BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना से 40 लोगों की मौत, इन्दौर में स्थिति बिगडने पर CM ने 102 डाक्टरों को भेजा

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढती जा रही है । खास तौर पर इंदौर शहर में इस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के अनुसार ,गत दो दिनों में 49 नए मरीज आए हैं, इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 298 पहुंच गई है। इनमें 30 लोगों की मौत हो गई है। 28 मरीज ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से निर्देश के बाद 102 डॉक्टरों को इंदौर भेज दिया गया है।
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इंदौर में मेडिकल संसाधन बढ़ाए गए हैं। कोरोना मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या को देखते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 102 डॉक्टरों को अगले आदेश तक इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन कार्य करने का आदेश दिया गया है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक 40 लोगों की वायरस के संक्रमण से मौत हो गई है। मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 23 जिलों में इस महामारी ने अब तक दस्तक दी है।

 

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More