिख रहे, उनकी तबीयत पहले से स्टेबल और अच्छी है। वह सामान्य रूप से खाना खा रही हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ने पैर पसार लिया है। दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम के कारण कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दिल्ली के निजामु्द्दीन में पिछले महीने हुए जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए लोगों का गुरुवार रात तक 485 नए मामलों में ज्यादा पीड़ितों का तबलीगी जमात कनेक्शन है। केवल दिल्ली की ही बात करें तो गुरुवार को कम से कम 141 कोरोना के नए मामले सामने आए, महाराष्ट्र में कम से कम 88 और तमिलनाडु में 75 नए मामलों की पुष्टि हुई है। गुरुवार को 8 कोरोना वायरस के पीड़ितों की मौत के बाद सरकार ने आधिकारिक रूप से अभी केवल 2,069 मामलों और 54 मौतों की पुष्टि की है। दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा मामलों की पुष्टि.....दिल्ली में सामने आए कोरोना के 141 नए मामलों में से 129 तबलीगी जमात से जुड़े हैं। दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सामने आए कोरोना पीड़ितों में कम से कम 143 तबलीगी कार्यक्रम में शामिल हुए लोग या उनके संपर्क में आए लोग हैं। तमिलनाडु के 75 नए मामलों में से 74, तेलंगाना के 27 नए मामलों में 26 और कर्नाटक के 14 नए मामलों में से 11 का तबलीगी से लिंक मिला है। आंध्र प्रदेश में तो सभी 32 नए केस तबलीगी जमात से ही जुड़े बताए जा रहे हैं। इसी तरह से मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर और अरुणाचल में कन्फर्म हुए कोरोना के सभी नए मामले इसी संगठन से जुड़े होना पाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में 5, असम में 3, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में 1-1 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। राजस्थान के 13 ताजा मामलों में 3, यूपी के 10 नए पीड़ितों में 2 और महाराष्ट्र के 88 में कम से कम 8 पीड़ितों का तबलीगी जमात से कनेक्शन है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कोरोना पीड़ितों की संख्या में पिछले 3 दिनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केवल आंध्र में ही कोरोना के मामले 2 दिनों में तीन गुना बढ़ गए हैं। आंध्र प्रदेश के एक नोडल अधिकारीने बताया कि हमने दिल्ली से लौटने वाले 758 लोगों का टेस्ट किया, जिसमें से 91 लोग कोरना पॉजिटिव मिले हैं। यह राज्य से मरकज में गए लोगों की कुल संख्या का 16 फीसदी है। हमारे पास इस कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके सभी लोगों की जानकारी है।      साभार-khaskhabar.com

Read More

न्यूयार्क। दुनिया में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। अमेरिका में 24 घंटे के अदंर 1169 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही अमेरिका में मौत का आंकड़ा 6000 के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के चलते 884 लोगों की मौत हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने बुधवार शाम इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण के चलते एक दिन में हुई मौत का यह आंकड़ा नया एक दिवसीय रिकॉर्ड है।        साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि लाकडाउन में लोगों ने अनुशासन दिखाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ देशव्यापी लॉकडाउन को आज नौ दिन हो रहे हैं। इस दौरान आप सभी ने जिस प्रकार अनुशासन और सेवा भाव का परिचय दिया, शासन-प्रशासन और जनता जनार्दन ने इस स्थिति को अच्छे तरीके से संभालने का काम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जिस प्रकार 22 मार्च के दिन लड़ाई लड़ने वाले हर किसी का धन्यवाद किया, वो भी आज सभी देशों के लिए मिसाल बन गया।आज कई देश इसको दोहरा रहे हैं,जनता कर्फ्यू दुनिया के लिए मिसाल बना, जिससे ये साबित हुआ कि देश एकजुट होकर लड़ाई लड़ सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि 5 अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है। उसे प्रकाश की ताकत का परिचय करना है। इस 5 अप्रैल को हमें 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है। देशवासियों को महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। रविवार को रात 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता हूं। घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती , दिया टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। उस समय घर की सभी लाइटें बंद करेंगे, चारों तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दिया जलाएगा तब प्रकाश की उस महाशक्ति का अहसास होगा कि हम सब एक ही मकसद से लड़ रहे हैं।