BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। कोरोना संकट पर अब तक सरकार की ओर से की गई तैयारियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजनीतिक पार्टियों के फ्लोर लीडर्स के साथ बातचीत की है। इस बैठक में फ्लोर लीडर्स ने पीएम नरेंद्र मोदी के सामने पांच मांगें रख दी हैं। इसमें राज्य एफआरबीएम राजकोषीय सीमा को 3 से 5 फीसदी करने, राज्यों को उनका बकाया देने, राहत पैकेज को जीडीपी के एक फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी करने, कोरोना टेस्ट को फ्री करने और पीपीई समेत सभी मेडिकल इक्विपमेंट को मुहैया कराने की मांग उठाई है। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ टीएमसी की ओर से टीआर बालू, एआईएडीएमके की ओर से नवनीत कृष्णनन, कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद और अधीर रंजन चौधरी, टीआरएस की ओर से नम्मा नागेश्वर राव और के केशवा राव, सीपीआईएम की ओर से ई करीम, टीएमसी की ओर से सुदीप बंदोपाध्याय, शिवेसना की ओर से विनय राउत और संजय राउत, एनसीपी की ओर से शरद पवार बात की है। इसके साथ ही अकाली दल की ओर से सुखबीर बादल, एलजेपी की ओर से चिराग पासवान, जेडीयू की ओर से आरसीपी सिंह, एसपी की ओर से राम गोपाल यादव, बीएसपी की ओर से दानिश अली और सतीश मिश्रा, वाईएसआर कांग्रेस की ओर से विजयसाईं रेड्डी और मिधुन रेड्डी, बीजेडी की ओर से पिनाकी मिश्रा और प्रसन्ना आचार्य पक्ष रखा है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना का कहर लगातार बढता जा रहा है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने आज कोरोना की जांच को लेकर निजी लैब द्वारा लिए जा रहे मनमानी राशि वसूलने को केन्द्र सरकार से कहा है कि निजी लैब को कोरोना जांच के लिए पैसे लेने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। हम इस मामले पर आदेश पारित करेंगे। जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस रविंद्र भट्ट की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा निजी लैब को कोविड-19 के परीक्षण के लिए चार्ज करने की अनुमति नहीं देते हैं। सरकार को इसकी जांच मुफ्त में करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल जनरल तुषार मेहता को सुझाव देते हुए कहा कि निजी लैब को जांच के लिए ज्यादा शुल्क नहीं दें। कोई ऐसा तंत्र विकसित करें जिसके तहत निजी लैब के टेस्ट राशि को सरकार वापस कर सके। सॉलिसिटर जनरल ने जवाब देते हुए कहा कि इस मामले में उचित कदम उठाएंगे। सरकार अपनी तरफ से हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि 118 प्रयोगशालाओं में रोजाना 15 हजार टेस्ट हो रहे थे। इन 47 निजी प्रयोगशालाओं को जोड़ा गया। पता नहीं कितनी और चाहिए होंगी। पता नहीं है कि लॉकडाउन कब तक चलेगा।आपको बताते जाए कि 31 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें सरकारी और निजी लैब में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच निशुल्क कराने का दिशानिर्देश क्रेंद्र सरकार को देने की मांग की थी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए योगी सरकार ने आज बड़ा फैसला ले लिया है। योगी सरकार ने 15 जिलों को पूरी तरह से सील कर दिया है। यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। इन जिलों में 13 अप्रैल तक कोई भी आवाजाही नहीं होगी। यहां तक की सामानों की होम डिलिवरी होगी। यूपी सरकार ने जिन 15 जिलों को पूरी तरह से सील किया है, वह हैं- लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर और सहारनपुर. इन जिलों को 13 अप्रैल तक पूरी तरह से सील किए जाएंगे। योगी सरकार ने का कि इन जिलों को 13 अप्रैल तक पूरी तरह सील कर दिया गया है। इस दौरान कोई दुकानें नहीं खुलेंगी, सिर्फ आश्वयक वस्तुओं की होम डिलिवरी होगी। इसके साथ ही केवल कर्फ्यू पास वालों को घर से निकलने की इजाजत दी जाएगी। 13 अप्रैल को स्थिति की समीक्षा की जाएगी, उसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

