BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में मचाया तहलका, 58 हजार की मौत, 10 लाख 98 हजार पीडित

वाशिंगटन। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपना तहलका मचा रहा है। कोरोना से 58 हजार से ज्यादा की मौत हो गई हैं। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमितों के आंकड़े में भी इजाफा लगातार हो रहा है। दुनियाभर में अब तक 10 लाख 98 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
इटली में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यूरोप में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों की बड़े पैमाने पर लगातार मौतें हो रही हैं। इटली में जहां 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, स्पेन में 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। फ्रांस और ब्रिटेन में भी लोगों की बड़े पैमाने पर मौतें हो रही है। अमेरिका में 24 घंटे में 1480 लोगों की जान गई है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका पर भी कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है।अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मच गया है। महज 24 घंटे में 1480 लोगों की मौत हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अब तक 7 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 2 लाख 76 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित बताए जा रहा है।कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले में जर्मनी ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। अब तक जर्मनी में संक्रमण के मामले 91159 हो गए है। वहीं, चीन में अब तक कुल 82,511 मामले आए हैं।रूस में 4 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित है। रूस में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वहीं, अब तक 34 लोगों की मौत हुई है।ऑस्ट्रेलिया में अब तक 5,300 से अधिक मामले सामने आए और 28 लोगों की मौत हो गई है।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More