BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोविड-19 : वैश्विक रूप से सामने आए 6,01478 मामले, 27,862 मौतें

वॉशिंगटन। वैश्विक तौर पर अब तक कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या 6,01478 है, जिनमें से कुल 27,862 लोगों की मौत हुई है। वॉशिंगटन स्थित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने शनिवार को नवीनतम आंकड़े जारी कर इस बात का खुलासा किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा दिए गए अपडेट के हवाले से कहा कि कोरोनावायरस महामारी से वैश्विक तौर पर कुल 131,826 लोग उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए। आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक मामलों की बात करें तो अब तक अमेरिका में सबसे अधिक 104,837, इसके बाद इटली में 86,498 और चीन में 81,948 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वहीं, इटली में 9,134 सर्वाधिक मौतें सामने आईं हैं। इसके बाद स्पेन व चीन में क्रमश: 5,138 और 3,299 लोगों की मौत हुई है।
हालांकि, चीन में पिछले दिसंबर में महामारी की उत्पत्ति हुई, लेकिन अब अन्य देशों ने संक्रमण संख्या और मृत्यु दर के मामले में इसे पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए हैं।

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More