BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उत्तरप्रदेश में कोरोनासंकट:लखनऊ में 4 होटल बनेंगे क्वारंटीन सेंटर

लखनऊ। उत्तरप्रदेश प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने चार लक्जरी होटल को क्वारंटीन सेंटर बनाने का निर्णय किया है। यहां कोरोना मरीजों की देखभाल करने वाले मेडिकल और पारामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन किया जाएगा।


प्रशासन ने इसके लिए हयात, मैरियट, पिकाडिली और लेमन ट्री होटल का चयन किया है।

कोरोना वायरस को लेकर लखनऊ प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ के पीजीआई में कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है। अब पीजीआई के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन करने के लिए प्रशासन ने लखनऊ के चार होटलों का अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण अस्थाई तौर पर किया गया है।
होटल हयात और मैरियट राम मनोहर लोहिया अस्पताल और पिकाडिली और लेमन ट्री संजय गांधी मेडिकल साइंसेज के स्टाफ के लिए चिन्हित किया गया है।
इन दोनों चिकित्सा संस्थानों ने सरकार से स्टाफ के लिए क्वारंटीन सेंटर की मांग की थी।
इस बीच इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और अवध शिल्प ग्राम को प्रवासी मजदूरों के ठहरने के लिए अधिगृहीत किया गया है।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More