BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

LOCKDOWN के बीच देश में घरेलू हिंसा के मामले बढे, पति महिलाओं पर निकाल रहे हैं गुस्सा

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बीच महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले बढ़ गए हैं।
सामाजिक वैज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान घरों में बंद पति अपना गुस्सा पत्नियों पर उतारने लगे हैं और पत्नियों के सामने उनसे बचाव का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।
राष्ट्रीय महिला आयोग को 23 मार्च से 30 मार्च तक घरेलू हिंसा की 58 शिकायतें प्राप्त हुई हैं । आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें उत्तर भारत खासकर पंजाब से मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष घरों में बैठे-बैठे परेशान हो गए हैं और अपना सारा गुस्सा महिलाओं पर निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सारी शिकायतें ईमेल से प्राप्त हो रही हैं। वास्तविक आंकड़ों का पता तब चलेगा जब समाज की निचले तबके की महिलाओं की शिकायतें डाक से मिल पाएगी।
रेखा शर्मा ने बताया कि घरेलू हिंसा की शिकार अधिकांश महिलाएं ईमेल से शिकायत भेजना नहीं जानतीं, इसलिए डाक से शिकायतें मिलने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ेगा। राज्य आयोगों के पास भी ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। हिंसा की शिकार ज्यादातर महिलाओं ने माना कि यदि उन्हें लॉकडाउन का पहले पता होता तो वह सुरक्षित स्थानों पर चली जातीं। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में 24 मार्च की मध्य रात्रि से तीन हफ्ते का लॉकडाउन है।

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More