देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreपुरी। देश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ओडिशा के पुरी में एक गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।क्योंकि इस गांव में एक शख्स दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए जमात के कार्यक्रम से लौटकर आया है। वह कोरोना पॉजिटिव है।इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे गांव को पुरी जिले के पिपिली ब्लॉक में दानागोहिर गांव में दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे शख्स के कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुरी जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पुरी जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुरी कलेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि गांव को एक नियंत्रित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है और 4 अप्रैल सुबह 7 बजे से 14 अप्रैल की रात तक सील रहेगा। इसके अलावा गांव के समीपवर्ती क्षेत्र जैसे दानागोहिर छाक, जयापुर छक और जयापुर सासन छाक भी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में बंद रखा गया है।
साभार-khaskhabar.com