लंदन। कोरोना वायरस से पीड़ित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत ज्यादा बिगडने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 27 मार्च को सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे। 5 अप्रैल को उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत बिगड़ने पर 6 अप्रैल की शाम को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गई है, और उनकी मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पीएम बोरिस जॉनसन सोमवार सुबह ठीक थे। लेकिन दोपहर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और शाम छह बजे उन्हें आईसीयू में ले जाया गया। बोरिस जॉनसन अस्पताल में एडमिट होने से पहले प्रधानमंत्री पद की सारी जिम्मेदारी देख रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने विदेश मंत्री डोमनिक रॉब को इसके लिए प्रतिनियुक्त कर दिया। आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स भी कोरोना वायरस जैसे लक्षण महसूस कर रही हैं। हालांकि साइमंड्स ने बताया है कि उनका टेस्ट नहीं हुआ है और वह एक हफ्ते से आराम कर रही हैं। पिछले हफ्ते पीएम जॉनसन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से साइमंड्स फिलहाल उनसे अलग रही हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अब निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात के मरकज पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। आपको बताते जाए कि मरकज का कोरोना कनेक्शन सामने आने के बाद जमात के अमीर मौलाना साद सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इस मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के बैंक अकाउंट को खंगालना शुरू कर दिया है। क्राइम ब्रांच की ओर से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनको कौन-कौन लोग फंडिंग कर रहे थे। इसके अलावा किन-किन संस्थाओं से जमात को चंदा मिल रहा था। पीएफआई संस्था से फंडिंग हुई या नहीं? इसकी जांच भी की जा रही है। इस बीच मौलाना साद की भी तलाश तेज हो गई है। फिलहाल वह फरार है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कल ही मौलाना साद को दूसरा नोटिस भेज दिया है। जिसमें 26 सवालों के जवाब मांगे गए थे।क्राइम ब्रांच ने उसके सेल्फ क्वारनटीन में होने की दलील को इस आधार पर खारिज कर दिया कि उसके पास ऑनलाइन अपनी सफाई देने का मौका है। मरकज में खाड़ी देशों से बड़ी मात्रा में फंड मिलता है, जो जांच के दायरे में है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ने अपना पैर पसार लिया है। दुनियाभर में इस बीमारी से हजारों मौतें हुई हैं। भारत में भी इस वायरस ने 114 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 4421 मामले सामने आ चुके हैं। 24 घंटे के अंदर 354 केस पॉजिटिव सामने आए हैं। अच्छी बात ये है कि 325 लोग इस जानलेवा वायरस को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। इस वायरस से निपटने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। कोरोना की महामारी ने मुंबई में अब तक 34 लोगों की जान ले ली है। बीते चौबीस घंटे में 4 लोग कोरोना की वजह जान गंवा चुके हैं। जुहू में रहने वाले फिल्मी सितारे भी कोरोना से घबराए हुए हैं। यहां फिल्मकार करीम मोरानी की दो बेटियां कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। वहीं, बांद्रा के कलानगर इलाके में मातोश्री के पास एक चाय बेचने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। पूरे इलाके को सील कर बीएमसी ने सैनिटाइजेशन का कर दिया है। सिर्फ चौबीस घंटे में ही मुंबई में कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गई है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

इस्लमाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में चीनी संकट की वजह से यह फेरबदल किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से सोमवार रात जारी बयान के अनुसार, मुहम्मद हम्माद अजहर को उद्योग मंत्री बनाया गया है। इससे पहले वह आर्थिक मामलों का मंत्रालय का कामकाज देख रहे थे। अब तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्रालय देख रहे मखदूम खुसरो बख्तियार को आर्थिक मामलों का विभाग सौंपा गया है। सैयद फखर इमाम को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री खालिद मकबूल सिद्दीकी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनकी जगह सैयद अमीन उल हक को नया मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बाबर अवान को संसदीय मामलों पर प्रधानमंत्री का नया सलाहकार नियुक्त किया