हम अपने मन में ये संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं। कोई भी अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासी एक ही संकल्प के साथ कृतसंकल्प करें। साथियों, मेरी एक और प्रार्थना है कि इस आयोजन के समय किसी को भी कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है। रास्तों में , गलियों में या मोहल्लों में नहीं जाना है। अपने घर के दरवाजे या बलाकनी से ही इसे करना है। सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा को कभी भी लांघना नहीं है। किसी भी हालत में सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ना नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज है। मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी से फैले अंधकार के बीच हमें निरंतर प्रकाश के बीच जाना है। जो गरीब इस कोरोना संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, उन्हें निराशा से आशा की तरफ ले जाना है। इस कोरोना संकट से जो अंधकार और अनिश्चितता पैदा हुई है, उसे समाप्त करके हमें उजाले और निश्चितता की तरफ बढ़ना है।    आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री मोदी का यह ट्वीट  गुरूवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद आया है।इस बैठक में राज्यों ने केंद्र से मेडिकल किट, बकाए पैसे के साथ ही आर्थिक मदद की मांग की है। साथ ही राज्यों ने केंद्र से पूछा कि लॉकडाउन कब तक लागू रहेगा?      साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बढ रहे खतरे को ध्यान में रखते हुए आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर सेंट्रल ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक हुई। इस बैठक में कोरोना को रोकने के लिए बनाए गए मेगा प्लान की समीक्षा की गई है। इसके साथ ही लॉकडाउन के बाद मजदूरों के पलायन की स्थिति पर भी चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी, हरदीप पुरी, राम विलास पासवान, सुरेश गंगवार समेत दूसरे शामिल हुए। राजनाथ सिंह के घर पर कोरोना को लेकर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की यह दूसरी बैठक है। इससे पहले भी सभी केंद्रियों ने बैठक की थी और हालात की समीक्षा की थी। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो मैसेज के जरिए देश की जनता को संबोधित करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे देशवासियों की हौसला अफजाई की। साथ ही ऐलान किया कि कोरोना के अंधकार को दूर करने के लिए 5 अप्रैल की रात 9 बजे पूरा देश रोशन होगा। हर कोई अपने घर में मोमबत्ती, दीया या टॉर्च जलाएगा।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2301 हो गई है। अब तक 56 लोगों की जान ले चुका है। अस्पताल में इलाज के बाद 156 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। आपको बताते जाए कि स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कल बताया था कि तलबीगी जमात से जुड़े 400 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, 9000 लोगों को क्वारनटीन किया गया है।पिछले 24 घंटे में 328 नए केस सामने आए हैं  साभार-khaskhabar.com

Read More

न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस से अमेरिका में होने वाली मौतों की संख्या 9/11 के आतंकी हमले में हुई मौतों की संख्या को पार कर गई है।अमेरिका में करोना वायरस से एक दिन में 884 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद अमेरिकियों के मन में इस बीमारी के कारण होने वाली मौतों की संख्या पर सवाल उठ रहा है। अनुमान है कि अमेरिका में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 100,000 से अधिक हो सकती है। इस संकट से निपटने में जुटे शीर्ष डॉक्टरों द्वारा महामारी के को लेकर अपने आंकड़े पेश करने के बाद मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी ब्रीफिंग में कहा, "यह बहुत दर्दनाक है, दो सप्ताह बहुत दर्दनाक रहे।" अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4,055 हो गई है, जबकि अबतक 188,578 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना के कारण हुई मौतों की संख्या, अमेरिका पर हुए आतंकवादी हमले में हुई 2,977 मौतों से अधिक हो गई है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अमेरिका में यह सामूहिक मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। न्यूयॉर्क सिटी, जहां 1,096 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, वहां स्थिति को संभालना मुश्किल हो रहा है। शहर के कुछ अस्पतालों में शवों को रखने के लिए मुर्दाघर में जगह नहीं बची है। बाहर फ्रीजर ट्रकों में शवों को रखा जा रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने न्यूयॉर्क फ्यूनरल डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अधिकारी माइक लानोटेस के हवाले से कहा है कि कुछ कब्रिस्तानों में शवों