BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्पेन । स्पेन के राजा की चचेरी बहन और बॉरबॉन-पार्मा की प्रिंसेज मारिया टेरेसा की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। 86 साल की मारिया गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। बीते तीन दोनों से वेंटिलेटर पर थीं। दुनिया के किसी भी शाही परिवार में कोरोना वायरस से यह पहली मौत है।देश-दुनिया के कई लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं लेकिन मौत के मामले में स्पेन से यह बड़ी खबर सामने आई है। आपको बताते जाए कि यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकारों को विशेष निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से मरीजों के लिए बेड बढ़ाने के लिए कहा है। साथ ही कोरोना मरीजों के लिए अलग से अस्पताल बनाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं जबकि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए विदेश से उपकरण मंगाए जा रहें हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि सरकार कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए हर स्तर पर प्रयास में जुटी है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे के जरिये पिछले 5 दिनों में आवश्यक वस्तुओं मसलन अनाज, चीनी, नमक, कोयला, पेट्रोलियम आदि ले जाने वाले 1.25 लाख वैगन का संचालन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 10 स्पेशल टीम बनाई गई हैं। कोरोना वायरस को लेकर स्थिति पर 24 घंटे निगरानी बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों से बात करके मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हम विदेशों से भी वेंटिलेटर और मास्क लाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। देश के अंदर और देश के बाहर दोनों स्तर पर प्रयास किए जा रहें हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

न्यूयार्क। अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढाता ही जा रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख पार कर गई है। हालांकि वैश्विक महामारी से जूझ रहे अमेरिका ने शुक्रवार को दूसरे देशों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया और आर्थिक सहायता के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया। उसने भारत समेत कुल 64 देशों को 13 अरब रुपए मदद देने का एलान किया। इसमें भारत को 20 करोड़ रुपए की मदद भी शामिल है। इससे पहले दुनिया के इस शक्तिशाली देश ने मौजूदा समय में अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा कर दी । कोरोना से लड़ने के लिए $2 ट्रिलियन की सहायता राशि को सदन से पास करवाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी भी मिल गई। अमेरिका इस राशि से अपने देश के नागरिकों और स्वास्थ्य व्यवस्था और तंत्र को मजबूती प्रदान और कोरोना से जंग में इस्तेमाल करेगा। चीन के वुहान से फैली इस महामारी ने यूरोपीय देशों को सबसे अधिक नुकसान इटली और स्पेन को हुआ है। वहीं अमेरिका में इसके मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 1500 से अधिक हो चुकी है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। कोरोना वायरस भारत में अपन। पैर पसारता ही जा रही है। शुक्रवार रात तक देश में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 820 के करीब पहुंच गई है और 20 लोगों की मौत हो गई हैं। इस बीच इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है, उसका आज तीसरा दिन है। लॉकडाउन के चलते आम जनमानस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और हजारों मजदूर अपने घरों के लिए पैदल जा रहे हैं। अपडेट .... -कर्नाटक में 10 महीने का बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। दुनियाभर में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस ने भारत में सभी को घरों में कैद करके रख दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए सिर्फ एक दिन में करीब 80 मरीज सामने आए हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने दुनिया भर में तबाही मचाना के बाद अमेरिका में विनाशक बन गया है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 345 लोगों की मौत हो गई है, जबकि यहां 18000 नए मामले सामने आ गए हैं। अमेरिका में हर मिनट में लगभग 13 कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। इसी के साथ अमेरिका में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 100000 पार कर गई है। इसी के साथ ही अमेरिका ने कोरोना केस के मामले में चीन, इटली और स्पेन को पीछे छोड़ दियां है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 18000 कोरोना वायरस के नये मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि यहां 345 लोगों की मौत 24 घंटे में हो गई है। अमेरिका में अब दुनिया के सबसे ज्यादा ज्ञात कोरोना वायरस के मरीज हैं। अमेरिका में ताजा आंकड़ों के मुताबिक 1,04,007 कोरोना के मरीज हैं. जबकि यहां अबतक 1693 लोगों की मौत हो गई है। इन आंकड़ों के साथ ही अमेरिका अब कोरोना से प्रभावित दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया है। अमेरिका में अब इटली से 15000 और चीन से 20000 हजार ज्यादा मामले हैं। इटली के मुकाबले अमेरिका में मृत्यु दर की कमी