है। बयान में इस फेरबदल के कारणों का जिक्र नहीं किया गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में चीनी संकट की वजह से यह फेरबदल किया है। इसकी वजह से चीनी के दाम काफी बढ़ गए हैं और देश आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई है। मंत्रिमंडल में यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब देश कोरोनावायरस से मुकाबले के लिए देशव्यापी अभियान चला रहा है। पाकिस्तान में कोविड-19 के अबतक 3,861 मामले आ चुके हैं और 54 लोगों की मौत हो चुकी है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत से दवाई की सहायता मांगी है। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अगर भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर से प्रतिबंध नहीं हटाया तो अमेरिका भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मित्रों’ में प्रतिशोध की भावना? भारत को सभी देशों की सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए लेकिन सबसे पहले जान बचाने की सभी दवाइयां और उपकरण अपने देश के कोने-कोने तक पहुंचना अनिवार्य है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति को जवाब देते भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पहले भारत में इसकी जरूरतों और स्टॉक को परखा गया है और उसी के बाद सर्वाधिक प्रभावित देशों को सहायता पहुंचाने का फैसला लिया है आपको बताते जाए कि अमेरिका में 10,876 लोगों की कोरोना से मौत हो गई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी जनता को केवल कोरी दिलासा दे रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज चालीस बसंत पूरे कर लिए हैं। भाजपा का गठन हुए आज 40 साल हो गए हैं। 6 अप्रैल 1980 को बीजेपी का गठन हुआ था। इस पार्टी का गठन 10 सदस्यों के साथ शुरू हुआ। आज भाजपा के पास देश में 18 करोड़ के करीब सदस्य हैं। केंद्र से लेकर 18 राज्यों में अपनी या गठबंधन की सरकार है और पार्टी के 303 लोकसभा सांसद हैं। भाजपा देश ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा कर रही है। इस दल ने अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नरेंद्र मोदी युग तक काफी संघर्ष किया है। भाजपा ने इन सालों में तमाम तरह के उतार चढ़ाव से गुजरते हुए शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है।आपको बताते जाए कि 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विजयाराजे सिधिंया, सिकंदर बख्त जैसे नेताओं ने मिलकर भाजपा का गठन किया था। तब बीजेपी की कमान अटल बिहारी वाजपेयी को सौंपी गई। उनके नेतृत्व में सत्ता के शिखर तक पहुंचने का सपना देखा गया। 1984 में हुए आम चुनाव में भाजपा को महज 2 सीट ही हासिल हुई। इस हार के भाजपा की लालकृष्ण आडवाणी को सौंपी गई। आडवाणी के कंधों पर अब बीजेपी के नेतृत्व की जिम्मेदारी थी तो पार्टी पर नियंत्रण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का था। आडवाणी हिंदुत्व व राममंदिर मुद्दे को लेकर आगे बढ़े और काफिला बढ़ता गया । 1989 के आम चुनाव में भाजपा देश की दूसरे नम्बर की पार्टी बन गई। हिमाचल के पालमपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में 1988 में अयोध्या मुद्दे को पार्टी के एजेंडे में शामिल कर लिया गया। सोमनाथ से अयोध्या रथयात्रा ने बीजेपी में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। आडवाणी की लोकप्रियता भी बढ़ी और वह संघ से लेकर पार्टी की नजर में काफी बुलंदी पर पहुंच गए। ,इसी दौरान छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा गिर गया। लालकृष्ण आडवाणी का नाम 'जैन हवाला डायरी' में आ गया। इसके बाद भाजपा और संघ परिवार ने आडवाणी के बजाय उदारवादी छवि वाले अटल बिहारी वाजपेयी के चेहरे के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया। 1995 में मुंबई अधिवेशन में वाजपेयी को बीजेपी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। हालांकि, पार्टी की कमान आडवाणी के हाथों में रही। भाजपा ने 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में पहली बार 13 दिन की सरकार बनाई। इसके बाद 1998 में पार्टी की 13 महीने तक सरकार चली। 1999 में फिर एक ऐसा वक्त आया, जब अटल बिहारी वाजपेयी ने बतौर प्रधानमंत्री अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।