BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 3000 के पार पहुंची , 75 लोगों की हो चुकी है मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या कुल मिलाकर 3072 हो गई है, जबकि 3000 लोग अभी भी इस वायरस से संक्रमित हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 183 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं। देश भर में मरने वालों की संख्या 75 तक पहुंच गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 601 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इन्हीं 24 घंटे के भीतर 12 मौतें भी हुईं हैं। इसी खबर के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 183 लोग ठीक हो चुके हैं।
ध्यान रहे कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच भारत में फंसे 112 फ्रेंच नागरिकों को एयर इंडिया के विशेष विमान से पेरिस ले जाया जा रहा है। विमान ने शनिवार सुबह उड़ान भरी है। यह विमान पहले मुंबई जाएगा और फिर वहां से सीधे पेरिस के लिए उड़ान भरेगा। यह सभी फ्रेंच नागरिक कोच्चि, बेंगलुरु और मुंबई में फंसे थे।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More