देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर बढता ही जा रहा है। हर दिन नए मरीजों का इजाफा हो रहा है। देश के लगभग हर राज्य से मरीज सामने आ रहे हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल कोरोना संक्रमति मरीजों का आंकड़ा 1010 पार हो गया है जबकि मृतकों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। देश में लॉकडाउन का आज पांचवां दिन है। लोग जहां फंसे हैं, उनकी सहायता करने राज्य सरकारें उतर गई हैं और उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है बुजुर्गों को जिनके अपने दूर हैं और उनके लिए जरूरत का सामान जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। कोरोना की वजह से घर के बाहर फंसे लोग परेशान हैं तो कुछ लोग घर के अंदर नए तरह की परेशानी झेल रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com