इस तरह वह सबसे लंबे समय तक गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री रहे, लेकिन 2004 में बीजेपी की सत्ता में वापसी नहीं हुई। इसके चलते बीजेपी को 10 साल तक सत्ता का वनवास झेलना पड़ा। 2011 में देश के 9 राज्यों में भाजपा की सरकार थी। 2013 में राजनाथ फिर पार्टी अध्यक्ष बनाए गए। यहीं से भाजपा में मोदी युग की शुरुआत हुई। बीजेपी अध्यक्ष ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री उम्मीदवार चुना। फिर मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2014 में पहली बार पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार किया और आसानी से सरकार बनाई। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष बनने के साथ ही भाजपा की तीन धरोहर अटल, आडवाणी, मुरली मनोहर के युग की समाप्ति हो गई। अब भाजपा में मोदी युग चल रहा है। पार्टी का नेता ही नहीं संगठन, चुनाव लड़ने का तरीका, सरकार चलाने का तौर तरीका, निर्णय लेने और उन्हें लागू करने की तत्परता, पार्टी की नई पहचान बन गई है। बीजेपी दूसरी बार 2019 पूर्णबहुमत के साथ सत्ता में आई। कश्मीर से 370 हटाने से लेकर तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने तक फैसला मोदी सरकार में हुआ है। मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री है तो अमित शाह गृहमंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर आज पूरा देश खडा हो जाता है। इसका परिणाम 5 अप्रेल 2020 की रात्रि 9 बजे पूरे देश के लोगों ने लाइट बंद करके दीपक, मोमबत्ती जलाई। इस प्रकार लगा की पूरे देश में दीवाली मनाई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस ने अब तक 83 लोगों की जान ले ली है व 3577 इसके संक्रमण के शिकार हो गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान कोरोना के एक्शन प्लान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण स्कीम की समीक्षा की जाएगी। देश के अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारियों से मिले फीडबैक को भी केंद्रीय मंत्री, पीएम नरेंद्र मोदी के सामने रख सकते हैं। देश में कोरोना के 3219 एक्टिव रूप से पॉजिटिव हैं। देश में बीते 24 घन्टों में 505 मरीज सामने आए हैं, वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 275 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल गया है और अब तक इसके 3577 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 65 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। कोरोना से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 490 लोग संक्रमित हैं तथा 24 लोगों की मौत हो गई है। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 485 लोग संक्रमित हैं तथा तीन लोगों की मौत हो गई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना वायरस को हराने के लिए हम एक हों, सभी धर्म-जाति के अंतर को भूल जाएं और एक ही लक्ष्य के लिए एक साथ आएं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए आज लिखा है कि कोरोना वायरस जैसी महामारी को हराने के लिए इसकी चेन को तोड़ना जरूरी है, ताकि ये फैल ना पाए। इसके लिए जरूरी है कि लोग एकजुट होकर अपने-अपने घरों में रहें। कांग्रेस नेता ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को हम एक साथ ही जीत सकते हैं।कोरोना वायरस का संकट हमारे लिए एक मौका है कि हम एक हों, सभी धर्म-जाति के अंतर को भूल जाएं और एक ही लक्ष्य के लिए एक साथ आएं। राहुल ने कहा कि इस खतरनाक वायरस को हराने के लिए करुणा, सहानुभूति और आत्म बलिदान को केंद्र में रखना होगा, एक साथ रहकर ही हम सभी इस जंग को जीत पाएंगे।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली।भारत में कोरोनावायरस अपना पैर पसारता ही जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमण से 109 लोगों की मौत हो गई है जबकि पूरे देश में इसके संक्रमण के कुल मामले 4,067 हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम के बाद अब तक देश में कोरोना संक्रमण के करीब 693 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान इस वायरस ने 13 लोगों की जान ले ली है।तबलीगी जमात से जुड़े 1445 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More