को दफनाने की प्रक्रिया को संभालना मुश्किल हो रहा है। दफनाने के लिए शवों की इंतजार सूची बन रही है। स्वास्थ्य पेशेवरों और सबसे पहले रोगी के संपर्क में आने वाले लोगों, रोगियों और परीक्षणों के लिए जरूरी वेंटिलेटर और तमाम सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की आपूर्ति को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये पर्याप्त हैं। हालांकि राष्ट्रपति ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस का कहना है कि पर्याप्त स्टॉक है और काफी स्टॉक आने वाला है। लेकिन अन्य लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या आगामी समय को देखते हुए जरूरतें पूरी हो पाएंगी। डेमोक्रेटिक स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने इस संकट से निपटने के लिए तैयारी नहीं करने के लिए ट्रम्प की आलोचना की। उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि पीपीई, वेंटिलेटर और टेस्ट किट की तुरंत जरूरत है। उन्होंने कंपनियों को विनिर्माण के लिए मजबूूर करने हेतु रक्षा उत्पादन अधिनियम के तहत अपनी शक्तियों का पूरी तरह से उपयोग नहीं करने का आरोप भी ट्रम्प पर लगाया। उन्होंने कहा, "इसी से जिंदगी बचेगी।" न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि राज्य को आने वाले हफ्तों में 30,000 वेंटिलेटर की जरूरत है, लेकिन संघीय सरकार से केवल 4,000 प्राप्त हुए हैं। उन्होंने ट्रम्प प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे केंद्रीय खरीद प्रणाली होने के बजाय राज्यों और खुद के बीच उपकरणों की बोली लगाने और कीमतों को बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता कर रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में 437 नए मरीजों आए हैं। कुल संख्या 1834 हो गई है, अब तक 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 144 लोग ठीक हो गए हैं। कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बजे सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इस दौरान उनके राज्यों की ओर से किए जा रहे उपायों पर चर्चा की जाएगी।साथ ही कोरोना को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए इंतजाम के बारे में बताया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी कई सेक्टर के लोगों के साथ कोरोना संकट पर चर्चा कर चुके हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के टिप्स दिए थे। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए हैं,ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं।कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं खुद वर्षों से कर रहा हूं, जैसे पूरे साल सिर्फ गर्म पानी पीना।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । देश भर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। पिछले 12 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के नए 131 मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1965 पहुंच गया है। इसमें से 151 लोग ठीक होगए हैं यानी ऐक्टिव केस 1764 हैं। अब तक 50 लोगों की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है। गुजरात के वडोदरा के कलेक्टर एस. अग्रवाल ने बताया कि एक 52 वर्षीय कोरोना वायरस मरीज का आज सुबह मौत हो गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई उन्होंने श्रीलंका की यात्रा की थी और 19 मार्च को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। उनके परिवार के 4 और लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट भी पॉजिटिव आया है और उनका इलाज चल रहा है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की है। इस दौरान मुख्यमंत्रियों से राज्यों की ओर से किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी ली। कोरोना को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए इंतजाम के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी आम जनता तक सभी जरूरी सामान पहुंचाने और इसके लिए किए गए इंतजामों पर बात कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा है। साथ ही राज्यों से अपील की जा रही है कि जिन भी राज्यों में जमात के लोग गए हैं, उन सभी लोगों को जल्द से जल्द हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाए।इससे पहले पीएम मोदी कई सेक्टर के लोगों के साथ कोरोना संकट पर चर्चा कर चुके हैं। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के टिप्स दिए थे। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए हैं,ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं।कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं खुद वर्षों से कर रहा हूं, जैसे पूरे साल सिर्फ गर्म पानी पीना।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More