BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लॉकडाउन खत्म करने को लेेकर दी भारत को ये बडी चेतावनी

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए भारत में घोषित लॉकडाउन की अवधि खत्म करने को लेेकर बडी बात कही। ऐसे में लॉकडाउन की समय सीमा को आगे बढ़ाए जाने या नही बढ़ाने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्पेशल दूत ने भारत को लॉकडाउन खत्म करने के मामले में सतर्क रहने की सलाह प्रदान कर दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के खास दूत डेविड नबारो ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत में लॉकडाउन को खत्म करते समय बहुत सेलेक्टिव और केयरफुल रहना होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन उपायों पर काम करने की आवश्यकता है, जो यह सुनिश्चित करें कि हॉटस्पॉट इलाकों में रहने वाले लोग नई जगहों पर जाना और बीमारी फैलाना नहीं शुरू कर देंगे। नबारो ने कहा कि कोई भी देश नहीं चाहता कि उसके यहां बहुत लंबे समय तक लॉकडाउन जारी रहे जबकि यह अपरिहार्य न हो।नबारो ने कहा कि इसलिए फिलहाल सबसे अच्छी चीज यह है कि कोरोना के पॉजिटिव मामलों को डिटेक्ट करने और संक्रमित लोगों को आइसोलेट करने की कम्युनिटी लेवल क्षमता को विकसित किया जाए। नबारो ने बेन्नेट युनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कोविड-19 पर ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूत के बतौर हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने इस दौरान लॉकडाउन का फैसला जल्दी लेने के भारत के कदम की सराहना की।नबारो ने कहा कि इसने महामारी के प्रकोप तो तीव्र होने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि इस समय का उपयोग क्षमताओं के निर्माण में तथा लोगों को संभावित संकट के प्रति आगाह करने में किया जा सकता है। नबारो ने कहा कि कोरोना का वैक्सीन बनाना आसान नहीं है। इतना ही नही, इतनी अधिक मात्रा में वैक्सीन बना पाना भी संभव नहीं है कि एक छोटे से अंतराल में दुनिया भर के लोगों का टीकाकरण किया जा सके।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More