है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि देश में एक अभूतपूर्व लॉकडाउन चल रहा है, जिसके चलते प्रवासी संघर्ष कर रहे हैं और ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 1) हम घरों में बंद हैं, 2) लाखों प्रवासी घर पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, 3) जीवित रहने के लिए घर पर रहकर संघर्ष करना पड़ रहा है, और 4) कई लोग ऐसे हैं, जो घर नहीं पहुंच सकते हैं। गृह मंत्री की ओर से ना तो कोई बात (इस बाबत) सामने आई है और ना वह दिखाई दिए हैं। उन्होंने शाह पर भी कटाक्ष करते हुए कहा,उन्होंने कोई भी बटन नहीं दबाया है, फिर भी हमें घर में सरकार के फैसलों का करंट महसूस होता है! दरअसल, दिल्ली के विधानसभा चुनाव के समय सीएए और एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में महिलाओं का प्रदर्शन चल रहा था। उस समय चुनाव प्रचार के दौरान शाह ने कहा था कि लोगों को मतदान करते समय इतनी मेहनत से बटन दबाना चाहिए कि करंट शाहीन बाग में महसूस हो। हालांकि, चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली की 70 सीटों वाली विधानसभा में से केवल आठ पर जीत मिली थी। गौरतलब है कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार से 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में अब तक कुल 873 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसमें से 775 व्यक्ति अभी भी कोविड-19 से ग्रस्त हैं। देश में कोरोनावायरस महामारी के चलते 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि उपचार के बाद 78 व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नोएडा । उत्तरप्रदेश के नोएडा में पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसके बाद नोएडा में मरीजों की संख्या 22 हो गई है। इसके बाद सभी मरीजों के घर सील कर दिए गए हैं। वहीं दिहाड़ी मजदूरों को राहत देते हुए नोएडा डीएम बीएन सिंह ने सभी मकान-मालिकों को निर्देश दिया है कि वो अपने यहां रहने वाले किसी भी कामगार मजदूरों से किराया नहीं वसूलें। अगर किसी भी मकान मालिक के खिलाफ किराया मांगने या किसी अन्य तरह के दबाव बनाने की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के अंतर्गत उन्हें एकसाल की सजा और जुर्माना देना पड सकता है। इतना ही नहीं आदेश के उल्लंघन करने की स्थिति में अगर किसी तरह के जानमाल की क्षति होगी है तो उसे दो साल के जेल की सजा भी हो सकती है। हालांकि यह आदेश सिर्फ एक महीने के किराये नहीं मांगने के लिए जारी किया गया है। नए मिले मरीजों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखकर इनका इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही नोएडा में मरीजों की संख्या 22 तक हो गई है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से मदद की अपील की। मोदी ने बताया कि कोविड-19 के जंग में हर कोई योगदान देना चाहता है। उनकी इस भावना का सम्मान करते हुए पीएम केयर फंड बनाया गया है। इसमें छोटी दान राशि भी स्वीकार की जाएगी। इससे आपदा से निपटने की हमारी क्षमता बढ़ेगी और विपरीत परिस्थितियों में लोगों तक ज्यादा पहुंच होगी। इसलिए स्वस्थ भारत और पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए सहयोग प्रदान करें। अगर आप भी इस फंड में कुछ डोनेट करना चाहते हैं तो नीचे अकाउंट नंबर समेत तमाम जानकारियां दी गई हैं। डोनेशन का काम घर बैठे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और RTGS ya NEFT की मदद से किया जा सकता है। Name of the Account : PM CARES Account Number : 2121PM20202 IFSC Code : SBIN0000691 SWIFT Code : SBININBB104 Name of Bank & Branch : State Bank of India, New Delhi Main Branch UPI ID : pmcares@sbi Following modes of payments are available on the website pmindia.gov.in - Debit Cards and Credit Cards Internet Banking UPI (BHIM, PhonePe, Amazon Pay, Google Pay, PayTM, Mobikwik, etc.) RTGS/NEFT Donations to this fund will be exempted from income tax under section 80(G). प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद एक्टर अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए पीएम-केयर फंड में दान दे दिया। अक्षय ने कहा इस वक्त हमारे लोगों की जिंदगी सबसे अहम है। हमें हर संभव योगदान देना चाहिए। मुझे अपनी बचत से 25 करोड़ रुपए पीएम-केयर फंड में दान करने पर खुशी है। चलो जिंदगी बचाएं, जान है तो जहान है। प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर IAS एसोसिएशन ने पीएम केयर के लिए 21 लाख दान की घोषणा की है। एसोसिएशन के सभी मेंबर्स कम से कम एक दिन की सैलरी दान में देंगे। कोरोनावायरस के बढ़ते असर को देखते हुए देश के कॉर्पोरेट हाउस मदद के लिए लगातार आगे आये हैं । टाटा ट्रस्ट ने शुक्रवार को 500 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया। ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। देश के किसी कॉर्पोरेट की ओर से कोरोना पर यह अब तक की सबसे बड़ी मदद होगी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रें सिंग के माध्यम से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के पार्टी अध्यक्षों के साथ बातचीत की, जिसमें कोरोनावायरस महामारी से संबंधित उपायों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। सांसद, विधायकों व जिला अध्यक्षों के साथ ही इन चार राज्यों के राज्य पदाधिकारी भी बातचीत का हिस्सा रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सलाम करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा किसी भी बैठक का आयोजन नहीं करेगी और सभी बातचीत ऑडियो या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही होगी। उन्होंने लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अपने कैडर बेस का उपयोग करने के लिए पार्टी स्तर पर क्या करना चाहिए, इस पर चार राज्यों को एक विस्तृत चार्टर दिया। ऑडियो या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थानीय पार्टी नेतृत्व के साथ भाजपा अध्यक्ष की यह चौथी बैठक है। इससे पहले गुरुवार सुबह नड्डा ने पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों के साथ बातचीत की। पार्टी महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने प्रवासी और निर्माण श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए 'गरीबों को खिलाने' के कार्यक्रम को और बड़ा करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।  साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। कॉरपोरेट दिलेरी का एक सबसे बड़ा नमूना पेश करते हुए टाटा ट्रस्ट ने शनिवार को कोविड-19 से लड़ाई के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा की। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन एन. टाटा ने कहा कि भारत और दुनिया में वर्तमान हालात गंभीर चिंता के विषय हैं और तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। टाटा ने कहा, इस अत्यंत कठिन समय में मैं मानता हूं कि मानव जाति के सामने खड़ी एक सबसे कठिन चुनौती कोविड-19 संकट से लड़ने की जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल आपात संसाधनों को लगाने की जरूरत है। उन्होंने इस वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा के साथ सभी प्रभावित समुदायों को बचाने और सशक्त करने का संकल्प लिया। इस राशि का उपयोग अग्रिम मोर्चे पर खड़े चिकित्साकर्मियों की रक्षा के लिए निजी उपकरण, इलाजरत मामलों के लिए रेस्पायरेटरी सिस्टम्स, पर कैपिटा जांच की संख्या बढ़ाने के लिए टेस्टिंग किट्स, संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए मॉडुलर ट्रीटमेंट फैसिलिटी स्थापित करने, स्वास्थ्यकर्मियों व आम नागरिकों के ज्ञान प्रबंधन व प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टाटा ट्रस्ट, टाटा संस और टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज ने इस संकट से निपटने के लिए प्रतिबद्ध स्थानीय और वैश्विक साझेदारों तथा सरकार के साथ मिलकर एक संयुक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य सहकारिता मंच बनाया है, जो वंचित और कमजोर तबके के लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगा। टाटा ने एक बयान में कहा है, हम सदस्य संगठनों के उस हर व्यक्ति के प्रति अत्यंत आभारी हैं और उनके प्रति अपार आदर रखते हैं, जिन्होंने इस महामारी से लड़ने के लिए अपनी जिंदगी और सुरक्षा को जोखिम में डाल दिया है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कोरोना वायरस भारत में अपन। पैर पसारता ही जा रही है। शुक्रवार सुबह तक देश में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 700 के करीब पहुंच गई है और 17 लोगों की मौत हो गई हैं। इस बीच इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है, उसका आज तीसरा दिन है। लॉकडाउन के चलते आम जनमानस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और हजारों मजदूर अपने घरों के लिए पैदल जा रहे हैं। दुनियाभर में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस ने भारत में सभी को घरों में कैद करके रख दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए सिर्फ एक दिन में करीब 80 मरीज सामने आए हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन के बीच अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच रिजर्व बैंक ने भी जनता को राहत के दरवाजे खोल दिए हैं। आरबीआई ने के मुताबिक रेपो रेट में 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद रेपो रेट 5.15 से घटकर 4.45 फीसदी पर आ गई है। वहीं बैंकों से लोन की ईएमआई दे रहे लोगों को 3 महीने तक के राहत की सलाह दी है। यहां बताते जाए कि आरबीआई ने आदेश नहीं, सिर्फ सलाह प्रदान की है। कहने का मतलब यह है कि अब गेंद बैंकों के पाले में डाल दी है। आसान भाषा में समझें तो बैंकों को अब तय करना है कि वो आम लोगों को ईएमआई पर छूट दे रही हैं या नहीं। - इसके साथ ही बैंक ही ये तय करेंगे कि वो कौन से लोन पर ईएमआई की छूट दे रहे हैं। मतलब ये कि रिटेल, कमर्शियल या अन्य तरह के लोन लेने वाले लोगों के लिए अब भी एक तरह का कन्फ्यूजन बना हुआ है। रेपो रेट कटौती का फायदा होम, कार या अन्य तरह के लोन सहित कई तरह के ईएमआई भरने वाले करोड़ों लोगों को मिलने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही नए लोन लेने वाले ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में भी 90 बेसिस प्वाइंट कटौती करते हुए 4 फीसदी कर दी है। - बहरहाल, आरबीआई की रेपो रेट कटौती का फैसला ऐतिहासिक है। यह कटौती आरबीआई इतिहास की सबसे बड़ी है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More