BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के सभी राज्यपालों और उप-राज्यपालों को संबोधित किया। कोरोना वायरस के संकट के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी राज्यों के राज्यपाल, उपराज्यपालों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द कोरोना से जूझ रहे आम लोगों को अधिक से अधिक मदद पहुंचाने की अपील की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सात से आठ राज्य ऐसे हैं, जहां कोविड-19 के चलते संकट गंभीर है, ऐसे में राष्ट्रपति इस बारे में विस्तृत बातचीत की है ।  साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। राजस्थान में जारी लॉकडाउन के दौरान रोजी-रोटी से वंचित गरीब तबके के लोगों को तात्कालिक सहायता के तौर पर एक-एक हज़ार रूपये देने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के ज़रूरतमंद परिवारों के खातों में प्रति परिवार एक-एक हज़ार रूपये जमा करवाने के लिए एकमुश्त 310 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध करा दी है। लोगों के हाथ में नकदी पहुंचने से वे अब अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा कर सकेंगे। जिन परिवारों को एक बारीय सहायता के तौर पर यह राशि दी जा रही है उनमें बीपीएल, स्टेट बीपीएल एवं अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत आने वाले ऐसे परिवार शामिल हैं जिनमें किसी भी सदस्य को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, स्ट्रीट वेन्डर्स, अन्य श्रमिक, रिक्शा चालक एवं निराश्रित व असहाय ज़रूरतमंद परिवारों जो कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में कवर नहीं हो रहे हैं उन्हें यह अनुग्रह राशि दी जाएगी। यदि किसी असहाय या निराश्रित परिवार का बैंक अकांउट नहीं होगा तो ऐसी स्थिति में उन्हें जिला कलेक्टर द्वारा नकद भुगतान किया जा सकेगा। राज्य सरकार ने कलेक्टर्स को अतिरिक्त राशि जारी की है। जयपुर कलेक्टर को एक करोड़ रूपये, अन्य संभागीय मुख्यालयों के कलेक्टरों को 75-75 लाख रूपये जबकि शेष जिलों को 50-50 लाख रूपये की राशि जारी की गई है। पात्र परिवारों का चयन जन आधार डाटा बेस के आधार पर किया गया है। चयनित परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हज़ार रूपये जमा होंगे और इसकी सूचना उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने इस सम्बन्ध में घोषणा 23 मार्च को की थी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने घोषणा की है गुरुवार से अस्थाई तौर पर राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल टैक्स नहीं लगेगा। इस बाबत सभी जगज सूचना दी जा चुकी है। इस बात की घोषणा केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार देर शाम की। उन्होंने कहा कि आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों का काम आसान करने के लिए देश में अस्थायी तौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नहीं लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, कोविड-19 को देखते हुए आदेश दिया जाता है कि देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल लेने का काम बंद किया जाए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों को मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सड़कों का प्रबंधन और टोल प्लाजा पर आपात संसाधन की मौजूदगी पहले की तरह ही रहेगी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना वायरस पर आयोजित हो रही जी-20 सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार ये सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रहा है। इसलिए इसे जी-20 वर्चुअल समिट नाम दिया गया है। इस बार सऊदी अरब जी-20 सम्मेलन का आयोजन कर रही है। बुधवार को ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि कोविड-19 महामारी का सामना करने में जी-20 एक अहम रोल अदा करने वाला है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज की बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम और इसका असर कम करने के उपाय पर पर पर प्रभावी चर्चा होगी। खुद पीएम मोदी ने कहा है कि वो आज इस मुद्दे पर पर प्रभावी और लाभकारी चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं। जी-20 बैठक के दौरान कोरोना वायरस के इलाज को लेकर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है। इस दौरान सदस्य देश एक पैकेज की भी। घोषणा कर सकते हैं। गौरतलब है कि जी-20 शिखर सम्मेलन में 19 औद्योगिक देश और यूरोपियन यूनियन शिरकत कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने जा रहे इस सम्मेलन में कोरोना से लड़ने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक ये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग गुरुवार शाम को 5.30 बजे से लकर शाम 7 बजे तक हो सकती है। इधर कोरोना वायरस से इस वक्त 172 देश प्रभावित हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से 4 लाख 38 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 19500 को पार कर चुकी है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने अब पान, पान-मसाला और गुटखा के निर्माण और बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे राज्य में पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार ने यूपी में पान मसाला के उत्पादन, वितरण और बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। कल उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा था कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार लगातार सकारात्मक प्रयास कर रही है। इसके लिए पान मसाला और गुटखा पर भी हम पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के साथ यहां लोकभवन में कोरोना वायरस के नियंत्रण के सम्बंध में संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए कही। उन्होंने कहा था कि पूरे प्रदेश में सारी प्रशासनिक मशीनरी और सभी विभाग टीम वर्क के साथ जनता का सहयोग लेकर इस महामारी से लड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए पान मसाला और गुटखा पर भी हम पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने गुरुवार को डॉक्टरों और नर्सों के साथ हाथापाई से संबंधित खबरों के संदर्भ में बात करते हुए जनता से आग्रह किया कि कृपया वे हम सभी के कोरोनावॉरियार्स का मनोबल ना गिराएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जीतना हमारा राष्ट्रधर्म है। इस लड़ाई के योद्धा हमारे डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स हैं, लेकिन कुछ लोग उनके प्रति सामाजिक भेदभाव व डर का माहौल बना रहे हैं, जो दुखद है।" उन्होंने आगे कहा कि कृपया हमारे कोरोनावॉरियर्स का मनोबल ना तोड़ें। मत भूलें कि यह लड़ाई एक अनुष्ठान है। गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी खबरें आई हैं कि पुलिस, पड़ोसियों और मकान मालिकों ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर / नई दिल्ली । कोरोनावायरस से प्रभावित ईरान में फंसे कुल 277 भारतीयों को स्वदेश वापस ले आया गया है। वे बुधवार सुबह को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन के बाद हवाई अड्डे पर उनकी प्रारंभिक जांच की गई। इसके बाद उन्हें जोधपुर मिल्रिटी स्टेशन में स्थापित भारतीय सेना के आइसोलेशन सेंटर में ठहराया गया। भारतीय सेना ने बयान दिया, "राजस्थान स्टेट मेडिकल के अधिकारियों और जोधपुर के नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर तालमेल के साथ सेना ने एक आरामदायक आइसोलेशन की व्यवस्था और और रोग निरोधी चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए पर्याप्त चिकित्सा और प्रशासनिक व्यवस्था की है।" आइसोलेशन में ठहराए गए लोगों की चिकित्सा में सेना के डॉक्टरों की एक टीम को तैनात किया गया है, जो आइसोलेशन में रहने के दौरान प्रवासियों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखेंगे। भारतीय रक्षा बलों ने पूरे देश में करीब 5000 लोगों के लिए आइसोलेशन वार्ड की स्थापना की है, जहां उन लोगों को रखा जाएगा, जो कोरोनावायरस प्रभावित देशों से आ रहे हैं या जिनके इस वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। वहीं भारतीय सेना ने करीब 4000 लोगों के लिए आइसोलेशन ठिकाने की स्थापना की है और भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना ने 1000 लोगों के लिए इन सुविधाओं की व्यवस्था की है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। CORONAVIRUS से देशभर में मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 582 केस मिले हैं। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 46 लोग ठीक हो गए है। देश भर में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन है, जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। अपडेट ... -महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं।महाराष्ट्र में केसों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। लॉकडाउन आज से लागू हो गया है और 14 अप्रैल तक चलेगा। दफ्तर, बाजार, सार्वजनिक परिवहन सबकुछ बंद है। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ-साफ कहा है कि इन 21 दिनों तक इस देश में कोई भी अपने घर से बाहर कदम नहीं रखेगा। केवल जीवनरक्षक सेवाएं ही इस दौरान जारी रहेंगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुम्बई। देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र राज्य प्रभावित हो रहा है। आज सुबह भी महाराष्ट्र में कोरोना के 5 नए मामले सामने आने के बाद अब आंकड़ा 112 पहुंच गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना के खिलाफ युद्ध का ऐलान करते हुए कहा कि यह शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है, जो युद्ध में जीतना जानता है। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने पहले ही इस आपदा की तुलना युद्ध से कर दी है, लापरवाही न बरतें। यह एक अदृश्य दुश्मन है और इसलिए अधिक खतरनाक है। परिवार में लंबे समय के बाद एक साथ रह रहे हैं। केंद्र ने निर्देश दिया है कि एसी के इस्तेमाल से बचना चाहिए, एसी के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि यह तापमान को ठंडा करता है और आर्द्रता बढ़ाता है।मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि जो लोग दैनिक मजदूरी का काम करते हैं, मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम उनकी देखभाल करेंगे, मैंने उद्योगपतियों से बात की है। उद्योगपति हमारी मदद कर रहे हैं, लेकिन मैं यह अपील करना चाहूंगा कि जिन लोगों का व्यवसाय बंद हुआ है, वह मजदूरों की मजदूरी में कटौती न करें। सीएम ठाकरे ने भरोसा दिलाया कि जरूरत की दुकानें खुली रहेंगी, जरूरी कामों को नहीं रोका जा रहा है। स्टॉक जमा करने के लिए घर से बाहर कदम नही रखें, यहां तक ​​कि अगर आप बाहर सामान लेने जाते हैं, तो अकेले जाएं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास पर कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की, जहां वह अन्य मंत्रियों के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग के मानदंडों का पालन करते हुए देखे गए। बैठक में, नेताओं को कम से कम दो मीटर की सुरक्षित दूरी पर बैठे देखा गया। कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर पूरे देश में लॉकडाउन लागू किए जाने के एक दिन बाद ऐसा देखने को मिला। 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। देश में 11 लोगों की मौत के साथ कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या 580 को पार कर गई है।

Read More

नई दिल्ली। कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने आज बड़ा ऐलान कर दिया है। केंद्रीय कैबिनेट में फैसला हुआ है कि अब देश के 80 करोड़ लोगों को 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गेंहू और 3 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चावल दिए जाएंगे। कोरोना वायरस के चलते यह फैसला अगले 3 महीने तक लागू रहेगा।केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि लोग किसी भी तरह के अफवाह पर विश्वास नही करें। किसी भी पत्रकार या फिर डॉक्टर को परेशान नहीं किया जाना चाहिए, वह इस वक्त सेवा का काम कर रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली CORONAVIRUS के चलते भारत में नौ लोगों की मौत हो गई है। वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या आज 499 तक पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरोना पीडितो की संख्या 499 हो गई है।अब तक कुल 24 मरीजों को ठीक कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से देश भर में 10 मौतें हुई हैं।"

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More